WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। यहां कई सारे सुपरस्टार्स ने काम किया है। कई सुपरस्टार्स अपने करियर की शुरुआत WWE से करते हैं वहीं कुछ सालों तक इंडिपेंडेंट रेसलिंग में काम करते हुए सफलता हासिल करते हैं। इसके बाद उन्हें WWE द्वारा साइन किया जाता है। WWE में समय-समय पर कई सुपरस्टार्स अलग कारणों की वजह से कंपनी छोड़ते हैं। View this post on Instagram A post shared by Kurt Angle (@therealkurtangle)ये भी पढ़ें:- जॉन सीना को पिछले 5 सालों के अंदर सिंगल्स मैच में हराने वाले सभी WWE सुपरस्टार्स की लिस्टWWE में कई सुपरस्टार्स 2-3 सालों बाद अपनी वापसी करते हैं और फैंस को सरप्राइज कर देते हैं। इसके बावजूद WWE के इतिहास में कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्होंने 10 या उससे ज्यादा सालों के बाद भी कंपनी में अपनी धमाकेदार वापसी की है। इसलिए हम 5 दिग्गज सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने WWE में 10 या इससे ज्यादा सालों एक बाद रिटनर किया।5- WWE दिग्गज कर्ट एंगल View this post on Instagram A post shared by Kurt Angle (@therealkurtangle)कर्ट एंगल को WWE इतिहास के सबसे सफल सुपरस्टार्स में से एक माना जाएगा। उन्होंने अपने रदर्शन से WWE में काफी नाम कमाया है। खैर, 2006 में उन्होंने कुछ कारणों की वजह से WWE को छोड़ने का निर्णय लिया था। इसके बाद वो TNA में काफी सालों तक नजर आए थे। इसके बावजूद 2017 में उनकी वापसी हुई।ये भी पढ़ें:- जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर के बीच हुए WWE में सभी मैचों और उनके नतीजों पर एक नजरउन्हें हॉल ऑफ फेमर बनाया गया। साथ ही उन्हें विंस मैकमैहन ने Raw का जनरल मैनेजर भी बनाया था। उन्होंने इसके बाद एजे स्टाइल्स, समोआ जो, द शील्ड, ड्रू मैकइंटायर समेत कई सारे बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया। इसके साथ ही WrestleMania 35 में किंग कॉर्बिन के खिलाफ उनका रिटायरमेंट मैच भी देखने को मिला था। 11 सालों बाद दिग्गज ने WWE में अपनी वापसी की थी। खैर, 2020 में उन्हें कंपनी ने रिलीज कर दिया था।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।