5 बड़ी स्टोरीलाइंस जिन्हें WWE ने अचानक से रोक दिया

WWE
WWE

WWE को प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी माना जाता है। उनकी सफलता के पीछे कई सारे अलग-अलग कारण रहे हैं और इसमें से एक बड़ा कारण ढेरों स्टोरीलाइंस को माना जा सकता है। WWE ने प्रोफेशनल रेसलिंग इतिहास में कई यादगार और शानदार स्टोरीलाइंस तैयारी की हैं। हर एक फैन को ऑस्टिन-मैकमैहन की दुश्मनी, समर ऑफ पंक और वर्तमान की हेड ऑफ द टेबल स्टोरीलाइन हमेशा याद रहेगी।

Ad

ये भी पढ़ें:- 2 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE से जाने के बाद जबरदस्त सफलता मिली और 2 जिनका करियर बर्बाद हो गया

WWE अन्य टेलीविजन शोज़ की तरह है लेकिन फर्क यह है कि WWE लाइव रहता है। WWE इतिहास में कई ऐसे भी मौके आए हैं जब उन्हें किसी स्टोरीलाइन को बीच में ही चोट या फैंस के खराब रिएक्शन के कारण रोकना। इस आर्टिकल में हम 5 स्टोरीलाइंस के बारे में बात करेंगे जिनका कोई नतीजा नहीं निकला।

5- नेक्सस ने WWE दिग्गज द अंडरटेकर को दफनाने में मदद क्यों की?

Ad

द अंडरटेकर और केन की अंतिम दुश्मनी 2010 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चल रही थी। इस दुश्मनी को खत्म करने के लिए दोनों के बीच Bragging Rights पीपीवी में बरीड अलाइव मैच देखने को मिला था। इस मैच के अंत में सभी को एक बड़ा शॉक देखने को मिला। अचानक से नेक्सस ने आकर केन का साथ दिया।

ये भी पढ़ें:- जॉन सीना की पत्नी शे शारियटज़देह के बारे में 5 बातें जो शायद आपको पता नहीं होगी

उन्होंने टेकर को दफनाने के लिए केन की मदद की। सबसे बड़ी बात यह थी कि नेक्सस उस समय Raw का हिस्सा था जबकि अंडरटेकर और केन की दुश्मनी SmackDown में चल रही थी। नेक्सस के लीडर वेड बैरेट ने Raw में बताया था कि वो कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं लेकिन फिर इस स्टोरीलाइन का कुछ हुआ ही नहीं और नेक्सस के बीच दरार आ गई।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

4- GTV के पीछे मौजूद व्यक्ति के बारे में कभी जानकारी नहीं मिली

Ad

GTV को 1999 में लाया गया था। यह एटीट्यूड एरा की सबसे बड़ी स्टोरीलाइंस में से एक थी। टीवी पर एक सैगमेंट आता था जहां छुपे हए कैमरा में सुपरस्टार्स की खुफिया बातें रिकॉर्ड की जाती थी।इसी वजह से पता चला था कि एडी गुरेरो असल में चायना को धोखा दे रहे हैं। इसके अलावा अन्य कई चीज़ों का खुलासा GTV की वजह से हुआ था।

कई महीनों तक यह सैगमेंट्स देखने को मिले। हर कोई जानना चाहता था कि GTV के पीछे आखिर कौन मौजूद है। इसके बावजूद WWE ने कभी भी इस बारे में जानकारी नहीं दी और अचानक से GTV सैगमेंट्स का अंत हो गया। सभी के मन में हमेशा के लिए सवाल रह गया कि इन सैगमेंट्स के पीछे कौन था।

3- मरिया कनेलिस के बच्चे का पिता कौन है?

Ad

माइक और मरिया कनेलिस को WWE ने पिछले साल रिलीज कर दिया। रिलीज के कुछ समय पहले उनकी एक बड़ी स्टोरीलाइन चल रही थी। सितंबर 2019 में मरिया ने संकेत दिए कि माइक कनेलिस उनके बच्चे के पिता नहीं है। WWE ने इस दौरान संकेत दिए कि रिकोशे और रुसेव इसके पीछे हो सकते हैं।

इसके बावजूद कभी नहीं बताया कि उस बच्चे का पिता कौन है और अचानक से स्टोरीलाइन का अंत हो गया। रिलीज के बाद एक फैन ने मरिया से स्टोरीलाइन को लेकर सवाल किया था और इसपर मरिया ने बताया कि वह माइक ही होने वाले थे। उन्होंने यह जानकारी महीनों बाद जरूर दी लेकिन WWE में उनकी स्टोरीलाइन का कभी अंत नहीं हुआ।

2- विंस मैकमैहन को किसने मारा?

WWE
WWE

11 जून 2007 में Raw के एपिसोड के दौरान एक बड़ा सरप्राइज देखने को मिला। विंस मैकमैहन अपनी गाड़ी की ओर बढ़ रहे थे और सुपरस्टार्स उन्हें देख रहे थे। जैसे ही विंस ने गाड़ी में बैठकर दरवाजा बंद दिया तो कार फुट गई। ऐसा लगा कि विंस मैकमैहन इस धमाके में मर गए हैं। इस स्टोरीलाइन ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा।

Ad

कई इन्वेस्टर्स को लगने लगा कि विंस मैकमैहन सही में दुनिया छोड़कर चले गए हैं और इस वजह से WWE का स्टॉक प्राइस तेजी से कम होने लगा। इस दुश्मनी ने भले ही कई लोगों का ध्यान खींचा लेकिन कंपनी को नुकसान होने लगा और उन्होंने इसका अंत कर दिया। बाद में मैकमैहन ने वापसी की और अपनी नकली मौत का नाटक किया।

1- हीडियो एटामी

WWE
WWE

हीडियो एटामी एक ट्रिपल थ्रेट मैच का हिस्सा रहने वाले थे जहां विजेता को NXT चैंपियनशिप के लिए मैच मिलता। इसके पहले वो चोटिल हो गए थे और मैच में हिस्सा नहीं ले सकते थे। WWE ने उन्हें टीवी से दूर करने के लिए एक सैगमेंट दिखाया जहां एटामी पार्किंग लोट में घायल पड़े थे। उस समय उनपर हमला करने वाले का नाम नहीं बताया गया था।

Ad

लग रहा था कि वापसी करने के बाद हीडियो एटामी खुद उस सुपरस्टार के साथ दुश्मनी की शुरुआत करेंगे। इसके बावजूद वापसी करते हुए एटामी ने खुद को ऐसा दिखाया कि उन्हें कुछ हुआ ही नहीं था। अटैक करने वाले सुपरस्टार को लेकर जानकारी सामने नहीं आई और यह स्टोरीलाइन कभी आगे नहीं बढ़ी।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें जॉन सीना हरा नहीं पाए

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications