5 Superstars जिन्हें WWE ने 19 अप्रैल 2024 को अचानक कंपनी से निकाल कर सभी को चौंका दिया

WWE ने कुछ दिन पहले रेसलिंग जगत को चौंका दिया था
WWE ने कुछ दिन पहले रेसलिंग जगत को चौंका दिया था

WWE Released Superstars: WWE ने 19 अप्रैल, 2024 को कुछ सुपरस्टार्स को रिलीज कर सभी को चौंका दिया। कंपनी ने अचानक पांच रेसलर्स को बाहर का रास्ता दिखाया। इसमें कुछ भारतीय सुपरस्टार्स भी शामिल थे। पिछले हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) शो के दौरान ही कंपनी ने बड़ा फैसला लिया।

Ad

वैसे WWE यूनिवर्स के कुछ सदस्यों को ऐसा होने की उम्मीद थी क्योंकि हाल ही में TKO ग्रुप द्वारा बजट में कटौती की बात कही गई थी। इस आर्टिकल में हम उन सभी पांच सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्हें कंपनी ने अचानक बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

#5 ज़ाया ली ने WWE को कहा अलविदा

Ad

ज़ाया ली WWE से बहुत ही आसानी से बाहर चली गईं। उन्होंने जनवरी, 2017 में WWE में ट्रेनिंग शुरू की और बाद में इसी साल अपनी धमाकेदार शुरूआत की। कंपनी में उन्होंने अच्छा काम किया। साल 2023 में NXT में भेजे जाने से पहले मेन रोस्टर में उन्होंने साल 2021 में एंट्री की थी। कुछ समय पहले NXT चैंपियनशिप के लिए बैकी लिंच के साथ उनकी जबरदस्त राइवलरी हुई थी।

इस साल विमेंस रॉयल रंबल मैच में भी उन्होंने धमाकेदार एंट्री की थी। इसके बाद उन्होंने विमेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच के लिए हुए बैटल रॉयल में भी हिस्सा लिया था। हालांकि, दोनों बार वो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं। कंपनी से रिलीज होने के बाद X पर उन्होंने खास संदेश दिया था। उन्होंने कंपनी को सभी चीजों के लिए धन्यवाद कहा था।

#4 ज़ायोन क्विन को WWE ने थोड़े से एक्शन के बाद किया रिलीज

Ad

ज़ायोन क्विन ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले हैं। उन्होंने साल 2018 में NXT में एंट्री की थी। ज़ायोन ने पहले रग्बी में अपना बड़ा नाम बनाया और उसके बाद वो रिंग में आए। NXT में अच्छे प्रदर्शन के बाद वो मेन रोस्टर में चले गए। हालांकि, मेन रोस्टर में वो कुछ ही मैचों का हिस्सा रहे।

1 मार्च, 2024 को उन्होंने अपना अंतिम मैच लड़ा था। ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ वो सिर्फ 6 सेकेंड में हार गए थे। अब कंंपनी ने उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

#3 WWE ने सांगा को भी किया रिलीज

Ad

सांगा ने जनवरी, 2018 में WWE ज्वाइन की थी। NXT में शुरूआत में उन्होंने ग्रेसन वॉलर के बॉडीगार्ड के रूप में काम किया था। हालांकि, वो वॉलर के साथ ज्यादा समय तक नहीं रहे थे। इसके बाद उनका सिंगल्स रन देखने को मिला था। शुरूआत में उन्हें कुछ मैचों में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन बाद में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया।

मई, 2023 में सांगा ने Raw में एंट्री की। उन्होंने इंडस शेर टीम में अच्छा काम किया। अपनी ताकत उन्होंने सभी को दिखाई। खैर अब उन्हें रिलीज कर दिया गया है। रिलीज के बाद बहुत गुस्से में वो नज़र आए। उन्होंने WWE के ऊपर अपनी निराशा जाहिर की।

#2 WWE ने वीर महान को भी उनके टैग टीम पार्टनर के साथ निकाल दिया

Ad

वीर महान ने पहले बेसबॉल में अपना दम दिखाया और फिर वो WWE में आए। वीर ने सांगा के साथ ही इंडस शेर टैग टीम में काम किया। वीर सिंगल्स और टैग टीम एक्शन दोनों में दिखाई दिए। देखा जाए तो कंपनी उनका सही से प्रयोग नहीं कर पाई।

साल 2022 में Raw में भी वीर को कंपनी ने सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में पुश दिया था। अपनी ताकत से उन्होंने सभी को प्रभावित किया था। मिस्टीरियो फैमिली के साथ उनकी राइवलरी अच्छी रही थी। कंपनी ने अब वीर को बाहर का रास्ता दिखाकर उन्हें तगड़ा झटका दिया है।

#1 जिंदर महल को रिलीज कर WWE ने सभी को चौंका दिया

Ad

जिंदर महल के रिलीज होने से सभी चौंक गए। किसी को अंदाजा नहीं था कि उन्हें भी बाहर कर दिया जाएगा। वो लंबे समय से कंपनी में काम कर रहे थे। साल 2017 में उन्होंने WWE चैंपियनशिप भी हासिल की थी।

इस साल की शुरूआत में Raw Day 1 में द रॉक के साथ उनका सैगमेंट हुआ था। उन्होंने जबरदस्त काम किया और सभी ने उनकी तारीफ की। इसके बाद सैथ रॉलिंस के खिलाफ भी उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच लड़ा। महल के जाने से जरूर कुछ सुपरस्टार्स को भी दुख हुआ होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications