5 Superstars जिन्हें Roman Reigns ने पिछले 4 साल में हराया और अब वो WWE का हिस्सा नहीं हैं

Ujjaval
रोमन रेंस के साथ काम करने वाले कई स्टार्स अब WWE में नहीं हैं
रोमन रेंस के साथ काम करने वाले कई स्टार्स अब WWE में नहीं हैं

Roman Reigns Defeated Superstars Not In WWE: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania XL) में रोमन रेंस (Roman Reigns) के 1316 दिनों के ऐतिहासिक चैंपियनशिप रन का अंत हुआ। वो लगातार 4 साल तक अपना डॉमिनेशन दिखाते हुए नज़र आए। रेंस ने कई दिग्गजों और टैलेंटेड रेसलर्स का सामना किया।

Ad

रोमन ने इसी बीच अपने ज्यादातर मैच जीते। ट्राइबल चीफ से हारने वाले कुछ रेसलर्स अभी WWE का हिस्सा नहीं हैं। इस आर्टिकल में हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें रोमन रेंस ने पिछले 4 साल में हराया हुआ है लेकिन वो अब WWE का हिस्सा नहीं हैं।

5- पूर्व WWE सुपरस्टार सिजेरो को रोमन रेंस ने हराया हुआ है

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस ने अपने ऐतिहासिक चैंपियनशिप रन के दौरान कई अंडररेटेड स्टार्स के खिलाफ भी काम किया है। WrestleMania 37 में सिजेरो को सैथ रॉलिंस पर बड़ी जीत मिली थी। अगले इवेंट WrestleMania Backlash में सिजेरो ने रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया।

यह मुकाबला फैंस को काफी पसंद आया और इसमें सिजेरो ने काफी शानदार काम किया। अंत में रोमन रेंस ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए अपना टाइटल रिटेन रखा। सिजेरो इसके बाद भी कुछ समय तक WWE का हिस्सा रहे और 24 फरवरी 2022 को कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद उन्होंने कंपनी को अलविदा कह दिया। वो इसके बाद AEW और ROH में नज़र आ चुके हैं।

4- पूर्व WWE चैंपियन डेनियल ब्रायन को रोमन रेंस कई बार हरा चुके हैं

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस ने अपने ऐतिहासिक चैंपियनशिप रन के दौरान चार बार डेनियल ब्रायन का सामना किया। 2021 में Elimination Chamber मैच जीतकर डेनियल ब्रायन ने रोमन रेंस के खिलाफ मैच हासिल किया। रेंस ने ब्रायन को काफी आसानी से हराकर अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन की। Fastlane में भी रेंस को ब्रायन पर जीत मिली।

WrestleMania 37 में रोमन रेंस ने डेनियल ब्रायन और ऐज को हराते हुए टाइटल को अपने पास बनाए रखा। ब्रायन का WWE में आखिरी मैच SmackDown के दौरान रोमन रेंस के खिलाफ ही आया था। इस मुकाबले में भी रेंस ने जीत दर्ज की थी। डेनियल ने इसके बाद WWE को अलविदा कहते हुए AEW में कदम रखा।

3- पूर्व WWE सुपरस्टार मैट रिडल ने रोमन रेंस का सामना किया हुआ है

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस और मैट रिडल के बीच स्टोरीलाइन काफी रोचक रही थी। ब्लडलाइन के हमले के चलते रैंडी ऑर्टन चोटिल हो गए थे और उन्हें एक्शन से दूर होना पड़ा। इसी के चलते रैंडी के पार्टनर मैट रिडल ने रोमन और उनके साथियों से बदला लेने का प्लान बनाया।

मैट रिडल का 17 जून 2022 को SmackDown में रोमन रेंस के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। इस मुकाबले में रेंस को बड़ी जीत मिली। मैट ने इसके बाद भी WWE में काफी अच्छा काम किया लेकिन उन्हें पिछले साल सितंबर में कंपनी ने रिलीज कर दिया गया।

2- WWE Hall of Famer ऐज को रोमन रेंस ने दो बार हराया है

youtube-cover
Ad

WWE दिग्गज ऐज और रोमन रेंस दो बार आमने-सामने आ चुके हैं। WrestleMania 37 में रोमन रेंस, ऐज और डेनियल ब्रायन ट्रिपल थ्रेट मैच का हिस्सा बने थे। इस मुकाबले में रेंस ने जीत हासिल की और अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप सफलतापूर्वक रिटेन की।

Money in the Bank 2021 में ऐज को आखिर सिंगल्स मैच में रोमन रेंस को यूनिवर्सल टाइटल के लिए चैलेंज करने का मौका मिला। इस मुकाबले में सैथ रॉलिंस के दखल के चलते ऐज को हार मिली रोमन चैंपियन बने रहे। ऐज इसके बाद भी काफी समय तक WWE का हिस्सा रहे। अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद रेटेड-आर सुपरस्टार ने AEW में कदम रखा और अभी वो वहां के TNT चैंपियन हैं।

1- WWE दिग्गज गोल्डबर्ग को रोमन रेंस ने हराया है

youtube-cover
Ad

गोल्डबर्ग और रोमन रेंस के बीच WrestleMania 36 में मैच होने वाला था। उस समय यह दोनों ही रेसलर्स आमने-सामने नहीं आ पाए क्योंकि रेंस ने अपना नाम वापस ले लिया था। दोनों के बीच Elimination Chamber 2022 में आखिर मुकाबला देखने को मिला

गोल्डबर्ग ने रोमन रेंस को उनकी यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। इस मुकाबले में रेंस ने WCW दिग्गज को सबमिशन की मदद से हराया और अपनी चैंपियनशिप रिटेन की। इसके बाद से गोल्डबर्ग WWE से दूर हो गए और अब वो कंपनी का हिस्सा नहीं हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications