इस हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) एपिसोड के समापन के साथ ही WWE एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) 2021 पीपीवी का बिल्ड-अप भी समाप्त हो गया है। मैच कार्ड में 6 मैचों को जोड़ा गया है, जिनमें से 2 में Elimination Chamber की शर्त को जोड़ा गया है। खास बात ये है कि 6 में से 5 मुकाबलों में कोई ना कोई टाइटल दांव पर लगा होगा।
इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि काफी सुपरस्टार्स को मैच कार्ड में में केवल खाली जगहों को खाली भरने के लिए शामिल किया गया है और उनके जीतने की संभावना ना के बराबर है। उन्हें चाहे जीत की जरूरत ना हो लेकिन कुछ ऐसे रेसलर्स हैं जिन्हें फिलहाल जीत की सबसे ज्यादा जरूरत है।
ये भी पढ़ें: 5 बड़े धोखे जो WWE Elimination Chamber 2021 में देखने को मिल सकते हैं
शो में रोमन रेंस (Roman Reigns), ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre), रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) और बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) जैसे नामी सुपरस्टार्स भाग ले रहे हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 5 सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे जिन्हें Elimination Chamber 2021 में जीत जरूर मिलनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: 5 दिग्गज सुपरस्टार्स जिन्होंने कभी Elimination Chamber मैच नहीं जीता
5)नाया जैक्स- 4)शायना बैज़लर को Elimination Chamber 2021 में जीत जरूर मिलनी चाहिए
![नाया जैक्स और शायना बैज़लर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/c5e2a-16138169469352-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/c5e2a-16138169469352-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/c5e2a-16138169469352-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/c5e2a-16138169469352-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/c5e2a-16138169469352-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/c5e2a-16138169469352-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/c5e2a-16138169469352-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/c5e2a-16138169469352-800.jpg 1920w)
नाया जैक्स और शायना बैज़लर WWE Royal Rumble 2021 में दूसरी बार विमेंस टैग टीम चैंपियन बनी थीं और अब Elimination Chamber 2021 में उन्हें SmackDown विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स और विमेंस Royal Rumble विजेता बियांका ब्लेयर की टीम के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप बेल्ट्स का बचाव करना है।
स्थिति स्पष्ट है कि इस मैच को बैंक्स vs ब्लेयर स्टोरीलाइन को पुश देने के इरादे से बुक किया गया है। मौजूदा हालात को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि मैच के दौरान ब्लेयर और बैंक्स के बीच बहस हो सकती है, इसी का फायदा उठाकर चैंपियंस अपने टाइटल को रिटेन कर सकती हैं। साथ ही इससे SmackDown विमेंस चैंपियनशिप स्टोरीलाइन को भी आगे बढ़ाया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें: 5 बड़ी गलतियां जो WWE को Elimination Chamber 2021 में नहीं करनी चाहिए
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।
3)सिजेरो
![सिजेरो](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/eac23-16138173203476-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/eac23-16138173203476-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/eac23-16138173203476-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/eac23-16138173203476-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/eac23-16138173203476-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/eac23-16138173203476-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/eac23-16138173203476-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/eac23-16138173203476-800.jpg 1920w)
WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप नंबर-1 कंटेंडर बनने के लिए केविन ओवेंस, सिजेरो, जे उसो, किंग कॉर्बिन, सैमी जेन और डेनियल ब्रायन के बीच Elimination Chamber मैच लड़ा जाएगा। इनमें से कोई सुपरस्टार यूनिवर्सल चैंपियन बने या ना लेकिन इसके विजेता को Wrestlemania 37 से पूर्व बहुत बड़ा पुश मिलना तय हो जाएगा।
इस समय सिजेरो को बड़ा पुश देने की कोशिश की जा रही है और उन्हें इस मैच में जीत का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है। दूसरी ओर स्विस सुपरस्टार को सैथ रॉलिंस से भी चुनौती मिली है। इस मैच में सिजेरो की जीत रॉलिंस को भी यूनिवर्सल चैंपियनशिप फ्यूड में शामिल करवा सकती है।
2)ड्रू मैकइंटायर
![WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/0ae40-16138179545644-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/0ae40-16138179545644-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/0ae40-16138179545644-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/0ae40-16138179545644-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/0ae40-16138179545644-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/0ae40-16138179545644-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/0ae40-16138179545644-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/0ae40-16138179545644-800.jpg 1920w)
ड्रू मैकइंटायर को अगले पीपीवी में WWE चैंपियनशिप Elimination Chamber मैच में एजे स्टाइल्स, जैफ हार्डी, रैंडी ऑर्टन, कोफी किंग्सटन और शेमस के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है। इस मैच में शेमस आखिरी स्थान पर एंट्री का दर्जा प्राप्त कर चुके हैं।
फिलहाल द सेल्टिक वॉरियर को मौजूदा चैंपियन के लिए सबसे बड़ा खतरा माना जा रहा है। इस समय इस स्टोरीलाइन के Wrestlemania 37 तक जारी रहने की संभावना है, इसलिए WWE को अगर टाइटल चेंज करना भी हो तो बड़े मोमेंट को साल के सबसे बड़े शो के लिए बचाकर रखना चाहिए।
1)रोमन रेंस
![WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/f37e6-16138185726814-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/f37e6-16138185726814-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/f37e6-16138185726814-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/f37e6-16138185726814-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/f37e6-16138185726814-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/f37e6-16138185726814-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/f37e6-16138185726814-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/f37e6-16138185726814-800.jpg 1920w)
ये एक कड़वी सच्चाई है कि रोमन रेंस को शायद ही Wrestlemania 37 से पहले एक भी मैच में हार के लिए बुक किया जाए। स्थिति ऐसी उत्पन्न हो चुकी है कि ट्राइबल चीफ को लगातार जीतते देख एक समय पर फैंस के मन में ऊब की भावना भी पैदा होने लगेगी।
Elimination Chamber 2021 के लिए उनके प्रतिद्वंदी का नाम अभी सामने आना बाकी है। इससे पहले Elimination Chamber मैच होगा, जिसके विजेता को रेंस के खिलाफ चैंपियनशिप मैच मिलेगा।
समझ पाना मुश्किल नहीं है कि यहां उद्देश्य रोमन को ताकतवर नहीं बल्कि जो उनका प्रतिद्वंदी होगा, उसे ताकतवर दिखाना है। जाहिर तौर पर चैंपियनशिप मैच प्राप्त करते ही वो सुपरस्टार Wrestlemania 37 की फ्यूड में भी शामिल हो जाएगा।