साल 2020 WWE के अच्छा रहा है। कोरोना महामारी के बावजूद WWE ने चीजों को अच्छे से संभाला। पहली बार रेसलमेनिया बिना फैंस के हुआ। WWE ठंडरडोम भी फैंस को देखने को मिला। साल 2020 में कई चैंपियनशिप्स में बदलाव भी देखने को मिला। बेली ने चैंपियन रहते हुए रिकॉर्ड कायम किया तो फैंस ने उनका चैंपियनशिप गंवाना भी देखा। ड्रू मैकइंटायर ने रेसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर को हराकर पहली बार WWE टाइटल अपने नाम किया।ऑडियंस ने सिनेमेटिक मैचों को भी देखा। इससे पहले ऐसे मैच नहीं हुए थे। एजे स्टाइल्स और अंडरटेकर के बीच बोनयार्ड मैच हुआ तो वहीं फायर फ्लाइ फनहाउस मैच भी फैंस को देखने को मिला था। हर साल फैंस को फेसटर्न और हीलटर्न भी देखने को मिलते हैं। और इस साल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। तो आइए जानते हैं साल 2020 में किन पांच सुपरस्टार्स ने बेबीफेस टर्न लिया।ये भी पढ़ें: WWE द्वारा SmackDown में की गई 3 बड़ी गलतियां जिसने शो का मजा पूरी तरह से किरकिरा कियाWWE सुपरस्टार मैंडी रोज View this post on Instagram A post shared by Mandy Rose (@mandysacs)मैंडी रोज के लिए WWE में ये साल अच्छा रहा है। 2020 से पहले एबसल्यूशन का हिस्सा मैंडी रोज रही थी। हील के रूप में मैंडी रोज ने हमेशा काम किया लेकिन साल 2019 के अंत में उनके कैरेक्टर में बदलाव की शुरूआत हुई थी।रोज ने इस साल ओटिस के साथ जोड़ी बनाई। टैग टीम के तौर पर उनके साथ काम किया। इन दोनों की जोड़ी को सभी ने पसंद किया। वैलेनटाइट डेट वाला सैगमेंट फैंस को अच्छे से याद है। सोन्या डेविल का किरदार इसमें बहुत ही खास रहा था। मैंडी रोज और ओटिस साथ में थे तो उनकी राइवलरी डेविल के साथ हुआ। यहां से बेबीफेस के रूप में मैंडी रोज ने अपना काम किया। डेविल इसके बाद पूरी तरह हील बन गई थी। सोन्या और मैंडी की राइवलरी बहुत ही शानदार रही। समरस्लैम में इनका मैच भी हुआ। मैंडी रोज फिलहाल रॉ में बेबीफेस के रूप में अच्छा काम कर रही हैं।WWE रॉ विमेंस चैंपियन असुका View this post on Instagram A post shared by WWEAsuka (@wwe_asuka)साल 2020 की शुरूआत असुका ने हील के रूप में की थी। बैकी लिंच के साथ वो फ्यूड में थी। रॉयल रंबल में बैकी लिंच के खिलाफ उनकी हार हुई थी। काबुकी वॉरियर्स में भी असुका इस समय थी। उनके साथ कायरी सेन शामिल थी। इन दोनोें ने विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप भी जीता। रेसलमेनिया 36 तो वो चैंपियन बनीं रहीं। मनी इन द बैंक पीपीवी के टाइम के बाद से असुका ने बेबीफेस का रूप ले लिया था। फिर उन्होंने ब्रीफकेस जीता।बाद में बैकी लिंच ने अपना रॉ विमेंस चैंपियनशिप छोड़ दिया था और उन्होंने इसे असुका को दे दिया था। बैकी लिंच ने बताया कि ब्रीफकेस में टाइटल था। फिर यहां से बेली और साशा बैंक्स के साथ भी असुका और कायरी सेन की फ्यूड हुई थी। साल 2020 असुका के लिए शानदार रहा था। फैंस की फेवरेट वो इस साल रही हैं। बेबीफेस रोल में अभी वो शानदार काम कर रही हैं।ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown Twitter Reaction: रोमन रेंस को दिग्गज द्वारा चैलेंज किए जाने के बाद ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़