5 सुपरस्टार्स जो इस हफ्ते Raw में ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन को प्रोमो के बीच में रोक सकते हैं

Who will dare to step up to The Beast on RAW?

2020 की पहली रॉ में अब सभी की निगाह टिक गई हैं। इस बार रॉ में डब्लू डब्लू ई (WWE) चैंपियन ब्रॉक लैसनर अपने मैनेजर पॉल हेमन के साथ शो में नजर आएंगे। लैसनर के शो पर आने से फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। फैंस को उम्मीद है कि उनके शो पर आने से उनके अगले फ्यूड को लेकर भी फैंस को जानकारी मिल सकती हैं। लैसनर टीएलसी पीपीवी में नजर नहीं आए थे। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहें हैं कि वो अपना अगला टाइटल डिफेंड रॉयल रंबल में कर सकते हैं। तो आइए जानते है कि लैसनर और पॉल हेमन को कौन शो के बीच में रोक सकता है।

#5 मोजो राउली के साथ सैमी जेन

मोजो राउली के साथ सैमी जेन 
मोजो राउली के साथ सैमी जेन

लैसनर के शो पर आने के बाद से ये बात साफ़ है कि पॉल हेमन उन्हें लेकर एक बार फिर से प्रोमो करेंगे।जिसमें वो उन्हें WWE के सबसे बड़े स्टार के रूप में फैंस के सामने रखेंगे। ऐसे में उनके इस प्रोमो के बीच में मोजो राउली के साथ सैमी जेन भी आ सकते हैं। सैमी ने हाल में ही केविन ओवेंस के खिलाफ मोजो के मैनेजर की भूमिका निभाई थी। इस भूमिका को उन्होंने बेहद शानदार तरह से निभाया था और फैंस को उनका ये सैंगमेंट पसंद आया था। ऐसे में वो और पॉल एक बार फिर से प्रोमो वॉर में नजर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: पिछले 2 दशकों में द अंडरटेकर द्वारा की गई 5 शानदार वापसी

इस प्रोमो वॉर के बाद से लैसनर, मोजो पर हमला कर सकते हैं और उन्हें अपना फिनशिंग मूव F5 मार सकते हैं। उनके इस मूव से वो एक बार फिर से खुद को एक मजबूत चैंपियन के रूप में सामने ला पाएंगे और WWE उन्हें आने वाले समय में एक मजबूत स्टार के रूप में भी बुक कर सकती हैं।

#4 केविन ओवेंस

Kevin Owens loves to remain in the spotlight

सैथ के साथ फ्यूड में शामिल होने के बाद से ही केविन ओवेंस रॉ ब्रांड के सबसे बड़े फेस स्टार के रूप में सामने आए हैं। ऐसे में उनके और लैसनर के बीच भी शो के दौरान काफी ज्यादा हीट देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा WWE के पास केविन ओवेंस को इस फ्यूड में बुक करने का मौका भी होगा। इस फ्यूड में सभी की निगाह केविन ओवेंस पर टिकी होगी क्योंकि उनके प्रोमो काफी यादगार हो सकते हैं।

#3 केन वैलासकेज

Cain Velasquez will look to put on a better performance next time

क्राउन ज्वेल में लैसनर के खिलाफ मैच हारने के बाद से ही केन वैलासकेज लाइव टीवी पर नजर नहीं आए हैं। वो इस मैच में काफी ज्यादा नर्वस दिखे थे। ऐसे में उनके पास एक बार फिर से खुद को WWE के रिंग में साबित करने का मौका होगा। अगर वो एक बार फिर से रॉ में लैसनर के खिलाफ नजर आते हैं तो वो आने वाले समय में उन्हें चैलेंज भी कर सकते हैं।

#2 डियो मैडिन

डियो मैडिन
डियो मैडिन

लैसनर ने कुछ समय पहले कंमेंटेटर डियो मैडिन पर हमला किया था। उनके इस हमले के बाद उन्होंने लैसनर के खिलाफ मैच को लेकर चैलेंज किया था। ऐसे में वो रॉ में एक बार फिर से नजर आ सकते हैं और लैसनर को रिंग में मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं।

#1 ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर
ड्रू मैकइंटायर

WWE में वापसी के बाद से ही ड्रू मैकइंटायर को कंपनी पुश देने को लेकर प्लान कर रही हैं। इसके अलावा वो इस समय रॉ में उन चुनिंदा स्टार्स से एक है, जो लैसनर को मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं। ऐसे में WWE एक पास इस ड्रीम मैच को बुक करने का मौका होगा। इस मैच से वो खुद को कंपनी के सबसे बड़े स्टार के रूप में भी साबित कर सकते हैं। इसके अलावा वो लैसनर को WWE बेल्ट के लिए हरा भी सकते हैं। फिलहाल ड्रू मैकइंटायर इस समय किसी भी बड़े फ्यूड का हिस्सा नहीं हैं।