WWE के फास्टलेन पीपीवी को शुरू होने में अब बस कुछ ही समय बाकी रह गया है। कंपनी ने पीपीवी के लिए कई बड़े मुकाबले बुक किए है जिसमें डेनियल ब्रायन बनाम केविन ओवेंस, द शील्ड बनाम बैरन कॉर्बिन, बॉबी लैश्ले, ड्रू मैकइंटायर और शार्लेट फ्लेयर बनाम बैकी लिंच के मुकाबले प्रमुख हैं।
WWE अपने पीपीवी को सफल बनाने के लिए कई बार सुपरस्टार्स की चौंकाने वाली वापसी करवाता है, ऐसे में फास्टलेन पीपीवी में भी कुछ सुपरस्टार्स की चौंकाने वाली वापसी से इंकार नहीं किया जा सकता है। तो आइए इसी कड़ी में एक नज़र डालते हैं उन 5 सुपरस्टार्स पर जो फास्टलेन 2019 में चौंकाने वाली वापसी कर सकते हैं।
ट्रिश स्ट्रेटस और लिटा
![Trish Stratus and Lita](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/018cc-15518713231248-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/018cc-15518713231248-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/018cc-15518713231248-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/018cc-15518713231248-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/018cc-15518713231248-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/018cc-15518713231248-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/018cc-15518713231248-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/018cc-15518713231248-800.jpg 1920w)
वर्तमान में साशा बैंक्स और बेली WWE विमेंस टैग टीम चैंपियन हैं और भविष्य में अपनी पसंदीदा जोड़ी ट्रिश स्ट्रेटस और लिटा से मुकाबला करना चाहती हैं। रैसलमेनिया 35 को देखते हुए हम इनके मुकाबले की संभावना से इंकार नहीं कर सकते हैं।
फास्टलेन पीपीवी में साशा बैंक्स और बेली का मुकाबला नाया जैक्स और टैमिना स्नूका से होगा। इस मुकाबले में कंपनी स्ट्रेटस और लिटा की चौंकाने वाली वापसी करा सकता है। स्ट्रेटस और लिटा के इस मुकाबले में दखल से कंपनी आसानी से उनके और साशा बैंक्स, बेली के खिलाफ मुकाबला बुक कर सकती है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
ल्यूक हार्पर
![Harper](https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/06/luke-harper-1496616787-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/06/luke-harper-1496616787-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/06/luke-harper-1496616787-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/06/luke-harper-1496616787-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/06/luke-harper-1496616787-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/06/luke-harper-1496616787-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/06/luke-harper-1496616787-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/06/luke-harper-1496616787-800.jpg 1920w)
वायट फैमली के पूर्व मेंबर ल्यूक हार्पर पिछले काफी समय से कलाई में चोट के चलते WWE टेलीविजन से गायब है, लेकिन वर्तमान में चल रही अफवाहों के मुताबकि वह अब बिल्कुल फिट है और रिंग में वापसी करने के लिए तैयार हैं।
फास्टेलन पीपीवी में डेनियल ब्रायन बनाम केविन ओवेंस के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा जिसमें ल्यूक हार्पर की चौंकानी वाली वापसी देखने को मिल सकती है। इस मुकाबले में ल्यूक हार्पर के दखल से डेनियल ब्रायन को जीत मिलने की काफी संभावना है।
सैमी जेन
![Sami Zayn has also been sidelined due to injury](https://statico.sportskeeda.com/editor/2017/10/fa990-1507155028-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2017/10/fa990-1507155028-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2017/10/fa990-1507155028-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2017/10/fa990-1507155028-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2017/10/fa990-1507155028-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2017/10/fa990-1507155028-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2017/10/fa990-1507155028-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2017/10/fa990-1507155028-800.jpg 1920w)
केविन ओवेंस की ही तरह सैमी जैन भी कंधे की चोट के चलते काफी समय से WWE रिंग से बाहर हैं लेकिन जल्द ही उनके रिंग में वापसी करने की उम्मीद है। कंपनी अक्सर पीपीवी में सुपरस्टार्स की वापसी कराती है ऐसे में अगर सैमी जेन फास्टलेन पीपीवी में वापसी करते हैं तो फैंस को इसमें हैरान नहीं होना चाहिए।
वापसी के साथ सैमी जेन, केविन ओवेंस के साथ एक बार फिर रीयूनियन करते हुए नज़र आ सकते हैं। हमारे ख्याल से फास्टलेन पीपीवी सैमी जेन की वापसी के लिए सबसे शानदार जगह है।
ब्रॉक लैसनर
![Could we see a repeat of this on Sunday?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2017/10/3e6ab-1507781111-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2017/10/3e6ab-1507781111-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2017/10/3e6ab-1507781111-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2017/10/3e6ab-1507781111-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2017/10/3e6ab-1507781111-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2017/10/3e6ab-1507781111-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2017/10/3e6ab-1507781111-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2017/10/3e6ab-1507781111-800.jpg 1920w)
ब्रॉक लैसनर रैसलमेनिया 35 में यूनिवर्सल टाइटल के लिए सैथ रॉलिंस के खिलाफ मुकाबला करते हुए नज़र आएंगे। ब्रॉक लैसनर इस साल मंडे नाइट रॉ में ना के बराबर नज़र आए हैं, इसके अलावा सैथ रॉलिंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए भी ज्यादा बिल्डप देखने को नहीं मिला है।
ऐसे में कंपनी ब्रॉक लैसनर की फास्टलेन पीपीवी में वापसी करा सकती है। फास्टलेन पीपीवी में द शील्ड का मुकाबला बैरन कॉर्बिन, बॉबी लैश्ले और ड्रू मैकइंटायर से होगा जिसमें लैसनर चौंकाने वाली वापसी करते हुए सैथ रॉलिंस को अपना शिकार बना सकते हैं।