अगले हफ्ते TLC पीपीवी का आयोजन होगा। और इससे पहले WWE SmackDown का अंतिम एपिसोड होने वाला है। WWE चाहेगा कि इस एपिसोड को काफी शानदार बनाया जाए। RAW ने काफी निराश किया है। WWE RAW की व्यूअरशिप इतिहास में सबसे कम इस बार रही है।WWE SmackDown के लिए अब बड़ी जिम्मेदारी सामने आ गई है।FS1 पर इस बार SmackDown का एपिसोड होगा। सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। विंस मैकमैहन जरूर इस शो में कुछ बड़ा सरप्राइज रखेंगे। इस शो को हिट कराने की पूरी कोशिश कंपनी करेगी। तो आइए जानते हैं 5 बड़े सरप्राइज जो इस हफ्ते WWE SmackDown के शो में देखने को मिल सकते हैं।ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों WWE रोमन रेंस और गोल्डबर्ग के बीच भविष्य में मैच प्लान कर रहा हैWWE SmackDown में इस बार केविन ओवेंस और डेनियल ब्रायन टीम बना सकते हैंI’m down for a Kevin Owens & Daniel Bryan tag team. #WWE #SmackDown pic.twitter.com/VAjZRJ5Zgd— GetTheTables (@GetTheTables_) October 24, 2020WWE SmackDown में जब केविन ओवेंस और डेनियल ब्रायन की टैग टीम के बारे में बात हुई थी तो सोशल मीडिया में इसे लेकर जबरदस्त चर्चा हुई थी। इस हफ्ते अब ये चीज देखने को मिल सकती है। केविन ओवेंस,जे उसो और रोमन रेंस इस समय स्टोरीलाइन में है। अब टीएलसी में रोमन रेंस का मुकाबला केविन ओवेंस के साथ होगा। इस मैच में जे उसो की दखलअंदाजी भी देखने को मिल सकती है।केविन ओवेंस को ये पता होगा कि रोमन रेंस का साथ टीएलसी में जे उसो दे सकते हैं। तो केविन ओवेंस अपनी तरफ से अब डेनियल ब्रायन को चुन सकते हैं। जे उसो को फिर डेनियल ब्रायन टीएलसी में रिंगसाइड में चुनौती दे सकते हैं। ये भी बात सामने आ रही है कि अगले साल रॉयल रंबल में डेनियल ब्रायन के साथ रोमन रेंस का मैच हो सकता है।कार्मेला के नए गिमिक में साशा बैंक्स लेंगी बदला?Sign on the dotted line for your BO$$. @SashaBanksWWE #WWETLC pic.twitter.com/mxLKawURHU— WWE UK (@WWEUK) December 13, 2020टीएलसी में साशा बैंक्स का मुकाबला कार्मेला के साथ होने वाला है। SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए ये मैच होगा। पिछले हफ्ते शैम्पेन वाला गिमिक कार्मेला ने अपनाया था। साशा बैंक्स के ऊपर मेन इवेंट मैच के बाद कार्मेला ने शैम्पेन की बोतल फोड़ दी थी। ये अलग गिमिक कार्मेला का नजर आया था। इस हफ्ते अब साशा बैंक्स अपना बदला कुछ इसी अंदाज में ले सकती हैं। कोरी ग्रेव्स और कार्मेला का रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं ये अब सभी को पता चल गया है। इसका फायदा साशा बेैंक्स उठा सकती हैं।यह भी पढ़ें: रोमन रेंस vs केविन ओवेंस के बीच होने वाले WWE TLC मैच के नियम क्या हैं और इसे किस तरह जीता जा सकता है?