WWE रॉ (Raw) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। WWE ने इस एपिसोड के लिए कुछ मैचों और सैगमेंट्स का ऐलान किया है। पिछले हफ्ते का एपिसोड ठीक साबित हुआ था। ऐसे में सभी उम्मीद करेंगे कि यह एपिसोड भी काफी ज्यादा रोचक रहेगा। Raw में दिग्गज सुपरस्टार की वापसी देखने को मिलने वाली है। WWE अपने अगले पीपीवी समरस्लैम (SummerSlam) के लिए स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाना चाहेगा। कुछ मैचों का ऐलान इस पीपीवी के लिए देखने को मिल सकता है।Bobby Lashley "Smash 'Em, Stack 'Em, Pin! #WWE #WWERAW pic.twitter.com/76tBnCAJCl— Lucio Rodrigues (@LuRodriguesP1) July 27, 2021अगर WWE को Raw का एपिसोड खास और रोचक बनाना है तो उन्हें कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इससे एपिसोड सभी के बीच चर्चा का विषय बन जाएगा। WWE ने पिछले हफ्ते Raw के अंत द्वारा सभी को चौंका दिया था। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो Raw के एपिसोड में हो सकती हैं।5- Raw में शैंकी सिंह वापसी करते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर ड्रू मैकइंटायर पर बुरी तरह हमला करें#WWERaw: Drew McIntyre ran rampant through Jinder Mahal and his crew, defeating Veer via disqualification and laying out Mahal's attorney with a Claymore. pic.twitter.com/xbc4soUYAG— This is Sports Entertainement (@SEWrestlingNews) July 27, 2021पिछले हफ्ते शैंकी सिंह Raw में दिखाई नहीं दिए थे। इसके अलावा पिछले हफ्ते ड्रू मैकइंटायर का पलड़ा भारी रहा था। अब Raw के एपिसोड में जिंदर महल और ड्रू मैकइंटायर की दुश्मनी जारी रहने वाली है। पिछले हफ्ते मैकइंटायर का पलड़ा भारी रहा था। ऐसे में महल अब कुछ बेहतर करने की कोशिश करेंगे। Raw के एपिसोड में शैंकी सिंह की वापसी हो सकती है। ड्रू मैकइंटायर का सैगमेंट देखने को मिल सकता है और इस दौरान जिंदर महल इंटरफेयर कर सकते हैं।मैकइंटायर का ध्यान महल पर होगा और इस दौरान शैंकी पीछे से आकर मैकइंटायर पर हमला कर सकते हैं। शैंकी की मदद करने के लिए जिंदर महल और अन्य साथी भी वहां आ सकते हैं। अगर Raw के एपिसोड में ऐसा कुछ देखने को मिलता है तो यह काफी बड़ा सरप्राइज होगा। इससे उनकी दुश्मनी काफी बेहतर हो जाएगी और सभी उनके मैच के लिए उत्साहित रहेंगे।