रॉ (Raw) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। WWE ने इस एपिसोड के लिए अभी तक कुछ चीज़ों का ऐलान कर दिया है। Raw में कुछ धमाकेदार मैच और सैगमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। इस समय WWE का ध्यान समरस्लैम (SummerSlam) पर है। इस इवेंट के लिए कुछ मैचों की घोषणा देखने को सकती है और स्टोरीलाइंस को भी आगे बढ़ाया जा सकता है।Is @Goldberg ready for The All Mighty #WWEChampion @fightbobby?#WWERaw pic.twitter.com/RLhkUFLX1X— WWE (@WWE) August 3, 2021SummerSlam करीब आते जा रहा है और इस वजह से WWE अपने रेड ब्रांड के एपिसोड को खास और रोचक बनाना चाहेगा। अगर Raw के एपिसोड में कुछ शॉक्स और सरप्राइज देखने को मिलते हैं तो यह जबरदस्त चीज़ होगी। इससे एपिसोड सभी के बीच चर्चा का विषय बन जाएगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो Raw के एपिसोड में देखने को मिल सकती हैं।5- शार्लेट फ्लेयर Raw में निकी A.S.H पर बुरी तरह हमला करेंYou know what they say about payback...@MsCharlotteWWE@NikkiCrossWWE#WWERaw pic.twitter.com/ixN6eQqO7y— WWE (@WWE) August 3, 2021पिछले हफ्ते Raw के मेन इवेंट में शार्लेट फ्लेयर और निकी A.S.H के बीच मैच देखने को मिला था। इस नो होल्ड्स बार्ड मैच में निकी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। सभी को लग रहा था कि शार्लेट फ्लेयर को जीत मिल जाएगी। इसके बावजूद निकी A.S.H ने फैंस को चौंकाया और फ्लेयर पर जीत दर्ज की। अब Raw के एपिसोड में शार्लेट फ्लेयर का सैगमेंट देखने को मिलेगा। वो प्रोमो कट करते हुए पिछले हफ्ते मिली हार को लेकर बात करने वाली हैं।इस सैगमेंट के दौरान निकी A.S.H इंटरफेयर कर सकती हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच बहस हो सकती है और फिर फ्लेयर गुस्से में आकर निकी पर बुरी तरह हमला कर सकती हैं। इससे उनकी स्टोरीलाइन बेहतर हो जाएगी और रिया रिप्ली भी सैगमेंट में शामिल होकर Raw विमेंस चैंपियन को बचा सकती हैं। इसके बाद वो भी निकी A.S.H पर हमला करते हुए सभी को चौंका सकती हैं। अगर Raw में ऐसा कुछ देखने को मिलता है तो यह बड़ा सरप्राइज होगा।