Raw का अंतिम एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया रहा था। WWE ने शो को बड़े सरप्राइज से भर दिया था। मिस्ट्री फैक्शन ने तबाही मचा दी थी वहीं शेन मैकमैहन अपने नए शो को लेकर आए थे। इसके अलावा WWE चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन में भी बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला था। इस हफ्ते Raw के लिए WWE ने कुछ बड़ी चीज़ों का एलान कर दिया है। केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन के बीच बड़ा मैच देखने को मिलेगा। इसके अलावा असुका और बेली के बीच मैच देखने को मिलेगा और यहां से बड़ी चीज़ों की घोषणा हो सकती है। Is #RawUnderground the vehicle to bring back Brock Lesnar? Was Alexa Bliss supposed to be Sister Abigail? Could we see Samoa Joe team up with Dominik Mysterio? @Colohue gives you all the latest on this week's @SKDiSKussions@SKProWrestlinghttps://t.co/XWuuQABpvb— Korey Craddock (@KoreyGunz) August 6, 2020ये भी पढ़ें:- WWE SummerSlam 2020: 5 तरीकों से डॉमिनिक अपने पहले मैच में सैथ रॉलिंस को हरा सकते हैंWWE पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी कुछ बड़े शॉक्स और सरप्राइज देकर शो को मनोरंजक बना सकता है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में जो Raw के एपिसोड में देखने को मिल सकती है। 5- Raw अंडरग्राउंड की नई चैंपियनशिप सामने आएं#RawUnderground is under new management. #HurtBusiness#WWERaw @fightbobby pic.twitter.com/x6oXsxJumP— WWE (@WWE) August 4, 2020पिछले हफ्ते WWE ने Raw अंडरग्राउंड को प्रस्तुत किया था और WWE को फैंस से काफी अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी। Raw अंडरग्राउंड काफी अलग है और इस वजह से कंपनी भविष्य में इसके लिए चैंपियनशिप ला सकती है। अगर WWE, Raw के अगले एपिसोड में ही अंडरग्राउंड चैंपियनशिप लाता है तो ये बड़ा सरप्राइज होगा। ऐसा होने से इस चीज़ को देखने में काफी ज्यादा आनंद आएगा। हर एक फाइट के बाद टाइटल चेंज हो सकता है या कंपनी कुछ अलग नियमों के साथ आ सकता है। Raw अंडरग्राउंड में चैंपियनशिप आना अच्छी चीज़ होगी और इससे ब्रांड का मजा दोगुना हो जाएगा। ये भी पढ़ें:- 3 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने सिर्फ एक दिन तक ही WWE चैंपियनशिप को अपने पास रखा