पिछले हफ्ते WWE स्मैकडाउन का एपिसोड शानदार रहा था। मेन इवेंट में जो हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया। WWE स्मैकडाउन में नए फैक्शन द रेट्रीब्यूशन ने डेब्यू करते हुए खतरनाक तबाही मचाते हुए पूरी रिंगसाइड एरिया को तहस-नहस कर दिया था। पिछले कुछ हफ्तों से WWE स्मैकडाउन के एपिसोड काफी शानदार हो रहे हैं। WWE समरस्लैम अब काफी नजदीक है और ऐसे में लगातार स्मैकडाउन में सरप्राइज मिल रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों से स्मैकडाउन की व्यूअरशिप में भी बढ़ोत्तरी हुई है। इस हफ्ते स्मैकडाउन का एपिसोड भी जबरदस्त होने वाला है। कुछ सरप्राइज इस स्मैकडाउन के एपिसोड में देखने को मिल सकते हैं।द रेट्रीब्यूशन का कोई सदस्य बेली को WWE स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करेंSeems like Vanessa borne made her Smackdown debut #smackdown. pic.twitter.com/hfSj7ty6GV— Angry black hottie 🌼🌻✨ (@DrellzHothetics) August 8, 2020WWE स्मैकडाउन में इस समय कोई ऐसा सुपरस्टार हैं जो बेली को स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए चुनौती दे सकता हैं? शार्लेट फ्लेयर का नाम इसमें आता है लेकिन वो अभी हैं नहीं है। पिछले हफ्ते द रेट्रीब्यूशन ने डेब्यू किया था। कहा जा रहा है कि इसमें विमेंस सुपरस्टार्स भी हैं। सभी ने मास्क पहना हुआ था। अगर ऐसा हो कि कोई इसका ही सदस्य रिंग में एंट्री करे और बेली को चुनौती दे दे। NXT की कुछ विमेंस सुपरस्टार्स को यहां एंट्री कराने की ये सही जगह हैं।इस हफ्ते ऐसा सरप्राइज फैंस को देखने को मिल सकता है। बैटल रॉयल मैच में कोई ना कोई सुपरस्टार इस फैक्शन का जरूर आना चाहिए।WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस और ब्रे वायट का रोमांसIts Alexa Bliss hours! ♥️🖤What you think happens next? With The Fiend and Little Miss Bliss pic.twitter.com/8Rkt4MvxQk— ✨#BlissCrossAppleSauce🍎✨Alexa Bliss Fan Account (@Era_Of_Bliss) August 8, 2020पिछले हफ्ते WWE स्मैकडाउन में सभी ने देखा कि किस तरह एलेक्सा ब्लिस ने द फीन्ड के गाल पर हाथ फेरा। एलेक्सा ब्लिस अब धीरे-धीरे अपना रूप बदल रही हैं। किसी को समझ नहीं आया कि इनकी जोड़ी अब आगे क्या कारनामा करेगी। एलेक्सा ने जब ऐसा किया था तो फीन्ड भी रूक गए थे। अब ऐसा लगता कि ये चीजें इस हफ्ते कुछ ज्यादा तौर पर दिखाई जा सकती हैं। एलेक्सा ब्लिस को अपनी एक्टिंग से आगे बढ़ना होगा। और समरस्लैम में वो ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराने में द फीन्ड का साथ दे सकती हैं।और ऐसा होता है तो फिर ये सबसे बड़ा ट्विस्ट होगा।WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉन स्ट्रोमैन रख सकते हैं बड़ी शर्तWWE have officially confirmed that Braun Strowman will defend the Universal Championship against The Fiend at SummerSlam. pic.twitter.com/ErhTwGeB1Z— Gary Cassidy (@WrestlingGary) August 10, 2020ब्रॉन स्ट्रोमैन और द फीन्ड के बीच इस समय स्मैकडाउन में स्टोरीलाइन चल रही है। इसमें एलेक्सा ब्लिस भी शामिल हो गई हैं। इन दोनों के बीच पहले मैच हो चुका हैं। इसलिए अब सिंपल मैच इनका ज्यादा कोई नहीं देखना चाहता है। ये हो सकता है कि इस हफ्ते ब्रॉन स्ट्रोमैन समरस्लैम में होने वाले मैच के लिए कोई शर्त रख दें। आई क्विट मैच भी यहां पर हो सकता है। जिसमें एलेक्सा ब्लिस का भी बड़ा रोल रहेगा। ब्रॉन स्ट्रोमैन यहां पर तभी क्विट कर सकते हैं जब द फीन्ड उस समय ज्यादा ही एलेक्सा ब्लिस को परेशान कर दें।ये भी पढ़ें:- 3 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने सिर्फ एक दिन तक ही WWE चैंपियनशिप को अपने पास रखा