स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। WWE का फास्टलेन (Fastlane) पीपीवी के बाद ये ब्लू ब्रांड का पहला एपिसोड होगा। साथ ही रेसलमेनिया (WrestleMania) पीपीवी भी अब करीब है। ऐसे में WWE के पास अच्छा बिल्डअप बनाने का शानदार मौका है। SmackDown में कुछ अच्छे मैच देखने को मिल सकते हैं।The #HeadOfTheTable is FADING.@WWERomanReigns is TAPPING?!#WWEFastlane #UniversalTitle pic.twitter.com/uKONvBWGNV— WWE Network (@WWENetwork) March 22, 2021ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें बुरी तरह हराकर ब्रॉक लैसनर ने वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतीWWE जरूर ही अपने SmackDown के एपिसोड को अच्छा बनाना चाहेगा। इसके चलते कुछ बड़े शॉक्स और सरप्राइज भी देखने को मिले हैं। इससे SmackDown का एपिसोड चर्चा का विषय बनेगा। इसलिए हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं।5- SmackDown में केविन ओवेंस और सैमी जेन के बीच WrestleMania के लिए मैच तय हो.@SamiZayn just blindsided @FightOwensFight!! 😱😱#SmackDown pic.twitter.com/iDUMmWjtxm— WWE (@WWE) March 20, 2021SmackDown के एपिसोड में फैंस को बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। दरअसल, ब्लू ब्रांड के अंतिम एपिसोड में केविन ओवेंस और सैमी जेन के बीच अनबन देखने को मिली थी। साथ ही सैमी जेन ने केविन ओवेंस पर हमला भी किया था। दरअसल, सैमी जेन और किंग कॉर्बिन के बीच एक सिंगल्स मैच देखने को मिला था। इस मैच में किंग को जीत मिल गई थी। इस मैच में केविन ओवेंस कमेंट्री पर मौजूद थे।ये भी पढ़ें:- WWE दिग्गज केन के बारे में 5 बड़ी बातें जो शायद आपको बिल्कुल पता नहीं होगीसैमी अपनी हार से काफी निराश थे। इसके चलते उन्हें कमेंट्री पर बैठे ओवेंस पर किक लगा दी। अब WrestleMania करीब है। ऐसे में उनके बीच एक सिंगल्स मैच देखने को मिल सकता है। केविन ओवेंस SmackDown के अगले एपिसोड में सैमी जेन को गुस्से में आकर चैलेंज दे सकते हैं। साथ ही जेन इस चुनौती को स्वीकार सकते हैं। दोनों पहले अच्छे दोस्त रहे हैं और ऐसे में उनके बीच हर कोई मैच देखना पसंद करेगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।