5 चौंकाने वाली चीज़ें जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं

SmackDown
SmackDown

स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी अहम रहने वाला है। WWE ने कुछ बड़ी चीज़ों की घोषणा कर दी है जहां दो टाइटल मैच तय हो गए हैं। इसके अलावा SmackDown में कई अन्य स्टोरीलाइन भी आगे बढ़ रही हैं। पिछला एपिसोड उतना खास नहीं रहा था और इसके चलते SmackDown के इस एपिसोड से ज्यादा उम्मीद होगी।

ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने सेलिब्रिटी से शादी की और 2 जिन्होंने नॉन-सेलिब्रिटी से शादी की

अगर WWE को SmackDown का अगला एपिसोड खास बनाना है तो उन्हें कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इससे SmackDown को देखने का मजा काफी बढ़ जाएगा। इसलिए हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं।

5- सैथ रॉलिंस SmackDown में सिजेरो पर हमला करें

रोमन रेंस के साथ सिजेरो की दुश्मनी शुरू होने वाली थी। इसके बावजूद रोमन इस समय डेनियल ब्रायन के साथ दुश्मनी में है। ऐसे में अब सिजेरो और सैथ रॉलिंस की दुश्मनी जारी रहने वाली हैं। पिछले हफ्ते सिजेरो और डेनियल ब्रायन के खिलाफ टैग टीम मैच में सैथ रॉलिंस बीच में से ही चले गए थे। ऐसे में अब सैथ अपना बदला लेना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों रोमन रेंस को डेनियल ब्रायन के खिलाफ WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप हार जाना चाहिए

वो SmackDown के एपिसोड में सबको शॉक कर सकते हैं। SmackDown के दौरान किसी बैकस्टेज सैगमेंट में सिजेरो पर पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन द्वारा बुरी तरह हमला हो सकता है। इससे सिजेरो को फेस के रूप में मदद मिलेगी। साथ ही SmackDown के इस एपिसोड से सिजेरो और सैथ रॉलिंस के बीच WrestleMania Backlash के लिए मैच तय हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- एलिस्टर ब्लैक की रिंग में वापसी हो

एलिस्टर ब्लैक WWE के एक्शन से काफी समय से दूर थे। इसके बावजूद पिछले हफ्ते उनका एक सैगमेंट देखने को मिला था। देखकर लग रहा है कि वो एक नया कैरेक्टर लेकर आए हैं। साथ ही एलिस्टर ब्लैक को अब देखना काफी ज्यादा रोचक रहने वाला है। ब्लैक ऐसे में रिंग में वापसी कर सकते हैं।

वो SmackDown के एपिसोड में किसी लोकल सुपरस्टार या छोटे सुपरस्टार के खिलाफ डेब्यू कर सकते हैं। साथ ही एलिस्टर ब्लैक को इस दौरान बड़ी जीत मिल सकती हैं। अगर इस हफ्ते वो रिंग में अपनी वापसी कर लेते हैं तो ये बड़ा शॉक होगा। साथ ही फैंस इस बड़े रिटर्न से काफी ज्यादा खुश दिखाई देंगे।

3- रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक नए टैग टीम चैंपियन बन जाएं

रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक को पिछले हफ्ते अल्फा अकेडमी पर जीत मिली थी। दोनों ही फेस सुपरस्टार्स को लगातार जीत मिल रही हैं और वो शानदार काम कर रहे हैं। दोनों अब टैग टीम चैंपियनशिप के लिए काफी ज्यादा करीब है। ऐसे में SmackDown के एपिसोड में टाइटल मैच हो सकता है।

इस दौरान अगर रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक को जीत मिल जाती हैं तो ये बड़ा मौका होगा। SmackDown का ये एपिसोड खास रहेगा। ऐसे में रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक यहां चैंपियन बनकर सबको सरप्राइज आकर सकते हैं। फैंस पिता-बेटे की जोड़ी को चैंपियन बनते हुए देखकर काफी खुश होंगे।

2- अजीज इंटरफेयर करते हुए बिग ई की बुरी हालत कर दें

SmackDown में अपोलो क्रूज और बिग ई के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलेगा। इस मैच से काफी ज्यादा उम्मीदें रहने वाली हैं। अपोलो क्रूज ने WrestleMania में अजीज की मदद से चैंपियनशिप जीत ली थी। इसके बावजूद अब SmackDown में उनका रीमैच होने वाला है।

अपोलो क्रूज और बिग ई के इस मैच में एक बार फिर सरप्राइज देखने को मिल सकता है। अगर क्रूज के साथी अजीज की मैच में इंटरफेरेंस होती हैं और वो बिग ई पर हमला करते हैं तो ये बड़ा सरप्राइज होगा। इसके चलते मैच का अंत DQ से हो सकता है और दोनों की स्टोरीलाइन यहां से जारी रह सकती हैं।

1- डेनियल ब्रायन यूनिवर्सल चैंपियन बन जाएं

डेनियल ब्रायन SmackDown में रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने वाले हैं। ऐसे में दोनों का ये मुकाबला खास रहने वाला है। रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन ने पहले भी कई जबरदस्त मैच दिए हैं। इसके चलते उम्मीद है कि SmackDown के एपिसोड में उनका ये मुकाबला भी रोचक रहेगा।

इस मैच में रोमन रेंस की जीत के चांस सबसे ज्यादा है। इसके बावजूद अगर किसी तरह से डेनियल ब्रायन को जीत मिलती हैं। साथ ही वो नए यूनिवर्सल चैंपियन बन जाते हैं तो ये बड़ा सरप्राइज होगा। कोई भी डेनियल ब्रायन की जीत की उम्मीद नहीं कर रहा है। ऐसे में वो अपने फैंस को सरप्राइज कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 बड़े सुपरस्टार्स जिन्होंने खुद अपना WWE करियर बर्बाद किया