अब से कुछ घंटे बाद स्मैकडाउन का एपिसोड देखने को मिलेगा। यह साल 2019 का अंतिम एपिसोड होने वाला है और डब्लू डब्लू ई (WWE) जरूर इस एपिसोड को खास बनाने की कोशिश करेगा। रॉ का एपिसोड टेप किया गया था लेकिन इसके बाद भी फैंस को शो पसंद आया था।
इसके अलावा NXT के एपिसोड में भी बड़ा चैंपियनशिप मैच देखने को मिला था। अब WWE के पास ब्लू ब्रांड के शो को बढ़िया बनाने का अच्छा मौका है और इससे साल का बढ़िया अंत होगा। WWE को 2019 का अंत बढ़िया जरूर बनाना होगा।
ऐसे में अगर कुछ बड़े शॉक्स और सरप्राइज स्मैकडाउन में देखने को मिलते हैं तो फैंस काफी खुश हो जाएंगे। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में जो स्मैकडाउन के एपिसोड में हो सकती है।
#5 रोमन रेंस पर शेमस द्वारा अटैक हो और शेमस की जबरदस्त वापसी हो
रोमन रेंस और किंग कॉर्बिन की दुश्मनी का शायद अंत हो चुका है क्योंकि अब बैरन यूनिवर्सल टाइटल की स्टोरीलाइन में आ गए हैं। इसके अलावा शिंस्के नाकामुरा, ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ दुश्मनी में आ गए हैं। रोमन रेंस अगले पीपीवी रॉयल रंबल में मैच जरूर लड़ने वाले हैं।
ऐसे में उन्हें एक अच्छे प्रतिद्वंदी की जरूरत है जो द बिग डॉग के साथ पीपीवी में एक सिंगल्स मैच लड़ सके। उनकी दुश्मनी की शुरुआत स्मैकडाउन के एपिसोड से हो सकती है। हील सुपरस्टार्स की कमी होने से WWE शेमस की वापसी को बुक कर सकता है।
वह पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन पर अटैक करके एक नई दुश्मनी की शुरुआत कर सकते हैं। इससे रोमन को अच्छा अपोनेंट मिल जाएगा। हर एक फैन दोनों सुपरस्टार्स के बच फिर दुश्मनी देखना पसंद करेगा। अगर ऐसा कुछ होता है तो यह बड़ा सरप्राइज होगा।
ये भी पढ़ें:- WWE के 25 सबसे पैसे वाले सुपरस्टार्स