साल 2020 की शुरुआत हो चुकी है और डब्लू डब्लू ई (WWE) के लिए यह नई शुरुआत होगी। जनवरी का महीना WWE के लिए अहम रहेगा क्योंकि रॉयल रंबल पीपीवी नजदीक है। इसी महीने में यह बड़ा इवेंट आयोजित किया जाएगा। रॉयल रंबल से ही साल के सबसे बड़े इवेंट रेसलमेनिया के लिए अलग-अलग स्टोरीलाइन की शुरुआत होगी।
WWE को अगर साल की शुरुआत को खास बनाने है तो उन्हें जनवरी के महीने को रेसलिंग फैंस के लिए यादगार बनाना होगा। इससे फैंस पूरे 2020 के लिए रुचि रखेंगे। अगर WWE को जनवरी के महीने को यादगार बनाना है तो उन्हें कुछ सरप्राइज प्लान करने होंगे।
इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में जो जनवरी के महीने में हो सकती है।
#5 द डीमन किंग की रॉयल रंबल में वापसी हो और वह रंबल जीत जाएं
समरस्लैम में द फीन्ड के साथ मैच के बाद फिन बैलर का कैरेक्टर पूरी तरह से बदल गया। वह टॉप हील बन गए, इसके साथ ही वह मेन रोस्टर को छोड़कर NXT में चले गए। WWE ने यहां से एक बड़ा स्टोरीलाइन कनेक्शन बनाया है।
रॉयल रंबल में फिन बैलर की वापसी के चांस है क्योंकि WWE उन्हें रेसलमेनिया में किसी मैच में जरूर डालना चाहेगा। WWE के पास उन्हें बुक करने के कई सारे विकल्प है। WWE फिन बैलर के फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज प्लान कर सकता है।
अगर रॉयल रंबल पीपीवी में फिन बैलर अपने डीमन किंग वाले गिमिक में वापसी करते हैं तो यह बड़ा शॉक होगा। इसके अलावा अगर वह रॉयल रंबल मैच जीत जाते हैं तो यह बड़ा शॉक होगा। बड़ा मैच जीतने के साथ ही वह द फीन्ड को रेसलमेनिया में एक मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं।
WWE के पास 2 सबसे डरावने गिमिक है और अगर वह रेसलमेनिया के मेन इवेंट में आमने-सामने आते हैं तो यह काफी बड़ी बात होगी।
ये भी पढ़ें:- 8 बड़े सुपरस्टार्स जिन्होंने इस दशक में चौंकाने वाली वापसी की