वर्तमान समय में WWE में मौजूद 5 सबसे लंबे सुपरस्टार्स 

कमांडर अजीज और ओमोस
कमांडर अजीज और ओमोस

WWE हमेशा से ही लंबे और भीमकाय सुपरस्टार्स का घर रहा है और आपको बता दें, एक वक्त प्रोफेशनल रेसलिंग में लंबे और भीमकाय सुपरस्टार्स का बोल-बाला रहता था। उस वक्त कोई रेसलर जितना लंबा और ताकतवर होता था, उस रेसलर के बड़ा स्टार बनने की संभावना उतनी ज्यादा बढ़ जाती थी। सालों के दौरान इस चीज में काफी बदलाव देखने को मिला है और आखिरी दशक में साधारण हाईट वाले सुपरस्टार्स को WWE में ज्यादा सफलता मिली है।

ये भी पढ़ें: WWE Rumor Roundup: SummerSlam 2021 के बाद Roman Reigns के संभावित प्रतिद्वंदी का खुलासा हुआ, खतरनाक सुपरस्टार जल्द कर सकता है रिंग में वापसी

एक वक्त WWE में द ग्रेट खली, बिग शो, द अंडरटेकर और केन जैसे भीमकाय सुपरस्टार्स मौजूद थे। ये सुपरस्टार्स कंपनी में वर्ल्ड चैंपियंस रह चुके हैं, हालांकि, अब इन सुपरस्टार्स ने रिंग से दूरी बना ली है। इसके बावजूद भी इस वक्त WWE में कई लंबे कद के सुपरस्टार्स मौजूद हैं। इस आर्टिकल में हम WWE में मौजूद 5 लंबे कद के सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं।

5- WWE NXT सुपरस्टार जॉस ब्रिग्स

जॉस ब्रिग्स वर्तमान समय में WWE के सबसे लंबे सुपरस्टार्स में से एक हैं, हालांकि, अधिकतर फैंस उनसे परिचित नहीं है। आपको बता दें, जॉस WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले Evolve का हिस्सा हुआ करते थे। वह साल 2020 में WWE द्वारा साइन किये जाने से पहले आखिरी Evolve चैंपियन थे और 31 अगस्त 2020 को WWE ने जॉस ब्रिग्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था।

ये भी पढ़ें: 8 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिनकी उम्र 40 साल या इससे ज्यादा हो चुकी है

इससे एक महीने पहले WWE ने Evolve नाम की इस रेसलिंग कंपनी को ही खरीद लिया था। वहीं, जॉस ब्रिग्स ट्रेनिंग के लिए WWE परफॉर्मेंस सेंटर का हिस्सा बने थे, हालांकि, वह अभी तक एक बार भी WWE टेलीविजन पर नजर नहीं आए हैं। आपको बता दें, जॉस ब्रिग्स इस वक्त NXT ब्रांड का हिस्सा हैं और शायद उनकी ट्रेनिंग अभी भी जारी है। यह देखना रोचक होगा कि WWE कब उनका डेब्यू कराने का फैसला करती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- WWE SmackDown सुपरस्टार कमांडर अजीज (6 फीट 9 इंच)

कमांडर अजीज सबसे पहले ग्रेटेस्ट Royal Rumble मैच के जरिए WWE फैंस के सामने बाबाटुंडे के रूप में सामने आए थे। इसके बाद वह शेन मैकमैहन के साथ Raw अंडरग्राउंड का प्रमुख हिस्सा हुआ करते थे। जब Raw अंडरग्राउंड को समाप्त करने का फैसला किया गया तो वह लंबे समय तक टेलीविजन पर नजर नहीं आए थे।

इसके बाद वह SmackDown सुपरस्टार अपोलो क्रूज के बॉडीगार्ड कमांडर अजीज के रूप में सामने आए। कमांडर अजीज के रूप में सामने आने के बाद से ही उन्होंने ब्लू ब्रांड में अपना दबदबा बना रखा है।

3- WWE Raw सुपरस्टार दिलशेर शैंकी (7 फीट 1 इंच)

दिलशेर शैंकी ने कुछ समय पहले WWE Raw में जिंदर महल के साथ डेब्यू किया था। आपको बता दें, शैंकी को द ग्रेट खली के देख-रेख में ट्रेनिंग दी गई थी। शैंकी को साल 2020 में WWE द्वारा साइन किया गया था और वह सबसे पहले WWE Superstar Spectacle 2021 शो में नजर आए थे।

इस शो में 8 मैन टैग टीम मैच में कम्पीट करते हुए शैंकी ने प्रभावित किया था। अब जबकि, शैंकी का Raw में डेब्यू हो चुका है, यह देखना रोचक होगा कि वह फैंस के बीच लोकप्रिय हो पाते हैं या नहीं।

2- WWE डेवलपमेंट सुपरस्टार जायंट जंजीर (7 फीट 2 इंच)

दिलशेर शैंकी की तरह ही जायंट जंजीर को WWE द्वारा साल 2020 में साइन किया गया था। WWE द्वारा साइन किये जाने से पहले जंजीर ने द ग्रेट खली से ट्रेनिंग ली थी और वर्तमान समय में उन्हें WWE सुपरस्टार बनने की ट्रेनिंग दी जा रही है। आपको बता दें, जायंट जंजीर अपने दोस्त शैंकी से भी ज्यादा लंबे हैं।

जायंट जंजीर भी Superstar Spectacle का हिस्सा थे और इस शो में उन्होंने अपने दोस्त शैंकी, रिकोशे और रे मिस्टीरियो के साथ मिलकर 8 मैन टैग टीम मैच में जीत हासिल की थी। यह देखना रोचक होगा कि WWE कब जायंट जंजीर का डेब्यू कराने का फैसला करती है।

1- WWE Raw सुपरस्टार ओमोस (7 फीट 4 इंच)

वर्तमान Raw टैग टीम चैंपियन ओमोस WWE रिंग में कदम रखने वाले सबसे लंबे सुपरस्टार्स में से एक हैं। आपको बता दें, मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद ओमोस लंबे समय तक बॉडीगार्ड के रूप में नजर आए थे। वह बाउंसर के रूप में Raw अंडरग्राउंड सैगमेंट का हिस्सा हुआ करते थे।

जब Raw अंडरग्राउंड की समाप्ति हुई तो ओमोस को WWE टेलीविजन से हटा दिया गया। इसके बाद एजे स्टाइल्स के बॉडीगार्ड के रूप में उनकी वापसी हुई और उन्होंने WrestleMania 37 में अपना इन-रिंग डेब्यू करते हुए एजे स्टाइल्स के साथ मिलकर Raw टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा किया था।

Quick Links