साल 2020 का अंत होने वाला है। इस साल का अंतिम पीपीवी WWE टीएलसी भी खत्म हो गया है। WWE में अलग तरह के कैरेक्टर्स का हमेशा बड़ा रोल रहता है। अंडरटेकर का जो कैरेक्टर रहा था इस वजह से ही वो WWE इतिहास केे सबसे बड़े रेसलर रहे हैं। केन भी इसमें से एक है।WWE हमेशा इन कैरेक्टर्स की वजह से शो में कुछ ही स्वतंत्रता से कर देता है। और ये पल काफी खास भी होते हैं। कई सुपरस्टार्स ने दूसरे सुपरस्टार्स को काफी परेशान किया। इस चीज को अगर सोचें तो काफी डर लग जाता है। अगर ये चीजें इन सुपरस्टार्स ने रियल लाइफ में की होती तो उन्हें जेल हो जाती। कुछ डरावनी चीजें इस बार भी दिखी है। जिसमें दूसरे सुपरस्टार्स को काफी दिक्कत हुई है।तो आइए जानते हैं 5 खतरनाक 'क्राइम' जो WWE सुपरस्टार्स ने 2020 में किए हैं।ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जो TLC 2020 के बाद ड्रू मैकइंटायर को WWE चैंपियनशिप मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैंWWE सुपरस्टार किंग कॉर्बिन का एलिस्टर ब्लैक और रे मिस्टीरियो को छत से फेंकनाDid we just witness Baron Corbin murder Aleister Black and Rey Mysterio? 😬 #MITB pic.twitter.com/7sLNeV8fFN— GiveMeSport WWE & Wrestling (@GMS_WWE) May 11, 2020इस साल का मनी इऩ द बैंक पीपीवी अलग तरह से हुआ था। मेन इवेंट इस शो का WWE हेडक्वार्टर में हुआ था। मेंस और विमेंस लैडर मैच WWE हेडक्वार्टर के अंदर हुआ। यहां कई बड़े मोमेंट्स देखने को मिले थे। ओटिस और नाया जैक्स के बीच जो बात हुई वो काफी खास रहा था। इस मैच के क्लोजिंग मोमेंट में किंग कॉर्बिन WWE हेडक्वार्टर के छत पर पहुंच गए थे। यहां कॉर्बिन ने एक तरह से एलिस्टर ब्लैक और रे मिस्टीरियो का मर्डर कर दिया था। उन्होंने दोनों सुपरस्टार्स को छत से फेंक दिया था। ये काफी डरावना पल था। इस चीज को लेकर किसी को भरोसा नहीं हुआ। WWE ने कैमरा एंगल भी इस चीज में अलग तरह से दिखाया था। ये एक ऐसा मोमेंट था जिसे कभी भूला नहीं जा सकता है।शेमस का कारनामाकुछ महीने पहले जैफ हार्डी हिट एंड रन घटना में इन्वाल्व रहे थे। इलायस इसका शिकार हुए थे। जैफ हार्डी उस जगह पर पाए गए थे। ये वो जगह थी जहां इलायस जख्मी हालत में पड़े हुए थे। जैफ हार्डी को तुरंत अरेस्ट कर लिया गया था। अब इस चीज को लोगों ने अलग एंगल से देखा क्योंकि जैफ हार्डी रियल लाइफ में ऐसी चीजों में फंस चुके हैं। इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल टूर्नामेंट के सेेमीफाइनल में एजे स्टाइल्स के साथ इलायस का मुकाबला होने वाला था लेकिन इस घटना की वजह से नहीं हुआ।इसके बाद नया ट्विस्ट आया। बाद में खुलासा हुआ कि ये सब काम शेमस ने किया था। इस घटना से इलायस को चोट भी लग गई थी और वो कुछ समय के लिए बाहर भी हो गए थे। शेमस द्वारा की गई यह घटना बहुत ही खतरनाक थी। एक तरह से कहा जाए तो ये क्राइम था।ये भी पढ़ें: 2021 में होने वाले RAW के पहले एपिसोड में हिस्सा लेंगे 20 से ज्यादा WWE दिग्गज, कई सुपरस्टारर्स के नामों का हुआ खुलासा