ये बात अब जगजाहिर हो चली है कि साल 2021 का पहला RAW एपिसोड खास होगा, जिसे 'Legends Night' नाम दिया जा रहा है। शो के लिए कई लैजेंड सुपरस्टार्स के नाम भी सामने आए हैं।2021 के पहले RAW एपिसोड में कर्ट एंगल, हल्क होगन और बेथ फीनिक्स जैसे कई दिग्गज WWE सुपरस्टार्स नजर आने वाले हैं। WWE ने अब RAW के स्पेशल एपिसोड के लिए 20 से भी अधिक प्रो रेसलर्स के नामों की पुष्टि कर दी है।ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने साल 2020 में विवादित बयान दिएइनमें एलिसा फॉक्स, बेथ फीनिक्स, बिग शो, बूगीमैन, बुकर टी, केंडिस मिशेल, कार्लिटो, हिलबिली जिम, हल्क होगन, IRS, आइवरी, जैकलीन, जैफ जैरेट, जिमी हार्ट, कर्ट एंगल, मार्क हेनरी, मेलिना, माइकल हेस, मिकी जेम्स, रिक फ्लेयर, Sgt. स्लॉटर, टटेंका और टॉरी विल्सन के नाम शामिल हैं।In TWO weeks ⤵️𝑹𝒂𝒘 𝑳𝒆𝒈𝒆𝒏𝒅𝒔 𝑵𝒊𝒈𝒉𝒕📺 @USA_Network pic.twitter.com/tqb5J5pV91— WWE (@WWE) December 22, 2020फैंस को RAW के स्पेशल एपिसोड से क्या उम्मीद रखनी चाहिए?एक समय था जब हल्क होगन, रिक फ्लेयर और कर्ट एंगल ने WWE को ऊपर उठाने में बहुत बड़ा योगदान दिया था। अब 4 जनवरी के RAW एपिसोड में इन 3 लैजेंड्स के अलावा कई अन्य दिग्गज सुपरस्टार्स भी एकसाथ नजर आएंगे।THANK YOU, @WWEUniverse! #RawReunion pic.twitter.com/MreCqPfpCe— WWE (@WWE) July 23, 2019महान इन रिंग परफ़ॉर्मर्स का एक साथ नजर आना हमेशा एक यादगार लम्हा ही साबित होता है। ऐसे ही शो ड्रीम मैचों की नींव रखते हैं।पिछली बार इस तरह का शो साल 2019 में आयोजित हुआ था, जिसे RAW रीयूनियन नाम दिया गया। जिसके अंत में स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ने एक भावुक स्पीच दी, फैंस और अपने साथी सुपरस्टार्स का भी धन्यवाद किया।ये भी पढ़ें: 4 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्हें जिंदर महल अपने करियर में कभी नहीं हरा पाएरॉयल रंबल 2021 पीपीवी भी अब अधिक दूर नहीं है, इसलिए 'Legends Night' में आने वाले कई लैजेंड सुपरस्टार्स साल 2021 के पहले पीपीवी में एंट्री लेने के संकेत दे सकते हैं।ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनकी बॉडी 50 की उम्र के बाद भी पूरी तरह फिट नजर आती है