कयास लगाए जा रहे हैं कि ब्रॉक लैसनर अगले साल WWE में वापसी कर सकते हैं। अभी तक इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि वो कब वापसी करेंगे। संभावनाएं अधिक हैं कि लाइव क्राउड के वापस आने के बाद एक बार उनकी रिंग में एंट्री देखने को मिल सकती है।रॉयल रंबल 2021 और रेसलमेनिया 37 द बीस्ट की वापसी के लिए सबसे बेहतर इवेंट नजर आते हैं। क्योंकि इन्हीं इवेंट्स में अक्सर दिग्गज सुपरस्टार्स की वापसी देखी जाती है और यहीं से ये तय होता है कि उनका नया सीजन कैसा रहने वाला है।ये भी पढ़ें: WWE के फिनिशिंग मूव्स से जुड़ी 5 दिलचस्प कहानियांइस बात में कोई संदेह नहीं कि WWE में पिछले एक साल में अच्छी स्टार पावर वाले सुपरस्टार्स की कमी आई है।फैंस को भी उम्मीद होगी कि लैसनर जरूर कंपनी में वापस आएं जिससे WWE के प्रोडक्ट में सुधार आ सके। इसलिए आइए जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में जो ब्रॉक लैसनर को WWE में वापसी के बाद जरूर करनी चाहिए।ये भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स जो असल जिंदगी में द ग्रेट खली के अच्छे दोस्त हैंRoyal Rumble 2021 में हो सकता है ब्रॉक लैसनर vs ड्रू मैकइंटायर रीमैचIt wouldn't be #WrestleMania without some MASSIVE F-5s.@BrockLesnar @DMcIntyreWWE pic.twitter.com/d91VZZ09Ls— WWE Network (@WWENetwork) April 6, 2020इस समय RAW की व्यूअरशिप संघर्षपूर्ण दौर से गुजर रही है, जिसका सबसे ज्यादा भार फिलहाल WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर पर है। ब्रॉक लैसनर वापसी के बाद रेसलमेनिया 36 में मिली हार का जरूर बदला लेने की कोशिश करेंगे।इस स्टोरीलाइन से ना केवल मैकइंटायर एक बेहतर चैंपियन बन पाएंगे, बल्कि RAW की रेटिंग्स में सुधार होगा और रेड ब्रांड को ज्यादा स्टार पावर भी मिलेगी।I dreamed a broken dream, and made it come true. I made it for you 💙 #WrestleMania pic.twitter.com/kHd0x7ffLq— Drew McIntyre (@DMcIntyreWWE) April 6, 2020रेसलमेनिया में इनका मैच पूरे 5 मिनट भी नहीं चल पाया था। लेकिन दोनों सुपरस्टार्स एक लंबा और एक्शन से भरपूर मुकाबला लड़ने में पूरी तरह सक्षम हैं और फैंस भी इसी तरह के खतरनाक मैच को देखने के इच्छुक हैं।इसलिए WWE को लैसनर vs मैकइंटायर रीमैच को जरूर बुक करना चाहिए, जिससे कंपनी को भी फायदा हो सके।ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने फिल्मों में अपने फिनिशिंग मूव्स का इस्तेमाल किया