डेनियल ब्रायन WWE SmackDown के सबसे बड़े सुपरस्टार है। वो हमेशा ही WWE को रेटिंग्स और व्यूअरशिप में फायदा कराते आए हैं। हर कोई उन्हें टीवी पर देखना पसंद करता है। उनके पास शानदार रेसलिंग स्किल्स और प्रोमो स्किल्स है। इसके अलावा उन्होंने WWE में आते ही काफी कम समय में WWE मैनेजमेंट को प्रभावित किया।इसके बाद WWE के पुश और फैंस के शानदार सपोर्ट से डेनियल ब्रायन मेन इवेंट स्टार बने। WWE में इस समय ब्रायन को दिग्गज की तरह माना जाता है। वो लंबे समय से रेसलिंग कर रहे हैं और इस समय भी वो SmackDown ब्रांड का हिस्सा है। हाल ही में उनका जे उसो के साथ मैच देखने को मिला था।Jey @WWEUsos fell in line on a SHOCKING Friday Night #SmackDown! @WWERomanReigns Full results 👉 https://t.co/RRkEbvbmJ7 pic.twitter.com/AtNmsa2UqD— WWE (@WWE) October 31, 2020इस मैच में ब्रायन को हार का सामना करना पड़ा था। मैच के बाद रोमन रेंस के कहने पर जे उसो ने डेनियल ब्रायन पर बुरी तरह हमला किया। इसके बाद ब्रायन को स्ट्रेचर पर लेकर जाना पड़ा। हर एक फैन के मन में सवाल होगा कि डेनियल ब्रायन अब SmackDown में क्या खास कर सकते हैं। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 चीज़ों के बारे में जो डेनियल ब्रायन जबरदस्त अटैक के बाद कर सकते हैं।5- SmackDown में हुए हमले के बाद डेनियल ब्रायन WWE से कुछ समय दूर रहने का निर्णय लेंInjury update on @WWEDanielBryan following a brutal attack by Jey @WWEUsos on #SmackDown. https://t.co/W8iG6IdALc pic.twitter.com/cDDGoKxsEK— WWE (@WWE) October 31, 2020डेनियल ब्रायन पर मैच के बाद जबरदस्त हमला हुआ था। जे उसो ने रिंग में उनपर हमला किया और फिर टेबल पर उन्हें स्प्लैश लगाया। साथ ही बाद में अटैक जारी रखा। WWE ने एक वीडियो पोस्ट की और यहां पर भी दिखाया जा रहा था कि ब्रायन को जे उसो ने SmackDown के बाद भी नहीं छोड़ा।इससे WWE स्टोरीलाइन एंगल दिखा सकता है कि डेनियल ब्रायन चोटिल है। ब्रायन कुछ हफ्ते बाद अपना रिटर्न करके जे उसो से बदला लेने का निर्णय ले सकते हैं। WWE ने इस अटैक को कराकर डेनियल को आराम दिया है।ये भी पढ़ें:- WWE दिग्गज की 19 साल की बेटी ने किया उनके सबसे बड़े दुश्मन से प्यार का इजहार, फैंस का जबरदस्त तरीके से फूटा गुस्सा