WWE ने भारत में बड़े इवेंट का किया ऐलान, अहम वजह आई सामने

WWE
WWE

WWE ने अपने थर्ड-क्वार्टर एअर्निंग्स कॉल के दौरान कई सारी बड़ी घोषणा की। इस दौरान WWE के चेयरमैन और CEO विंस मैकमैहन, स्टैफनी मैकमैहन, क्रिस्टीना सालेन और प्रेसिडेंट निक खान मौजूद थे।

Ad

कॉल के दौरान निक खान ने बताया कि साल 2021 में WWE भारत में उनके कंटेंट पार्टनर सोनी इंडिया के साथ एक बड़ा इवेंट प्लान कर रहा है। ये इवेंट भारतीय सुपरस्टार्स के साथ होगा और इसे सोनी पर प्रसारित किया जाएगा। साथ ही इवेंट को यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका में भी दिखाया जाएगा।

निक खान ने भारतीय फैंस के लिए कंपनी के इवेंट के बारे में ये कहा:

"हम स्थानीय कंटेंट बनाने पर ध्यान देना जारी रखने वाले हैं, जिसमें स्थानीय टैलेंट और स्थानीय भाषा का उपयोग हो। हम अब भारत में हमारे कंटेंट पार्टनर सोनी के साथ 2021 में एक इवेंट करने को लेकर उत्साहित है, जिसमें मुख्य रूप से उभरते हुए भारतीय सुपरस्टार्स होंगे। ये इवेंट भारत में सोनी पर प्रसारित होगा और यूनाइटेड स्टेट्स में भी इसे दिखाया जाएगा."
"हम इस तरह कि पार्टनरशिप को व्यवसाय आगे बढ़ाने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने पार्टनर्स और फैंस के लिए अच्छा करने का सबसे बढ़िया तरीका मानते हैं। इस वर्तमान परिस्थिति में हम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाप-तोलकर आगे बढ़ने, आने वाले नतीजों का संतुलन बनाने और भविष्य में लंबे समय के लक्ष्य पर ध्यान देना चाहते हैं।"

WWE भारत में NXT India को स्थापित करने का प्लान बना रहा है?

youtube-cover
Ad

ट्रिपल एच ने कई मौकों पर बताया है कि WWE पूरी दुनिया में NXT को फैलाने और NXT India को स्थापित करने का प्लान कर रहा है क्योंकि देश में WWE के कई सारे फैंस है।

WWE भारतीय सुपरस्टार्स को आगे लाना चाहता है। इस वजह से हाल ही में गुरविंदर सिंह (शंकय सिंह), सुखविंदर ग्रेवाल और लक्ष्मी कांत राजपूत को WWE द्वारा साइन किया गया है।

WWE पिछले कुछ सालों से TV पर भारतीय स्टार्स को पुश दे रहा है और इसके मुख्य उदाहरण जिंदर महल और इंडस शेर है। USA के बाद भारत WWE के लिए दूसरा सबसे बड़ा मार्किट है। इसके चलते भारत में एक शो को लाने के बारे में बात हो रही है।

WWE ने 2017 में भारत में इवेंट का आयोजन किया था और यहां पर ट्रिपल एच और जिंदर महल के बीच मैच देखने को मिला था।

अगले इवेंट की घोषणा हो गयी हैं और यहां भारतीय स्टार्स पर ध्यान दिया जाने वाला है। इस चीज़ की उम्मीद COVID-19 के बाद ही की जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस का SmackDown में टूट सकता है जबड़ा, 40 साल का रेसलर करेगा जानलेवा हमला?

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications