5 चीज़ें जो WWE ने Raw के जरिये इशारों-इशारों में बताई 

Why did Randy Orton refuse to explain his actions?

#4 शार्लेट फ्लेयर का सामना रिया रिप्ले से होगा

इस हफ्ते NXT में शार्लेट नज़र आने वाली हैं। वह मौजूदा NXT चैंपियन, रिया रिप्ले के आमने-सामने होंगी। इस हफ्ते रॉ में रिप्ले आई थीं और उन्होंने फ्लेयर को मैच के लिए चैलेंज कर दिया। द क्वीन ने इनके चैलेंज का जवाब दिए बिना रिंग छोड़ दिया था। हालाँकि इन दोनों के सैगमेंट से ये साफ़ नज़र आ रहा है कि फ्लेयर का सामना रेसलमेनिया में रिया रिप्ले के खिलाफ ही होगा।

वह बैकी लिंच और बेली को पहले ही हरा चुकी हैं और इस वजह से शायद वह NXT चैंपियनशिप के लिए ही चैलेंज करेंगी। इससे येलो ब्रांड को भी काफी फायदा होगा।