इस हफ्ते की रॉ सॉल्ट लेक सिटी में हुई थी। इस शहर में काफी बर्फ़बारी हुई और इस वजह से कई फैंस को लगा था कि रॉ शायद नहीं होगी। हालाँकि इसके बावजूद शो हुआ और ऐसा हुआ कि फैंस ने भी उसे काफी पसंद किया। शो की शुरुआत रैंडी ऑर्टन ने की थी और वो ऐज पर हमला करने की वजह बताने वाले थे। मगर ऐसा किए बिना ही रिंग से चले गए।ये भी पढ़ें: Raw में रूबी रायट ने की चौंकाने वाली वापसी, लिव मॉर्गन पर किया खतरनाक अटैक मेन इवेंट शो में सैथ रॉलिंस, रिकोशे और बॉबी लैश्ले के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच हुआ। विजेता को WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर के खिलाफ सुपर शोडाउन में लड़ने का मौका मिलता। इस हफ्ते के शो में कई ऐसी चीज़ें देखने को मिली जिसे देखकर काफी कुछ साफ़ हुआ। आइये जानें रॉ के जरिये WWE ने फैंस को क्या इशारों-इशारों में बताया।#5 रैंडी ऑर्टन, अभी भी एक हील ही हैं और वह बदलने नहीं वाले“I can’t do this.” @RandyOrton leaves the WWE Universe without an explanation for his savage attack on @EdgeRatedR. #RAW pic.twitter.com/xkwysFO3et— WWE (@WWE) February 4, 2020इस हफ्ते रॉ में रैंडी ऑर्टन अपने किरदार से हटकर कुछ करते हुए नज़र आये। अक्सर जब एक हील सुपरस्टार किसी फेस पर हमला करता है तो वह अगले शो में इसके पीछे की वजह भी बताता है। ऑर्टन रॉ में आए थे और वह फैंस को बताने वाले थे कि पिछले हफ्ते उन्होंने ऐज पर हमला क्यों किया था। हालाँकि वह ऐसा नहीं कर पाए। उनके चेहरे को देखकर लग रहा था कि वह अंदर से काफी दुखी हैं और वह ऐज पर हमला नहीं करना चाहते थे। मगर फैंस को ये नहीं भूलना चाहिए कि वह पहले भी कई बार ऐसा कर चुके हैं। ऑर्टन अभी भी एक हील ही हैं और भले ही वह अंदर से दुखी नज़र आ रहे हों, वह अगले कुछ हफ्तों में और भी क्रूर बनते हुए दिख सकते हैं।