WWE ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के द्वारा बताया कि अगली स्मैकडाउन लाइव में गोल्डबर्ग आने वाले हैं। गोल्डबर्ग ने 2003 में रैसलमेनिया 19 के बाद के एपिसोड में WWE में डेब्यू किया था। उन्होंने आते ही द रॉक के साथ फ़्यूड की, जो बैकक्लैश 2003 में खत्म हुई।
2004 में गोल्डबर्ग ने ब्रॉक लैसनर के खिलाफ रैसलमेनिया 20 में WWE में अपना अंतिम मैच लड़ा, जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई। WWE में उन्होंने बहुत कम समय काम किया था। फैंस को उस समय लग रहा था कि वह अंतिम बार गोल्डबर्ग को देख रहे हैं।
ये भी पढ़ें: 6 सुपरस्टार जिन्होंने गोल्डबर्ग को हराया
WWE का बहुत प्रसिद्ध वाक्य एकदम सही है, रैसलिंग में कभी भी 'कभी नहीं' नहीं कहना चाहिए। उन्होंने 2016 में एक बार फिर से वापसी की और ब्रॉक लैसनर को 1 मिनट 26 सेकेंड में हरा दिया। उन्होंने 2018 में हाल ऑफ फेमर भी बनाया गया, लेकिन अब वह सऊदी अरब के शो में 2 सालों के बाद वापसी करने वाले हैं।
वह अगले हफ़्ते स्मैकडाउन में आने वाले हैं, इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 चीजों की, जो स्मैकडाउन के एपिसोड में हो सकती हैं।
#5 गोल्डबर्ग अपने बेटे के साथ आकर एक शानदार स्पीच दे सकते हैं
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/37cc5-15592946555071-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/37cc5-15592946555071-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/37cc5-15592946555071-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/37cc5-15592946555071-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/37cc5-15592946555071-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/37cc5-15592946555071-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/37cc5-15592946555071-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/37cc5-15592946555071-800.jpg 1920w)
रैसलमेनिया 33 के बाद गोल्डबर्ग ने रॉ के एपिसोड में बताया था कि उन्हें अपने बेटे के सामने रैसलिंग करने में अच्छा लगता है। उन्होंने स्पीच अंत मे कहा था कि वह कभी भी प्रो-रैसलिंग में वापसी कर सकते हैं।
वह स्मैकडाउन में अपने बेटे के साथ आकर बताएं कि वह बेटे की वजह से ही प्रो-रैसलिंग में वापस आए हैं।गोल्डबर्ग ने पहले भी बताया है कि वह 2016 में भी अपने बेटे की वजह से रैसलिंग करने आए थे।
इस बार भी वह WWE यूनिवर्स को बता सकते हैं कि वह हमेशा से ही अपने बेटे की हर ख्वाइश पूरी करते हैं।
WWE News in Hindi, रॉ और स्मैकडाउन के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 गोल्डबर्ग स्मैकडाउन में अंडरटेकर से साथ माइंड गेम खेलें
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c208a-15592952442460-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c208a-15592952442460-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c208a-15592952442460-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c208a-15592952442460-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c208a-15592952442460-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c208a-15592952442460-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c208a-15592952442460-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c208a-15592952442460-800.jpg 1920w)
अंडरटेकर हमेशा से ही अपने विरोधी के साथ फ़्यूड में कई बार माइंड गेम खेलते हैं। वह अपने प्रतिद्वंदी को अपने जाल में फंसा लेते हैं। हो सकता है कि द अंडरटेकर स्मैकडाउन में आएं और गोल्डबर्ग के साथ माइंड गेम खेलने की कोशिश करें।
इसलिए गोल्डबर्ग पहले से ही सारी तैयारियां करके आएं और इस बार अंडरटेकर को अपने जाल में फंसा लें। अगर ऐसा होता है, तो दोनों के बीच मैच और भी ज्यादा गरमा जाएगा।
#3 गोल्डबर्ग वहां अंडरटेकर को स्पीयर लगा दें
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/dd568-15592952687579-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/dd568-15592952687579-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/dd568-15592952687579-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/dd568-15592952687579-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/dd568-15592952687579-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/dd568-15592952687579-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/dd568-15592952687579-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/dd568-15592952687579-800.jpg 1920w)
WWE जरूर गोल्डबर्ग और अंडरटेकर के बीच एक सैगमेंट बुक करने का प्लान बना रही होगी। उन्होंने मैच की घोषणा होने के बाद कभी भी एक दूसरे का सामना नहीं किया है।
WWE मैच की फ़्यूड को रोचक बनाने के लिए स्मैकडाउन के एपिसोड में दोनों को आमने-सामने ले आए। इसके बाद गोल्डबर्ग, डैडमैन को स्पीयर लगाकर मैच के पहले ही चेतावनी देने की कोशिश करें।
#2 स्मैकडाउन में गोल्डबर्ग एक मैच लड़े
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/9e4ec-15592953220526-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/9e4ec-15592953220526-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/9e4ec-15592953220526-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/9e4ec-15592953220526-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/9e4ec-15592953220526-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/9e4ec-15592953220526-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/9e4ec-15592953220526-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/9e4ec-15592953220526-800.jpg 1920w)
गोल्डबर्ग ने बहुत लंबे समय से मैच नहीं लड़ा है। वह स्मैकडाउन में पहली बार एक छोटा-सा मैच लड़ सकते हैं। वह सुपर शोडाउन से पहले स्मैकडाउन की रेटिंग्स को बढ़ाने के लिए किसी भी जॉबर के खिलाफ मैच लड़ सकते हैं।
वह उस सुपरस्टार को एक स्पीयर और जैकहैमर लगाकर मैच जीत जाए। जिसके बाद अंडरटेकर वहां आकर गोल्डबर्ग को इंटरफेयर करके अपना प्रोमो कट कर सकते हैं।
#1 गोल्डबर्ग पर अपना फिनिशर लगा दें अंडरटेकर
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/cd5f9-15592953493692-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/cd5f9-15592953493692-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/cd5f9-15592953493692-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/cd5f9-15592953493692-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/cd5f9-15592953493692-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/cd5f9-15592953493692-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/cd5f9-15592953493692-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/cd5f9-15592953493692-800.jpg 1920w)
अंडरटेकर स्मैकडाउन में गोल्डबर्ग के सैगमेंट के दौरान अपनी एंट्री करके उनपर अटैक कर सकते हैं। वह गोल्डबर्ग पर अपना फिनिशिंग मूव लगाकर स्मैकडाउन के एपिसोड का अंत कर सकते हैं।
अगर WWE दोनों के बीच यह सैगमेंट बुक करती है, तो उन्हें रेटिंग्स में अच्छा फायदा हो सकता है। WWE को सुपर शोडाउन से पहले एक बार तो दोनों को अपने प्रतिद्वंदी का सामना करवाना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- टॉप रैसलर ने AEW का कॉन्ट्रैक्ट ठुकराया, WWE के साथ साइन कर सकता है बड़ी डील