रेसलमेनिया 36 के लिए अधिकतर मैचों की घोषणा हो चुकी है और बाकी बचे मैचों की घोषणा इस हफ्ते हो सकती है। इन मैचों में डेनियल ब्रायन vs सैमी जेन का मैच भी शामिल है और अगर इस हफ्ते स्मैकडाउन में ड्रू गुलक, शिंस्के नाकामुरा को हरा देते हैं तो यह मैच पक्का हो जाएगा।
डेनियल ब्रायन vs सैमी जेन का मैच एक ड्रीम मैच की ही तरह है और अगर रेसलमेनिया में यह मैच होता है तो निश्चय ही ब्रायन, सैमी को हराकर नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनेंगे। आपको बता दें, डेनियल ब्रायन साल 2015 में हुए रेसलमेनिया में लैडर मैच को जीतकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बने थे। हालांकि, इंजरी के कारण जल्द ही उन्हें अपना इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल छोड़ना पड़ा था।
यह भी पढ़े: 5 सुपरस्टार्स जिनके साथ ब्रॉक लैसनर WrestleMania 36 के बाद फ्यूड कर सकते हैं
इस आर्टिकल में हम 5 ऐसी चीजों के बारे में बात करने वाले हैं जो डेनियल ब्रायन के इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनने के बाद देखने को मिल सकती है।
#5.सैमी जेन, सिजेरो & शिंस्के नाकामुरा को टैग टीम डिवीजन में भेजा जाएगा
![सैमी जेन, सिजेरो & शिंस्के नाकामुरा](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/704b5-15851442135750-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/704b5-15851442135750-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/704b5-15851442135750-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/704b5-15851442135750-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/704b5-15851442135750-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/704b5-15851442135750-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/704b5-15851442135750-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/704b5-15851442135750-800.jpg 1920w)
सैमी जेन, सिजेरो & शिंस्के नाकामुरा साल 2019 के अंत से ही इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल पिक्चर में हैं इसलिए अगर सैमी जेन रेसलमेनिया 36 में अपना टाइटल हारते हैं तो इन तीनों सुपरस्टार्स को टैग टीम डिवीजन में भेजा जा सकता है।
द उसोज, द न्यू डे, मिज़ & मॉरिसन और हैवी मशीनरी जैसी बेहतरीन टीम स्मैकडाउन टैग टीम डिवीजन का हिस्सा हैं। अब जबकि, मिज़ & मॉरिसन के रेसलमेनिया 36 के बाद सिंगल कम्पटीशन में एंट्री करने की अफवाह है, इसलिए सैमी जेन, सिजेरो & शिंस्के नाकामुरा की टीम रेसलमेनिया के बाद टैग टीम डिवीजन का हिस्सा बन सकती है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं
#4.ब्रॉन स्ट्रोमैन हील टर्न लेंगे
![ब्रॉन स्ट्रोमैन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/6db98-15851446842076-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/6db98-15851446842076-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/6db98-15851446842076-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/6db98-15851446842076-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/6db98-15851446842076-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/6db98-15851446842076-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/6db98-15851446842076-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/6db98-15851446842076-800.jpg 1920w)
ब्रॉन स्ट्रोमैन एलिमिनेशन चैम्बर में हुए 3-ऑन-1 हैंडीकैप मैच में अपना इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल हार गए थे और इसके बाद से ही वह WWE में दिखाई नहीं दिए हैं । अगर डेनियल ब्रायन रेसलमेनिया 36 में सैमी जेन को हरकर नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनते हैं तो स्ट्रोमैन हील टर्न लेकर उनके साथ फ्यूड शुरू कर सकते हैं।
#3. इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल ओपन चैलेंज
![डेनियल ब्रायन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c2502-15851453277086-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c2502-15851453277086-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c2502-15851453277086-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c2502-15851453277086-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c2502-15851453277086-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c2502-15851453277086-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c2502-15851453277086-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c2502-15851453277086-800.jpg 1920w)
डेनियल ब्रायन में यह खूबी है कि वह हमेशा से ही यंग टैलेंट्स को आगे बढ़ने में मदद करते हैं और साल 2018 में अपनी वापसी के बाद से ही उन्होंने कई नए सुपरस्टार्स के साथ मैच लड़कर उनके इन-रिंग कौशल को सुधारने में मदद की थी। अगर डेनियल ब्रायन रेसलमेनिया में नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनते हैं तो जॉन सीना के यूएस ओपन चैलेंज के तर्ज पर ओपन चैलेंज की शुरुआत कर सकते हैं।
स्मैकडाउन में शॉर्टी जी, शेमस, अली जैसे कम इस्तेमाल किये गए कई ऐसे सुपरस्टार हैं जिनके साथ मिलकर ब्रायन बेहतरीन मैच लड़ सकते हैं।
#2.ड्रू गुलक को काफी फायदा होगा
![डेनियल ब्रायन & गुलक](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/e3001-15851463846103-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/e3001-15851463846103-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/e3001-15851463846103-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/e3001-15851463846103-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/e3001-15851463846103-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/e3001-15851463846103-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/e3001-15851463846103-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/e3001-15851463846103-800.jpg 1920w)
डेनियल ब्रायन इस वक़्त ड्रू गुलक के साथ पार्टनरशिप में हैं और अगर रेसलमेनिया में ब्रायन चैंपियन बनते भी हैं तो भी ड्रू गुलक, ब्रायन के साथ बने रह सकते हैं लेकिन ऐसा वक्त जरुर आएगा जब गुलक, डेनियल के खिलाफ हो जाएंगे जिसके बाद इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच बेहतरीन मैच देखने को मिल सकता है।
संभावना यह भी है कि चैंपियन बनने के बाद ब्रयान, गुलक पर हमला करके उनके खिलाफ हो जाएंगे जिसके बाद गुलक खुद को बेबीफेस के रूप में स्थापित करेंगे। देखा जाए तो इन दोनों ही हालातों में ही गुलक को ही फायदा होने वाला है।
#1.इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल की वैल्यू बढ़ जाएगी
![डेनियल ब्रायन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b7c96-15851470993410-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b7c96-15851470993410-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b7c96-15851470993410-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b7c96-15851470993410-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b7c96-15851470993410-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b7c96-15851470993410-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b7c96-15851470993410-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/b7c96-15851470993410-800.jpg 1920w)
यह बात सभी जानते हैं कि डेनियल ब्रायन जो चीज भी करते हैं वह सफल हो जाता है, चाहे वह केन के साथ उनका कॉमेडी टैग टीम रन हो या फिर हील के रूप में उनका WWE चैंपियनशिप रन। इसी प्रकार, अगर वह इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनते हैं तो इस टाइटल की भी वैल्यू बढ़ जाएगी और WWE यूनिवर्स एक बार फिर से इस टाइटल को गंभीरता से लेने लगेंगे।