ब्रॉक लैसनर रेसलमेनिया 36 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अपना यूनिवर्सल टाइटल डिफेंड करने जा रहे हैं। 2020 मेंस रॉयल रंबल मैच जीतने के कारण द स्कॉटिश साइकोपैथ को इस मैच में लड़ने का मौका मिला और मैकइंटायर ही वह सुपरस्टार हैं जिन्होंने रॉयल रंबल मैच में बीस्ट को एलिमिनेट किया था।
ब्रॉक लैसनर vs ड्रू मैकइंटायर के इस फ्यूड को फैंस अब तक काफी पसंद करते आए थे और ऐसा लग रहा है कि रेसलमेनिया में इन दोनों सुपरस्टार्स का फ्यूड समाप्त हो सकता है। चूकिं लैसनर केवल बड़े पीपीवी में लड़ते नजर आते हैं इसलिए संभावना है कि लैसनर अगली बार अगस्त के महीने में होने वाले समरस्लैम 2020 पीपीवी में लड़ते हुए नजर आएंगे।
यह भी पढ़े: 3 चीजें जो WrestleMania 36 में जरुर होनी चाहिए और 3 चीजें जो कभी नहीं होनी चाहिए
हालांकि, यह देखना रोचक होगा कि डब्लू डब्लू ई(WWE) लैसनर का अगला प्रतिदंद्वी किस सुपरस्टार को चुनती है। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनके साथ लैसनर रेसलमेनिया 36 के बाद फ्यूड कर सकते हैं।
#5 एजे स्टाइल्स
एजे स्टाइल्स वर्तमान में द अंडरटेकर के साथ फ्यूड है और रेसलमेनिया में इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच होने जा रहा है। संभावना है कि रेसलमेनिया में यह फ्यूड समाप्त हो जाएगा जिसके बाद एजे स्टाइल्स किसी और सुपरस्टार के साथ फ्यूड में आ सकते हैं।
आपको बता दें एजे स्टाइल्स और ब्रॉक लैसनर सर्वाइवर सीरीज 2017 के दौरान एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं और इस मैच को फैंस ने काफी पसंद किया था। इस मैच के बाद से ही फैंस इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच फ्यूड कराने की मांग कर रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि रेसलमेनिया 36 के बाद फैंस की इच्छा पूरी हो सकती है।
एजे स्टाइल्स भले ही बीस्ट जितने शक्तिशाली न हो लेकिन सर्वाइवर सीरीज 2017 में हुए मैच के दौरान यह दर्शा चुके हैं कि वह लैसनर को टक्कर देने की क्षमता रखते हैं।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं
#4 केविन ओवेंस
![केविन ओवेंस vs ब्रॉक लैसनर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/489fa-15851315386269-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/489fa-15851315386269-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/489fa-15851315386269-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/489fa-15851315386269-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/489fa-15851315386269-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/489fa-15851315386269-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/489fa-15851315386269-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/489fa-15851315386269-800.jpg 1920w)
केविन ओवेंस रॉ के टॉप बेबीफेस सुपरस्टार्स में से एक हैं और रेसलमेनिया में उनका मुकाबला सैथ राॅलिंस से होने जा रहा है। चूकिं ये दोनों सुपरस्टार्स लंबे वक्त से फ्यूड में हैं इसलिए ऐसा लग रहा है कि रेसलमेनिया के बाद केविन ओवेंस किसी दूसरे सुपरस्टार के साथ फ्यूड शुरू कर सकते हैं।
संभावना है कि ओवेंस रेसलमेनिया के बाद बीस्ट इंकार्नेट के साथ फ्यूड शुरू कर सकते हैं। वैसे भी फैंस ओवेंस को काफी पसंद करते हैं और ओवेंस vs लैसनर का फ्यूड देखना जरूर पसंद करेंगे।
#3 बॉबी लैश्ले
![बॉबी लैश्ले](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/239a8-15851319430788-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/239a8-15851319430788-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/239a8-15851319430788-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/239a8-15851319430788-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/239a8-15851319430788-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/239a8-15851319430788-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/239a8-15851319430788-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/239a8-15851319430788-800.jpg 1920w)
फैंस काफी समय से बॉबी लैश्ले vs ब्रॉक लैसनर का ड्रीम मैच कराने की मांग कर रहे हैं, हालांकि अभी तक यह मैच नहीं हो पाया है। खुद लैश्ले भी यह चुके हैं कि WWE में उन्होंने वापसी इसलिए की क्योंकि वह लैसनर के खिलाफ मैच लड़ना चाहते थे। बिना किसी टाइटल के भी यह काफी बड़ा मैच होगा और संभावना है कि इस मैच को समरस्लैम या सर्वाइवर सीरीज जैसे बड़े स्टेज पर कराया जा सकता है।
#2 कीथ ली
![ब्रॉक लैसनर vs कीथ ली](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/88b7d-15851325234851-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/88b7d-15851325234851-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/88b7d-15851325234851-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/88b7d-15851325234851-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/88b7d-15851325234851-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/88b7d-15851325234851-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/88b7d-15851325234851-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/88b7d-15851325234851-800.jpg 1920w)
NXT सुपरस्टार कीथ ली ताकत के मामले में ब्रॉक लैसनर के कम नहीं हैं और जब 2020 रॉयल रंबल मैच के दौरान ये दोनों सुपरस्टार्स आमने-सामने आए तो कीथ ली ने लैसनर को जबरदस्त टक्कर दी थी। लैसनर और कीथ ली की यह टक्कर फैंस को भी काफी पसंद आई थी।
देखा जाए तो रॉयल रंबल मैच में अपने परफॉर्मेंस के जरिए कीथ ली ने फैंस के मन में जगह बना ली है और आने वाले समय में उनका मुकाबला ब्रॉक लैसनर से हो सकता है।
#1 ऐज
![ब्रॉक लैसनर vs ऐज](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/80591-15851331407140-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/80591-15851331407140-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/80591-15851331407140-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/80591-15851331407140-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/80591-15851331407140-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/80591-15851331407140-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/80591-15851331407140-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/80591-15851331407140-800.jpg 1920w)
यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि अभी तक फैंस ऐज और ब्रॉक लैसनर के बीच फ्यूड नहीं देख पाए हैं। हालांकि, 2002 में Rebellion पीपीवी में इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच हो चुका है जहां ब्रॉक लैसनर ने ऐज को हराते हुए अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की थी।
अब जबकि ऐज ने इंजरी से उबरते हुए लंबे समय बाद WWE में वापसी कर ली है, तो यह बिलकुल सही समय है जब इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच फ्यूड कराया जा सकता है।