क्लैश ऑफ चैंपिंयस में रोमन रेंस और जे उसो के मैच पर सभी की नजरें थी और यहां पर रोमन रेंस ने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली। लेकिन ये फ्यूड खत्म नहीं हुई है। इस हफ्ते स्मैकडाउन में फिर से दोनों का आमना-सामना हुआ। हैल इन ए सैल में एक बार फिर रोमन रेंस और जे उसो के बीच मैच देखने को मिलेगा। इस हफ्ते दोनों के बीच कई बातें हुई।ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स: 2 अक्टूबर 2020रोमन रेंस ने इस हफ्ते स्मैकडाउन में अपने भाई जे उसो को हैल इन ए सैल में मैच दे दिया हैं। रोमन रेंस ने इसके बाद highest of stakes की बात की यानि की रोमन रेंस इस मैच के लिए कोई शर्त रखेंगे। जे उसो ने भी इस चुुनौती को स्वीकार कर लिया था। अब सभी के दिमाग में एक ही सवाल चल रहा है कि रोमन रेंस अब क्या शर्त इस मैच के लिए जोड़ने वाले हैं। ये कैसी शर्त होगी क्योंकि यहां दांव पर रोमन रेंस और जे उसो का रिलेशन भी होगा। तो आइए जानते हैं वो 5 शर्तों के बारे में जो रोमन रेंस इस मैच के लिए जोड़ सकते हैं।अगर रोमन रेंस खिलाफ जे उसो हारते हैं तो द उसोज कभीे टैग टीम में दोबारा नजर नहीं आएंगे#TheBigDog wants Jey Uso... #TheBigDog gets Jey @WWEUsos.#SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/TrEPKESKji— WWE Universe (@WWEUniverse) October 3, 2020सभी को पता है कि जे उसो और जिमी उसो टैग टीम में साथ में काम करते हैं। और WWE इतिहास में इसे सबसे शानदार टैग टीम का दर्जा दिया गया है। एक फैक्ट और भी है कि एक जिमी उसो से ज्यादा जे उसो को रोमन रेंस पंसद करते हैं। अब इस चीज से कुछ हिंट हैल इन ए सैल के लिए निकल सकता हैं।जे उसो का अभी सिंगल रन सही चल रहा और जब जिमी उसो वापसी करेंगे तो वो भी सिंगल रन कर सकते हैं। तो रोमन रेंस ये शर्त रख सकते हैं कि अगर जे उसो उनके खिलाफ हार गए तो फिर दोनों को अलग होकर अपना अलग-अलग रास्ता बनाना पड़ेगा। यहां से फिर ये दोनों अलग-अलग ब्रांड में काम कर के अपने आप को सिंगल सुपरस्टार के तौर पर आगे साबित कर सकते हैं। ये एक बड़ी शर्त होगी क्योंकि सभी को पता है द उसोज आजतक कभी अलग नहीं हुए है। ये शर्त काफी कमाल की होगी।ये भी पढ़ें- WWE सुपरस्टार्स की हाइट (155cm से 221cm ): ब्रॉक लैसनर, ड्रू मैकइंटायर और जॉन सीना समेत आपके पसंदीदा रेसलर कितने लंबे हैं ?