यह हफ्ता डब्लू डब्लू ई(WWE) के लिए काफी शानदार रहा है और कंपनी इतने कठिन समय में भी दो बेहतरीन शो देने में कामयाब रही है। इस हफ्ते दो ऐसे मैचों की घोषणा हुई जिसने फैंस के रेसलमेनिया देखने की उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया है। पहले मैच की घोषणा रॉ में हुई और आपको बता दें, रेसलमेनिया 36 में द अंडरटेकर vs एजे स्टाइल्स के बीच बोनयार्ड मैच होने जा रहा है।
इसके अलावा इस हफ्ते स्मैकडाउन में द फीन्ड 'ब्रे वायट' ने रेसलमेनिया के लिए जॉन सीना को फायर फ्लाई फनहाउस मैच के लिए चैलेंज किया। हालांकि इस मैच के नियमों के बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है और फैंस के बीच इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई कि इस मैच में क्या-क्या चीजें देखने को मिल सकती है। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 5 चीजों के बारे में बात करने वाले हैं जो कि फायर फ्लाई फनहाउस मैच के दौरान देखने को मिल सकती है।
#5 द फन हाउस पपेट्स
![फायर फ्लाई फनहाउस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/20649-15853749819506-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/20649-15853749819506-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/20649-15853749819506-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/20649-15853749819506-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/20649-15853749819506-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/20649-15853749819506-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/20649-15853749819506-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/20649-15853749819506-800.jpg 1920w)
रैम्बलिंग रैबिट, हस्कस द पिग, ऐबी द विच और मर्सी द बजार्ड चार ऐसे पपेट्स हैं जो शुरूआत से ही ब्रे वायट के फायर फ्लाई फनहाउस सैगमेंट में दिखते आ रहे हैं। अब जबकि, इन सभी सुपरस्टार्स ने फायर फ्लाई फनहाउस सैगमेंट को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई थी, संभावना है कि ये सभी पपेट्स रेसलमेनिया में होने वाले मैच में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। ये पपेट्स मैच के दौरान जॉन सीना का ध्यान भटकाने का काम कर ब्रे वायट को मैच जीतने में मदद कर सकते हैं। यही नहीं इस मैच के दौरान कोई नया सुपरस्टार इनमें से एक कैरेक्टर के रूप में डेब्यू कर मैच में दखल दे सकता है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं
#4 सर्कल ऑफ लाइफ
![जॉन सीना vs ब्रे वायट](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/ba65b-15853774460800-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/ba65b-15853774460800-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/ba65b-15853774460800-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/ba65b-15853774460800-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/ba65b-15853774460800-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/ba65b-15853774460800-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/ba65b-15853774460800-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/ba65b-15853774460800-800.jpg 1920w)
जॉन सीना रेसलमेनिया 30 में हुए मैच में ब्रे वायट को हराया था। आपको बता दें रैम्बलिंग रैबिट ने बताया कि इस हार के बाद ब्रे वायट हताश होकर डिप्रेशन में चले गए थे और इसके लिए वायट ने सीना को माफ कर दिया लेकिन द फीन्ड अभी भी सीना से बदला लेना चाहते हैं। इसके बाद ब्रे वायट ने सर्कल ऑफ लाइफ का जिक्र किया और उन्होंने कहा कि द फीन्ड रेसलमेनिया 36 में सीना को हराकर उसी मानसिक हालत में डालना चाहते हैं जिस हालत से ब्रे वायट गुजर चुके हैं।
#3 मैच के दौरान द फीन्ड और ब्रे वायट के बीच बदलना
![द फीन्ड 'ब्रे वायट'](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9192f-15853784610218-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9192f-15853784610218-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9192f-15853784610218-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9192f-15853784610218-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9192f-15853784610218-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9192f-15853784610218-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9192f-15853784610218-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9192f-15853784610218-800.jpg 1920w)
फायर फ्लाई फनहाउस ब्रे वायट का घर है और निश्चय ही रेसलमेनिया में होने वाले इस मैच के लिए ब्रे ने काफी तैयारियां कर रखी होगी। वह इस मैच के दौरान कभी ब्रे वायट और कभी द फीन्ड बनकर जॉन सीना के साथ माइंड गेम खेल सकते हैं। इस प्रकार यह देखना रोचक होगा कि सीना इन माइंड गेम्स से उबरते हुए द फीन्ड 'ब्रे वायट' को हरा पाते हैं या नहीं।
#2 द फीन्ड के विक्टीम
![द फीन्ड](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/5acc6-15853790703944-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/5acc6-15853790703944-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/5acc6-15853790703944-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/5acc6-15853790703944-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/5acc6-15853790703944-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/5acc6-15853790703944-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/5acc6-15853790703944-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/5acc6-15853790703944-800.jpg 1920w)
द फीन्ड ने अपनी वापसी के बाद से ही मिक फोली, फिन बैलर, कर्ट एंगल और सैथ राॅलिंस जैसे कई सुपरस्टार्स को अपना शिकार बनाया है। संभावना है कि इस मैच को एरीना में नहीं कराया जाएगा और जब जॉन सीना इस मैच के दौरान द फीन्ड को खोजते हुए एक कमरे से दूसरे कमरे में भटक रहे होंगे तो इस दौरान मिक फोली और कर्ट एंगल जैसे दिग्गज सुपरस्टार आकर वहां से भाग जाने के लिए कह सकते हैं।
#1 द फायर फ्लाइज
![फायर फ्लाई फनहाउस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/53998-15853794583843-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/53998-15853794583843-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/53998-15853794583843-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/53998-15853794583843-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/53998-15853794583843-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/53998-15853794583843-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/53998-15853794583843-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/53998-15853794583843-800.jpg 1920w)
ब्रे वायट ने फायर फ्लाई फनहाउस के पहले सैगमेंट के दौरान ही यह साफ कर दिया था कि फायर फ्लाई फनहाउस वह जगह है जहां उनके फायर फ्लाइज सुरक्षित रह सकते हैं। यह बात तो साफ है कि ब्रे अपने फॉलोअर्स को फायरफ्लाइज कहते हैं। अब जबकि, ब्रे के कुछ सैगमेंट्स के दौरान बच्चे दिखाई दिए हैं तो ये बच्चे ही ब्रे के फायर फ्लाइज हो सकते हैं।
संभावना है कि इस मैच के दौरान ब्रे का साथ देने के लिए बच्चे वहां मौजूद हो सकते हैं और बच्चों को इस मैच के दौरान ब्रे का साथ देते हुए देखकर सीना जरूर दु:खी होंगे क्योंकि वह खुद को बच्चों का रोल मॉडल मानते हैं।