WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन का इतिहास सभी को पता है। स्पोर्ट्स इंटरटेनमेंट की दुनिया में विंस मैकमैहन ने बहुत नाम कमाया है। विंस मैकमैहन WWE में अपने नियम बनाते हैं और कई चीजों में काफी सख्त होते हैं। कई शब्द ऐसे होते हैं जो विंस मैकमैहन को पसंद नहीं आते हैं। और इनके ऊपर विंस मैकमैहन ने बैन लगाया हुआ है।WWE के मालिक विंस मैकमैहन हैं। वो जो चाहते हैं वो यहां होता है। विंस मैकमैहन ने रेसलिंग शब्द को कई सालों तक बैन किया था। इस शब्द को कोई नहीं बोलता था। हाल ही में ये शब्द का इस्तेमाल किया गया है। रैंडी ऑर्टन और ऐज के बीच हुए मैच का नाम द ग्रेटेस्ट रेसलिंग मैच एवर का नाम दिया गया था। WWE प्रोग्राम में कई शब्द ऐसे हैं जो विंस मैकमैहन पसंद नहीं करते हैं। इनके ऊपर विंस मैकमैहन ने साफतौर पर बैन लगाया है। WWE में कमेंट्री का भी सबसे बड़ा रोल है। इससे ही मैच का माहौल बनता है। यहां भी विंस मैकमैहन ने कई शब्दों के प्रयोग में बैन लगाया हुआ है। तो आइए जानते हैं उन पांच चीजों के बारे में जो WWE कमेंट्री में विंस मैकमैहन सुनना पसंद नहीं करते हैं।ये भी पढ़ें: 2 सुपरस्टार्स जो WWE सर्वाइवर सीरीज की रॉ टीम का हिस्सा हो सकते हैंWWE कमेंट्री में विंस मैकमैहन "फैंस" शब्द को सुनना पसंद नहीं करतेCrowd is really into this match, but for me the highlight so far is Undertaker & Triple H running themselves into the barricade #CrownJewel— Raj Giri (@RajGiri_303) November 2, 2018Michael Cole said WWE Fans instead of universe. Lol Vince must be furious lol— Stephen Cervantes (@Stephen_7777) November 2, 2018अगर आप इस खबर को पढ़ रहे हैं तो आप प्रोफेशनल रेसलिंग के फैन होंगे। विंस मैकमैहन के नजरिए से देखा जाए तो WWE के फैंस नहीं है। कंपनी हमेशा यूनिवर्स की बात करती है। WWE यूनिवर्स हमेशा इस्तेमाल किया जाता है। इसमें WWE से जुड़ी सभी चीजें आ जाती है। और ये चीज विंस मैकमैहन ने ही कराई है।जब WWE यूनिवर्स आया तो इसके बाद फैंस टर्म को WWE टेलीविजन से गायब कर दिया गया। विंस मैकमैहन WWE को हमेशा फैंस के नजरिए से नहीं देखते हैं। वो कहते हैं कि जो भी इससे प्यार करता है वो फैंस नहीं है। वो सब यूनिवर्स में आता है। कमेंट्री में ये सुनना विंस मैकमैहन को बिल्कुल भी पसंद नहीं है।फिउडAhead of their #UniversalTitle clash tomorrow night on the season premiere of #SmackDown, take a look back at @WWERomanReigns and @BraunStrowman's DESTRUCTIVE rivalry. @HeymanHustle https://t.co/B6PCEfbR6L— WWE (@WWE) October 15, 2020जब भी WWE सुपरस्टार्स की टेलीविजन पर स्टोरी चल रही होती है तो हमेशा राइवलरी का नाम दिया जाता है। अब किसी ने फिउड शब्द को नहीं सुना होगा। कमेंट्री डेस्क में हमेशा राइवलरी ही बोला जाता है। विंस मैकमैहन को ये शब्द बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इस चीज के फैन विंस मैकमैहन नहीं है। हालांकि विंस मैकमैहन इस शब्द को क्यों पसंद नहीं करते ये बात किसी को नहीं पता। विंस मैकमैहन को लगता है कि राइवलरी शब्द का प्रयोग दो सुपरस्टार्स के बीच होना चाहिए। अब कमेंट्री टेबल पर इस शब्द का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं होता है।ये भी पढ़ें: WWE सर्वाइवर सीरीज से पहले 5 बड़े टाइटल चेंज देखने को मिल सकते हैं