विंस मैकमैहन ने WWE चेयरमैन के तौर पर कंपनी और प्रोफेशनल रेसलिंग बिजनेस में काफी योगदान दिया है। WWE में इतने दशकों के दौरान जितनी भी अच्छी और बुरी चीजें हुई है, उसके जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ विंस मैकमैहन हैं। आपको बता दें, मिस्टर मैकमैहन ने अपने ऑन-स्क्रीन हील कैरेक्टर के जरिए कई स्टोरीलाइंस को सफल बनाने के साथ-साथ दर्शकों का काफी मनोरंजन करते हुए आए हैं।ये भी पढ़ें: 5 चीजें जो WWE Raw में रैंडी ऑर्टन और एलेक्सा ब्लिस के सैगमेंट के दौरान देखने को मिल सकती है#WWE’s #VinceMcMahon said #WWF during #Undertaker’s #FinalFarewell and fans are losing it! - https://t.co/fk8OuEn5xf pic.twitter.com/FGIPmHvaKW— ComicBook.com (@ComicBook) November 23, 2020यह कहना गलत नहीं होगा कि विंस मैकमैहन WWE में कई यादगार पलों का हिस्सा रहे हैं लेकिन इसके साथ ही, विंस मैकमैहन के द्वारा ऑन-स्क्रीन किये गए कई चीजों को फैंस भूल चुके हैं। इस आर्टिकल में हम विंस मैकमैहन के द्वारा ऑन-स्क्रीन किये गए ऐसे ही 5 चीजों का जिक्र करने वाले हैं जिसके बारे में फैंस भूल चुके हैं।5- एजे स्टाइल्स ने WWE SmackDown 2018 में विंस मैकमैहन पर हमला किया थाविंस मैकमैहन और एजे स्टाइल्स के बीच यह अजीब सैगमेंट साल 2018 में स्मैकडाउन के क्रिसमस डे एपिसोड के दौरान देखने को मिला था। आपको बता देंं, इस सैगमेंट के दौरान विंस मैकमैहन, एजे स्टाइल्स को उनके अंदर का जानवर बाहर निकालने को कह रहे थे और इस दौरान उन्होंने फिनोमेनल वन को थप्पड़ भी मार दिया। विंस मैकमैहन के बातों से स्टाइल्स इतना गुस्सा हो गए कि उन्होंने अपने बॉस के चेहरे पर मुक्का मार दिया।ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने साल 2020 में बेबीफेस बनकर सबको चौंकायाअपने ऊपर हुए हमले के बाद विंस मैकमैहन वहीं गिर पड़े लेकिन हैरानी की बात यह है कि अपने ऊपर हुए हमले के बाद भी विंस मुस्कुरा रहे थे। इस सैगमेंट के बाद ऐसा लगा कि स्टाइल्स जल्द ही हील टर्न लेने वाले हैं लेकिन ऐसा कुछ भी देखने को नही मिला। हालांकि, इस घटना के करीब 6 महीने बाद स्टाइल्स ने ल्यूक गैलोज और कार्ल एंडरसन के साथ टीम बनाते हुए हील टर्न ले लिया था।