5 चीज़ें जो WWE एलेक्सा ब्लिस और द फीन्ड के साथ कर सकती है  

Alexa Bliss & The Fiend

द फीन्ड ब्रे वायट और एलेक्सा ब्लिस को WWE ड्राफ्ट में रॉ ब्रांड में भेज दिया गया। इस जोड़ी ने जेलिना वेगा और एंड्राडे के ऊपर पिछले हफ्ते रॉ में हमला किया था।

ये भी पढ़ें:- 5 मौके जब रोमन रेंस ने सभी को चौंकाते हुए अजीब तरीके से स्पीयर दिया

ब्लिस और फीन्ड की स्टोरीलाइन WWE प्रोग्रामिंग का एक बड़ा हिस्सा है। हालाँकि अभी भी फैंस नहीं जानते हैं कि आगे चलकर इस जोड़ी के साथ WWE क्या करने वाली है। ऐसा लगता है वो इस बात को एक राज़ बनाए रखना चाहते हैं। इस आर्टिकल में जानेंगे उन 5 चीज़ों के बारे में जोकि WWE द फीन्ड और एलेक्सा ब्लिस के साथ आने वाले समय में कर सकती है।

#5 WWE में एलेक्सा ब्लिस की वजह से ब्रे वायट की मल्टीप्ल पर्सनालिटीज के ऊपर असर पड़ेगा

एलेक्सा ब्लिस और द फीन्ड की रिलेशनशिप को टॉक्सिक कहना गलत नहीं होगा। ब्लिस को वायट की दूसरी पर्सनालिटी सिर्फ इसलिए पसंद आ रही है क्योंकि द फीन्ड ने उन्हें ऐसा यकीन करवाया है।

कई लोग कहेंगे कि इस जोड़ी में कई चीज़ें DC कॉमिक्स के मशहूर किरदार जोकर और हार्ली क्वीन से लिए गए हैं। हालाँकि हर टॉक्सिक रिलेशनशिप को एक न एक समय पर ख़त्म होना ही पड़ता है। ब्लिस और फीन्ड के साथ भी ऐसा ही हो सकता है।

ब्लिस इस समय द फीन्ड को पसंद करती हैं ना कि उनके फायरफ्लाई फन हाउस वाले किरदार को। इस वजह से फीन्ड किसी हद तक परेशानी में हैं। आने वाले समय में ब्लिस, फीन्ड के दिमाग को कंट्रोल करते हुए भी दिख सकती हैं।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने लाइव टीवी पर अपने परिवार के सदस्य को थप्पड़ लगाया

#4 एलेक्सा ब्लिस और द फीन्ड टैग टीम एक्शन में नज़र आएं

The Fiend Attacks Alexa Bliss to Close Smackdown (Pics, Video) | 411MANIA

अब क्योंकि एलेक्सा ब्लिस और द फीन्ड एक कपल हैं तो आने वाले समय में ये दोनों मिक्स्ड टैग टीम मैच में लड़ भी सकते हैं। रॉ में इस समय कई जोड़ियाँ हैं जो इस कपल के खिलाफ लड़ना चाहेगी।

जेलिना वेगा और एंड्राडे, द फीन्ड और एलेक्सा ब्लिस के खिलाफ भी लड़ सकते थे मगर अब वेगा को स्मैकडाउन ब्रांड में ड्राफ्ट किया जा चुका है।

#3 एक दूसरे की मदद से दोनों रेसलर्स WWE में टाइटल जीते

WWE Quotes Lady Gaga To Describe Alexa Bliss-Bray Wyatt Relationship |  411MANIA

द फीन्ड को ऐसे तो किसी भी रेसलर की मदद की जरूरत नहीं है मगर फिर भी WWE में ऐसा दिख सकता है कि वायट किसी टाइटल के लिए लड़ रहे हों और उन्हें मैच में जीत ब्लिस की मदद से मिले।

ठीक ऐसा ही ब्लिस के साथ हो सकता है। काफी समय से उन्होंने विमेंस टाइटल को अपने नाम नहीं किया है। रॉ में अगर वह विमेंस चैंपियनशिप के लिए लड़ती हैं तो फीन्ड उन्हें फिर से चैंपियन बनने में मदद जरूर कर सकते हैं। उनकी एंट्री से सभी का ध्यान उनपर चला जायेगा और इससे ब्लिस को मदद होगी।

#2 द फीन्ड और एलेक्सा ब्लिस दूसरे रेसलर्स को अपनी टीम में शामिल होने के लिए मजबूर कर दें

youtube-cover

जिस तरह से द फीन्ड ने एलेक्सा ब्लिस को अपनी टीम में आने के लिए मजबूर कर दिया ठीक उसी तरह ये दोनों रेसलर्स मिलकर दूसरे सुपरस्टार्स के साथ कर सकते हैं। इससे WWE में एक बार फिर से द वायट फैमिली देखने को मिल सकती है।

ये एक अच्छा आइडिया हो सकता है। हाल में ही ब्रॉन स्ट्रोमैन को रॉ में ड्राफ्ट किया गया था। अगर वह एक बार फिर से द फीन्ड की टीम में शामिल होते हैं तो ये बड़ा सरप्राइज नहीं होगा।

#1 द फीन्ड और एलेक्सा ब्लिस WWE रॉ में अथॉरिटी बन जाऐं

Alexa Bliss Reunites with The Fiend to Trick Kevin Owens Into a Brutal  Assault - EssentiallySports

द अथॉरिटी वाली स्टोरीलाइन काफी समय पहले देखने को मिली थी। इस समय एडम पेअर्स ने अपने आप को एक छोटे लेवल पर अथॉरिटी फिगर बना लिया है जिससे WWE प्रोग्रामिंग को ज्यादा नुकसान नहीं होगा है।

मगर आने वाले समय में ब्लिस और फीन्ड अपने आप को एक अथॉरिटी फिगर के तौर पर साबित कर सकते हैं। इस कपल से पूरा रॉ रोस्टर डरेगा और ये एक अच्छी स्टोरीलाइन हो सकती है। इस स्टोरीलाइन में ही द वायट फैमिली वाले आइडिया को शामिल किया जा सकता है। रॉ में स्ट्रोमैन और निकी क्रॉस जैसे रेसलर्स भी इन दोनों रेसलर्स के साथ मिल सकते हैं।

Quick Links