#1 NXT में जल्द ही हमला होने वाला है
![Fighting fire with fire](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/bb2a5-15729269473034-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/bb2a5-15729269473034-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/bb2a5-15729269473034-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/bb2a5-15729269473034-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/bb2a5-15729269473034-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/bb2a5-15729269473034-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/bb2a5-15729269473034-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/bb2a5-15729269473034-800.jpg 1920w)
अबतक NXT में रॉ और स्मैकडाउन में जाकर हमला किया है। ऐसा होने के कारण हमें कई शानदार मुकाबले और स्टोरीलाइंस की शुरुआत होते हुए दिखी है। इस हफ्ते रॉ में कोई टाइटल चेंज तो नहीं हुआ लेकिन मेन इवेंट में हमें रॉलिंस बनाम कोल के बाद ब्रॉल दिखा।
द ओसी रिंग में आ गई थी और उनका आमना सामना द अनडिस्प्यूटेड एरा के साथ होते हुए दिखा। इसके कुछ समय बाद ही NXT के टॉमैसो सिएम्पा, मैट रिडल, डेमियन प्रीस्ट और कीथ ली भी आ गए। सैगमेंट के अंत में कोई भी टीम खड़ी नजर नहीं आई थी।
इसका एक ही मतलब है और वो ये कि जल्द ही NXT में हमला होने वाला है। अगर ऐसा होता है तो इस शो के लिए अगले कुछ हफ्ते काफी शानदार होने वाले हैं।
Edited by Ankit