इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन (SmackDown) एपिसोड की शुरुआत रोमन रेंस (Roman Reigns) के सैगमेंट से हुई, जहां उन्होंने ऐज (Edge) को धमकी दी। इस बीच डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) ने भी एंट्री लेकर मौजूदा WWE यूनिवर्सल चैंपियन को डरपोक कह दिया है।इसके अलावा SmackDown में ओटिस (Otis) और चैड गेबल (Chad Gable), अपोलो क्रूज़ (Apollo Crews), टमिना (Tamina) की बड़ी जीत के अलावा कई दिलचस्प सैगमेंट्स और मुकाबले भी देखे गए। इस बीच बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) का धमाकेदार सैगमेंट देखा गया, जिसमें SmackDown विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स (Sasha Banks) भी शामिल रहीं।ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 26 फरवरी, 2021वहीं मेन इवेंट में डेनियल ब्रायन और जे उसो (Jey Uso) के बीच एक्शन से भरपूर मैच लड़ा गया, जो अनोखे अंदाज में फिनिश हुआ। शो में हुई सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए आइए जानते हैं उन 5 बड़ी बातों के बारे में जो इस हफ्ते SmackDown के जरिए WWE ने बताई हैं।ये भी पढ़ें: रोमन रेंस की बेइज्जती करना पूर्व चैंपियन को पड़ा भारीSmackDown में Fastlane की स्टोरीलाइन स्पष्ट रूप से नजर आई.@WWEDanielBryan lays down the challenge for a #UniversalTitle Match at #WWEFastlane! Will the Head of the Table accept? @WWERomanReigns pic.twitter.com/XiT1dxHgD3— WWE (@WWE) February 27, 2021इस हफ्ते SmackDown की शुरुआत भी रोमन रेंस ने की और अंत भी उन्हीं के हाथों हुआ। शुरुआती सैगमेंट में उन्होंने अपनी तारीफ की, ऐज को Wrestlemania 37 से अपना नाम वापस लेने की भी धमकी दी। लेकिन उनके सैगमेंट में ऐज के बजाय डेनियल ब्रायन का दखल देखा गया।इस बीच ब्रायन ने रेंस के सामने Fastlane 2021 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती रख दी है। वहीं जे उसो ने कहा कि ट्राइबल चीफ के खिलाफ मैच प्राप्त करने से पहले ब्रायन को उन्हें हराना होगा। चौंकाने वाली बात ये रही कि SmackDown के मेन इवेंट में ब्रायन vs उसो मैच डबल-काउंट आउट के रूप में समाप्त हुआ।The word from @ScrapDaddyAP and @SonyaDevilleWWE is IF @WWEDanielBryan can defeat Jey @WWEUsos TONIGHT on #SmackDown, he'll get his shot at @WWERomanReigns' #UniversalTitle at #WWEFastlane. pic.twitter.com/OH6o0MuxGj— WWE (@WWE) February 27, 2021चाहे ब्रायन को जीत ना मिली हो, लेकिन ये तय हो चला है कि Fastlane 2021 में ट्राइबल चीफ को कौन चैलेंज करेगा। Fastlane के मैच में ऐज का दखल देखा जाना भी कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी, क्योंकि ये Wrestlemania से पूर्व WWE का आखिरी पीपीवी होगा।ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स: 26 फरवरी, 2021WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।