SmackDown: WWE SmackDown में इस हफ्ते की शुरुआत एलए नाइट (LA Knight) ने की जहां उनके सैगमेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) का इंटरफेरेंस देखने को मिला। दोनों के जबरदस्त प्रोमो बैटल ने ब्लू ब्रांड के एपिसोड को अच्छी शुरुआत दिलाई। वहीं एक बैकस्टेज सैगमेंट में लोगन पॉल (Logan Paul) ने रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) को हराने का दावा किया।शो में शॉट्जी और शार्लेट फ्लेयर की टीम, केविन ओवेंस और प्रिटी डेडली की बड़ी जीत देखने को मिली। वहीं मेन इवेंट में 2 पुराने दुश्मनों के बीच एक्शन से भरपूर मुकाबला देखने को मिला। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए आइए डालते हैं नज़र उन 5 बड़ी बातों पर जो WWE ने इस हफ्ते SmackDown के जरिए इशारों-इशारों में बताई हैं।#)LA Knight को WWE Crown Jewel में Roman Reigns के खिलाफ बहुत मजबूत दिखाया जाएगा? View this post on Instagram Instagram Postएलए नाइट बहुत कम समय में WWE के सबसे उभरते हुए बेबीफेस सुपरस्टार्स में से एक बन चुके हैं और अब Crown Jewel 2023 में रोमन रेंस को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने वाले हैं। इस हफ्ते SmackDown के शुरुआती सैगमेंट में नाइट ने दावा किया कि वो यहां सबकुछ टेकओवर करने वाले हैं।दूसरी ओर रोमन ने भी इस सैगमेंट में एंट्री ली और उनका मेगास्टार के साथ शानदार प्रोमो बैटल देखा गया। नाइट ने ये भी कहा कि वो यहां किसी कहानी का अंत करने नहीं बल्कि 'एलए नाइट के युग' की शुरुआत करने आए हैं। इसके अलावा उन्होंने चैंपियन बनने का दावा करते हुए भी ट्राइबल चीफ की मुश्किलें बढ़ाई हैं। ये सब बातें दर्शा रही हैं कि Crown Jewel में होने वाला मैच खासतौर पर नाइट के लिए बहुत यादगार रहने वाला है।#)क्या WWE SmackDown में जल्द केविन ओवेंस का सामना ग्रेसन वॉलर से होगा? View this post on Instagram Instagram Postकेविन ओवेंस को कुछ हफ्तों पहले SmackDown में लाए जाने की घोषणा की गई थी। वो मौजूदा समय में ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर की आंखों में कांटे की तरह चुभ रहे होंगे। इस हफ्ते ओवेंस का थ्योरी से सिंगल्स मैच हुआ, जिसके दौरान ग्रेसन वॉलर कमेंट्री टेबल पर मौजूद रहे।मैच में ओवेंस ने आसान जीत दर्ज करने में सफलता पाई , लेकिन अपना फिनिशर लगाने से पहले उन्होंने वॉलर पर तंज कसा था। वहीं जीत दर्ज करने के बाद भी दोनों को एक-दूसरे को घूरते देखा गया। ये सैगमेंट संकेत दे रहा है कि WWE में बहुत जल्द केविन ओवेंस और ग्रेसन वॉलर की भिड़ंत देखने को मिल सकती है।#)Crown Jewel में WWE यूएस चैंपियनशिप मैच में होगा इंटरफेरेंस? View this post on Instagram Instagram PostCrown Jewel 2023 में कई चैंपियंस अपने-अपने टाइटल को डिफेंड करने की कोशिश करेंगे। इस बीच मौजूदा यूएस चैंपियन रे मिस्टीरियो का टाइटल लोगन पॉल के खिलाफ मैच में दांव पर लगा होगा। पॉल का विलन किरदार में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है, इसलिए उन्हें मिस्टीरियो के लिए बड़े खतरे के रूप में देखा जा रहा है।SmackDown में बैकस्टेज लोगन पॉल को बॉबी लैश्ले द स्ट्रीट प्रॉफिट्स से हाथ मिलाते देखा गया, जहां मोंटेज फोर्ड ने भी कहा कि अब समय आ गया है जब कोई रे मिस्टीरियो को सबक दिखाए। पॉल का बॉबी लैश्ले, मोंटेज फोर्ड और एंजेलो डॉकिंस के साथ दोस्ती का भाव संकेत दे रहा है Crown Jewel में होने वाले यूएस चैंपियनशिप मैच में उनका इंटरफेरेंस देखने को मिल सकता है। दूसरी ओर मिस्टीरियो के बचाव में LWO का आना भी मुकाबले के रोमांच को दोगुना कर सकता है।#)WWE Crown Jewel में John Cena आखिरी मैच लड़ेंगे? View this post on Instagram Instagram Postजॉन सीना को हाल ही में खुद पर संदेह करते देखा गया था और वो रिंग में प्रोमो कट करते हुए भावुक भी हो गए थे। ऐसा प्रतीत होने लगा था जैसे वो रिटायरमेंट के संकेत दे रहे हैं। खैर वो रिटायर होंगे या नहीं, ये फैसला खुद जॉन सीना लेंगे लेकिन फिलहाल ऐसा लग रहा है जैसे Crown Jewel के बाद द चैम्प लंबे समय तक फाइट करते हुए दिखाई नहीं देंगे।इस हफ्ते SmackDown में जॉन सीना ने सोलो सिकोआ और पॉल हेमन के प्रोमो में दखल दिया। जॉन ने कहा कि वो फैंस को नहीं बल्कि फैंस के लिए अलविदा कहने वाले हैं। उनके द्वारा 'अलविदा' शब्द का जिक्र किया जाना ही संकेत दे रहा है कि Crown Jewel 2023 में जॉन फिलहाल WWE में अपना आखिरी मैच लड़ रहे होंगे।#)क्या बियांका ब्लेयर जल्द चैंपियन बनने वाली हैं? View this post on Instagram Instagram Postबियांका ब्लेयर Crown Jewel 2023 में इयो स्काई को WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने वाली हैं, लेकिन पिछले हफ्ते SmackDown में उन्होंने दावा किया था कि वो बेली को भी सबक सिखाने वाली हैं। इस हफ्ते ब्लेयर vs बेली मैच ने ब्लू ब्रांड के एपिसोड को हेडलाइन किया।इस मुकाबले में शुरू से लेकर अंत तक जबरदस्त एक्शन देखने को मिला, जहां ब्लेयर ने अंत में KOD लगाने के बाद पिन के जरिए जीत हासिल की। बेली के रूप में एक पूर्व चैंपियन को क्लीन तरीके से हराना दर्शा रहा है कि ब्लेयर को अच्छा मोमेंटम देने की कोशिश की जा रही है और यही शानदार लय उन्हें स्काई पर चैंपियनशिप जीत दिलाने में मददगार रह सकती है।