WWE SummerSlam 2021: 5 बड़ी बातें जो WWE ने पीपीवी के जरिए इशारों-इशारों में बताई

WWE ने SummerSlam के जरिए कई चीजें इशारों-इशारों में बताई
WWE ने SummerSlam के जरिए कई चीजें इशारों-इशारों में बताई

बैकी लिंच की वापसी के बाद उनकी अगली चैलेंजर?

WWE SummerSlam में SmackDown विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर को साशा बैंक्स के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना था। मगर मैच से पहले बताया गया कि बैंक्स को मैच लड़ने की अनुमति नहीं है, इसलिए उन्हें कार्मेला ने रिप्लेस किया। मैच शुरू हो पाता तभी बैकी लिंच ने वापसी कर सबको चौंका दिया।

उन्होंने ब्लेयर को चैलेंज किया और एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज कर SmackDown विमेंस टाइटल अपने नाम किया। साशा कब तक वापस आएंगी, इस बारे में अभी कुछ कह पाना मुश्किल है। इसलिए मौजूदा स्थिति के अनुसार बियांका ब्लेयर ही बैकी की अगली चैलेंजर बन सकती हैं और अगले पीपीवी में उन्हें रिमैच मिलने की काफी अधिक संभावनाएं हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now