ब्रॉक लैसनर से जुड़ी 5 बातें जो WWE नहीं चाहती कि फैंस को पता चले

ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

# उनकी शादी पूर्व WWE डीवा सेबल से हुई है

सेबल
सेबल

दोनों की पहली मुलाक़ात WWE में ही हुई थी, समय के साथ दोनों के बीच नज़दीकियाँ बढ़ती रहीं और आख़िरकार दोनों की साल 2006 में दोनों की शादी हुई। लैसनर और सेबल पहले भी रिलेशन में रह चुके थे, इसलिए इस कपल के अब 4 बच्चे हैं।

सेबल 1999 में WWE/WWF छोड़ चुकी थीं और बाहर जाने के बाद उन्होंने पूरी कंपनी पर आरोप लगाए कि यहाँ काम करने का माहौल ठीक नहीं है। चौंकाने वाली बात यह रही कि कुछ समय बाद लैसनर ने भी कंपनी छोड़ने का फैसला लिया।

WWE के जरिए दोनों को ही अपने-अपने समय में अच्छी ख़ासी लोकप्रियता हासिल हो चुकी थी। मगर विंस मैकमैहन या अन्य कोई WWE अधिकारी लैसनर और सेबल के बीच वैवाहिक संबंधों के प्रति कोई भी बयान देने से बचता ही नजर आया है।

यह भी पढ़ें: 5 कारण जिनकी वजह से जल्द WWE छोड़ सकते हैं रोमन रेंस