5 बातें जो आपको WWE सुपरस्टार डेनियल ब्रायन के बारे में जाननी चाहिए

बातें जो आपको डेनियल ब्रायन के बारे में जाननी चाहिए
बातें जो आपको डेनियल ब्रायन के बारे में जाननी चाहिए

WWE सुपरस्टार डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) इस समय कहानियों के केंद्र में हैं क्योंकि उनके कॉन्ट्रैक्ट के खत्म होने के बाद से ही वो किसी भी प्रकार से नजर नहीं आए हैं। उनका कॉन्ट्रैक्ट उसी दिन खत्म हो गया था जब वो रोमन रेंस (Roman Reigns) के खिलाफ अपना यूनिवर्सल मैच SmackDown में हार बैठे थे।

Ad

ये भी पढ़ें: 4 तरीके जिससे विंस मैकमैहन की जगह WWE को नया चेयरमैन मिल सकता है

डेनियल ब्रायन वो रेसलर हैं जिन्होंने अपने काम से रेसलिंग जगत को बहुत बड़ा बनाया है। उन्होंने कई कंपनियों में अपने काम से रेसलर्स को फायदा पहुँचाया जबकि वो रिंग ऑफ ऑनर के संस्थापकों में से हैं। उनका काम इतना अच्छा है कि फैंस उन्हें रिंग में देखना चाहते हैं पर शायद वो फैंस भी डेनियल ब्रायन के बारे में इन बातों को नहीं जानते होंगे।

#5 WWE सुपरस्टार डेनियल ब्रायन दसवें महीने में पैदा हुए थे

youtube-cover
Ad

जी हाँ, ये बात थोड़ी हैरान कर सकती है लेकिन ये बात सच है। इस बात का खुलासा खुद डेनियल ने अपनी आत्मकथा 'यस!: माई इम्प्रोबेब्ल जर्नी टू द मेन इवेंट ऑफ WrestleMania' में किया है। उन्होंने बताया कि जब वो दसवें महीने में भी बाहर नहीं आए तो उनकी माँ ने कुछ अन्य तरीकों से उन्हें दुनिया में लाने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनकी हारने की स्ट्रीक सबसे बड़ी है

ये बात जाहिर करती है कि डेनियल के अंदर इतना संयम कहाँ से आता है। वो हर मुश्किल को बेहद आसानी से संभाल लेते हैं और ये उनकी माँ के द्वारा दी गई ताकत का ही नतीजा है कि वो हमेशा खुद से पहले दूसरे का भला करने का प्रयास करते हैं। डेनियल ब्रायन एक बेहतरीन रेसलर हैं और वो इस बात को अपने काम से हमेशा ही साबित करते आए हैं।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो बॉलीवुड की फिल्मों के अलग अलग जॉनर के लिए उपयुक्त हैं

youtube-cover
Ad

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

#4 डेनियल ब्रायन के पिता एल्कोहल के एडिक्ट थे

youtube-cover
Ad

डेनियल ब्रायन ने इस बात को कई बार बताया है कि कैसे उनके पिता को शराब की लत थी। वो इस बात को कह चुके हैं कि जब वो छोटे थे उसी समय उनके माता पिता का डिवोर्स हो गया था। वो उस समय इस बात को नहीं समझ पाए थे और उनके पिता उनके साथ काफी अच्छा वक्त बिताते थे।

डेनियल ने ये भी बताया है कि उनके पिता के बारे में उनकी माँ हमेशा ये कहती थीं कि जब ब्रायन के पिता शराब के नशे में नहीं होते हैं तो वो बेहद अच्छा बर्ताव करते हैं। उनकी माँ के मुताबिक उनके पिता से ज्यादा अच्छा इंसान उन्होंने नहीं देखा है। डेनियल के पिता डॉनल्ड WrestleMania 30 में ब्रायन की जीत के दो हफ्ते बाद ही गुजर गए थे।

#3 डेनियल अपनी मूव से अपने दोस्त का जबड़ा तोड़ चुके हैं

youtube-cover
Ad

WWE जनहित में एक वीडियो को अमूमन चलाती है जिसमें रेसलर्स अपने काम, मेहनत और उसके बावजूद उनके शरीर को होने वाले नुकसान के बारे में बताते हैं। वो ये भी कहते हैं कि इन चीजों को घर पर करने का प्रयास ना करें पर इससे पहले कि ये वीडियो सामने आता डेनियल का रेसलिंग की तरफ रुझान हो चुका था।

स्कूल के दिनों में इनके कुछ दोस्त थे जिन्हें रेसलिंग पसंद थी और उनका अपना रेसलिंग प्रोमोशन भी था जिसका नाम बैकयार्ड चैंपियनशिप रेसलिंग था। ये सभी दोस्त कई बार रेसलिंग की प्रैक्टिस करते थे और उसके लिए एक बड़े कद का टेडी बियर इस्तेमाल करते थे। डेनियल ने एक ट्विस्टिंग सेंटन हिट करने का प्रयास किया और गलती से अपने दोस्त क्रिसोफ का जबड़ा तोड़ दिया था।

#2 डेनियल ब्रायन पैसे का कलेक्शन और मैक्डॉनल्स में सफाई कर्मचारी का काम कर चुके हैं

youtube-cover
Ad

15 साल की उम्र में ही काम करने वाले डेनियल ब्रायन ने अपने काम को इतनी शिद्द्त से किया कि वो हर काम में आगे बढ़ते गए और उनका रेसलिंग करियर एक सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। डेनियल ब्रायन ने कभी भी किसी भी काम को करने में कोई शर्म महसूस नहीं की और वो मेहनत करते रहे।

इन्होंने डेली वर्ल्ड के लिए काम करना शुरू किया जहाँ इनकी बहन भी काम करती थीं। इसके लिए ब्रायन को घर घर जाकर कलेक्शन करना पड़ता था। इसके बाद इन्होंने मैकडॉनल्ड में एक सफाई कर्मचारी का काम किया और ये नौकरी उन्हें अपनी बहन की सिफारिश के कारण मिली थी। इनकी लगन को देखकर इन्हें बाद में प्रोमोशन दिया गया।

#1 डेनियल ब्रायन ने अपनी हकलाने की आदत पर जीत हासिल की

youtube-cover
Ad

क्या आप इस बात पर यकीन कर सकते हैं कि इतने अच्छे प्रोमो करने वाले डेनियल ब्रायन अपने सीनियर स्कूल में हकलाते थे? जी हाँ, ये बात एकदम सच है और इसे खुद डेनियल ब्रायन ने अपनी किताब में बताया है। डेनियल ने बताया कि कैसे अपने सीनियर ईयर में वो एक निबंध प्रतियोगिता में बिल्कुल नहीं बोल पाए थे। उस प्रतियोगिता में ऐसा करने वाले वो इकलौते प्रतियोगी थे।

वक्त के साथ डेनियल ने अपनी इस कमजोरी पर जीत दर्ज की और वो अब अपनी घबराहट और व्याकुलता पर नियंत्रण प्राप्त कर चुके हैं। वो बेहद अच्छे प्रोमो कट करते हैं और ऊपर दिए गए वीडियो में उनके प्रोमो ने WrestleMania 30 के लिए लोगों को उत्साहित और रोमांचित कर दिया था।

Quick Links

Edited by Amit Shukla
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications