4 तरीके जिससे विंस मैकमैहन की जगह WWE को नया चेयरमैन मिल सकता है

WWE चेयरमैन को चुनने के लिए इस कहानी का इस्तेमाल किया जा सकता है
WWE चेयरमैन को चुनने के लिए इस कहानी का इस्तेमाल किया जा सकता है

WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) 75 साल के हैं लेकिन वो अब भी कंपनी के हर शो, क्रिएटिव और कहानी पर अंतिम फैसला देते हैं। उनके निर्णय के बिना कंपनी में किसी सुपरस्टार के काम, किरदार, पुश या उसे कमजोर दिखाया नहीं जा सकता है। रेसलिंग जगत में अपनी कंपनी को सबसे बड़ी बनाने में इनका ही योगदान है।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनकी हारने की स्ट्रीक सबसे बड़ी है

इन्होंने पुराने नियमों को बदला और फिर कहानियों को दिखाने का तरीका भी बदल दिया। इसके बाद इन्होंने खुद कहानियों में आना शुरू किया और वक्त के साथ अब वो इस स्थिति में हैं कि अब उन्हें रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। चूँकि वो कहानी को कहने के प्रयास में अपने परिवार को भी शामिल करते रहे हैं तो अगले चेयरमैन के चुनाव को भी वो एक कहानी के माध्यम से कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको उसको करने के तरीके के बारे में बताने वाले हैं।

#4 WWE चेयरमैन शेन मैकमैहन को इस जिम्मेदारी के लिए चुनते हैं

youtube-cover

आपको याद होगा कि जब शेन मैकमैहन वापस आए थे तो उन्होंने Raw पर अपना कंट्रोल प्राप्त करने की कोशिश की थी। ये ऐसे पल में हुआ था जब स्टैफनी मैकमैहन को विन्सेंट जे मैकमैहन लेगेसी ऑफ एक्सीलेंस अवॉर्ड दिया जानेवाला था। इसकी वजह से शेन मैकमैहन को द अंडरटेकर के खिलाफ WrestleMania 32 में एक Hell In A Cell मैच लड़ना पड़ा था।

यह भी पढ़ें: 2 मौजूदा और पूर्व WWE सुपरस्टार्स जो मां बन चुकी हैं और 3 जो इस समय प्रेग्नेंट हैं

विंस अपने बेटे के प्रदर्शन और उनकी रिस्क लेने की क्षमता को देखकर भावुक हो गए थे। ऐसे में वो इसे एक बड़ा आधार मानकर अपनी कंपनी की कमान एक ऐसे इंसान को देना चाहेंगे जो रिस्क लेने से कभी ना घबराए। शेन मैकमैहन इसको कई बार साबित कर चुके हैं कि उन्हें रिस्क से ड़र नहीं लगता है, पर क्या हर कोई इस फैसले से खुश होगा?

नोट: यह लेखक की अपनी राय है, WWE या स्पोर्ट्सकीड़ा इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

#3 ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन इसका विरोध करते हैं

youtube-cover

ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन कंपनी के सीओओ और सीबीओ हैं। ऐसे में वो इस बात को पसंद नहीं करेंगे कि शेन मैकमैहन को ये मौका दिया जा रहा है। शेन WWE में किसी कॉर्पोरेट पद पर नहीं हैं लेकिन वो आइडियानोमिक्स नाम की कंपनी के संस्थापक और एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन हैं।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो एलेक्सा ब्लिस की लिली के तौर पर टीवी पर आ सकती हैं

इस विरोध के कारण शेन मैकमैहन और ट्रिपल एच के बीच एक जुबानी जंग शुरू हो सकती है जिसमें स्टैफनी अपने पति का समर्थन करती हुई नजर आ सकती हैं। इसके कारण हमें शेन और उनकी पत्नी को किसी कहानी का हिस्सा बनते हुए देखने का मौका मिलेगा। ट्रिपल एच, शेन मैकमैहन को Royal Rumble में एक नो होल्ड्स बार्ड मैच के लिए चैलेंज करेंगे जिसे शेन स्वीकार कर लेंगे।

ये भी पढ़ें: 5 बातें जो आपको WWE सुपरस्टार द रॉक के बारे में जरूर जाननी चाहिए

#2 Royal Rumble में मैच बेनतीजा रहता है

youtube-cover

Royal Rumble साल का पहला और कंपनी के चार सबसे बड़े शोज में से एक होता है। इस शो के दौरान कंपनी अपने प्रदर्शन को सबसे अच्छा करने का प्रयास करती है। ऐसे में शेन और ट्रिपल एच अपने काम से फैंस को एक्शन और एंटरटेनमेंट प्रदान करेंगे लेकिन उससे किसी को लाभ नहीं होगा क्योंकि मैच बेनतीजा खत्म हो जाएगा।

अब इसके पीछे एक ही कारण हो सकता है और वो ये कि दोनों रेसलर्स अपने विरोधी पर अटैक करने के प्रयास में सभी सीमाओं को लांघ जाएं जिससे कोई भी जीत के लिए पिन कर पाने की स्थिति में ना हो। हालांकि इस मैच में एक्शन इतने अच्छे स्तर का होगा कि फैंस अब इस कहानी को आगे देखने के लिए उत्साहित हो जाएंगे।

#1 WrestleMania में विजेता अगला चेयरमैन बन जाता है

youtube-cover

इसकी वजह से WrestleMania को लेकर उत्साह बढ़ जाएगा और चूँकि Royal Rumble में मैच बेहद अच्छा होगा तो ये अंदाजा लगा पाना मुश्किल होगा कि कौन अगला चेयरमैन बनेगा। WWE की कहानियाँ कुछ इस तरह की होती हैं जिसमें विजेता का अंदाजा कहानी के शुरू होते ही लग जाता है।

इससे उलट जब दोनों इस शो में एंट्री करेंगे तो कोई भी ये नहीं जान पाएगा कि कौन अगला चेयरमैन बनेगा। इसकी वजह से शो को देखने आनेवाले और घर पर देख रहे लोग काफी अधिक मात्रा में होंगे जिससे कंपनी को फायदा होगा। शेन को हराकर ट्रिपल एच अगले चेयरमैन बन जाएंगे जो एक अच्छी कहानी का बेहतरीन अंत होगा।