ब्रॉक लैसनर एक ऐसे सुपरस्टार हैं जिससे सब डरते हैं। वह कभी भी अपना रूप बदल लेते हैं और एक सुपरस्टार को काफी चोटिल करके जाते हैं। एक डब्लू डब्लू ई (WWE) रेसलर होने के साथ साथ लैसनर ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी अपना नाम बनाया है और इस कारण वह बाकी सुपरस्टार्स के मुकाबले और भी ज्यादा खतरनाक लगते हैं। UFC में उन्होंने फाइटर्स को दर्द तो दिया ही है लेकिन WWE में भी उनका आतंक कम नहीं है। द बीस्ट ने कई सुपरस्टार्स को चोटिल किया है और इससे उनका किरदार और भी खतरनाक लगने लगा है। आईये जानें ऐसे 5 मौकों के बारे में जब द बीस्ट ने रिंग के अंदर अपनी ताकत का जलवा दिखाया।
ये भी पढ़ें:- 5 बड़ी चीजें जो WWE ने Raw के जरिए इशारों-इशारों में बताई
#5 सैथ रॉलिंस
![Brock Lesnar and Seth Rollins on WWE RAW](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/81b7d-15644590969064-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/81b7d-15644590969064-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/81b7d-15644590969064-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/81b7d-15644590969064-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/81b7d-15644590969064-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/81b7d-15644590969064-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/81b7d-15644590969064-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/81b7d-15644590969064-800.jpg 1920w)
30 जून को हुई रॉ को फैंस कभी नहीं भूल पाएंगे। शो में हमें लैसनर की वापसी होते हुए नजर आई और उन्होंने आते ही रॉलिंस पर हमला किया। 2 जर्मन सुप्लेक्स और 5 बार F5 लगाने के बाद लैसनर शांत हुए और अगर नहीं हुआ होता तो रॉलिंस सच में लड़ने लायक नहीं रहते।
इस हमले के बाद सभी फैंस को ये पता लग चुका है कि लैसनर रिंग के अंदर क्या कुछ नहीं कर सकते हैं। पहले के समय में लैसनर ने ऐसे हमले कई बार किये हैं लेकिन क्योंकि PG एरा के फैंस इस तरह के एक्शन को मिस कर रहे थे, WWE ने उन सभी की मांगे पूरी करने के लिए इस सैगमेंट को बुक किया। अब देखना होगा कि द किंगस्लेयर समरस्लैम में ठीक तरह से लड़ भी पाएंगी या फिर नहीं और अगर वह लड़ते भी हैं तो उनके हाथ यूनिवर्सल टाइटल लगेगा?
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 ब्रॉन स्ट्रोमैन
ब्रॉन स्ट्रोमैन और ब्रॉक लैसनर दोनों WWE के मॉन्स्टर हैं लेकिन लैसनर के आगे कोई भी रेसलर ज्यादा समय तक टिक नहीं पाता है। दोनों रेसलर्स के बीच पिछले साल रॉयल रंबल में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था और इस मैच में लैसनर ने बिना स्क्रिप्ट को ध्यान में रखते हुए स्ट्रोमैन पर हमला किया और इससे वो कुछ समय तक होश भी खो चुके थे।
#3 रैंडी ऑर्टन
![Brock and Orton at SummerSlam 2016](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/c33ff-15644589645299-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/c33ff-15644589645299-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/c33ff-15644589645299-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/c33ff-15644589645299-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/c33ff-15644589645299-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/c33ff-15644589645299-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/c33ff-15644589645299-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/c33ff-15644589645299-800.jpg 1920w)
रैंडी ऑर्टन और ब्रॉक लैसनर का मैच 3 साल पहले समरस्लैम पे-पर-व्यू में हुआ था। इस मैच के अंत को देखकर फैंस चौंक गए थे क्योंकि ऑर्टन के सिर से काफी सारा खून बहने लगा था। इससे कई फैंस को लगा कि लैसनर ने एक बार फिर से स्क्रिप्ट को फॉलो न करते हुए अपनी मनमानी की।
हालाँकि कुछ समय बाद ऑर्टन ने एक इंटरव्यू में फैंस को ये बताया था कि उन्हें इस हमले की जानकारी पहले से थी और ये सब WWE के प्लान के अनुसार ही हुआ है।
#2 जाक गोवेन
जाक गोवेन एक ऐसे रेसलर हैं जिनकी सिर्फ एक टांग है। वह कुछ सालों पहले तक WWE के लिए काम करते थे और उन्हें फैंस लैसनर के खिलाफ मैच लड़ने के लिए जानते हैं।
गोवन के अपंग होने के कारण वह वैसे ही लैसनर का सामना नहीं कर सकते थे लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच मैच हुआ और फैंस की उम्मीद के अनुसार द बीस्ट ने गोवन को बुरी तरह मारा। एक सैगमेंट के दौरान लैसनर ने हद भी पार कर दी थी जब उन्होंने गोवन को सीढ़ियों के नीचे धकेल दिया था।
#1 ब्रायन केंड्रिक (स्पंकी)
ब्रायन केंड्रिक ने विंस मैकमैहन की जैकेट के ऊपर चॉकलेट सॉस गिरा दिया था। ये बात विंस को जरा भी पसंद नहीं आई और उन्होंने अपने सबसे बड़े रेसलर ब्रॉक लैसनर का इस्तेमाल केंड्रिक को सजा देने के लिए किया। एक बार फिर लैसनर ने अपनी ताकत का एहसास फैंस को करवाया और इस मैच में केंड्रिक को काफी चोट भी आई।