जॉन सीना का नाम WWE इतिहास के सबसे महान इन रिंग परफ़ॉर्मर्स में लिया जाता है। कई बार रेसलमेनिया को हेडलाइन कर चुके हैं और 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं।
वो WWE के कई यादगार मोमेंट्स का भी हिस्सा रहे हैं और इन्हीं मोमेंट्स में से कुछ ऐसे भी रहे हैं जब WWE के सबसे विश्वसनीय सुपरस्टार्स में से एक ने कंपनी के नियम तोड़ दिए थे।
ये भी पढ़ें: 3 मौके जब WWE स्टार्स ने रेसलर्स पर जानबूझकर हमला किया
WWE में जॉन सीना की हंसी छूट पड़ी
![सैंटिनो मरैला](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/3a6ff-15973908252585-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/3a6ff-15973908252585-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/3a6ff-15973908252585-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/3a6ff-15973908252585-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/3a6ff-15973908252585-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/3a6ff-15973908252585-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/3a6ff-15973908252585-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/3a6ff-15973908252585-800.jpg 1920w)
एक समय था जब सैंटिनो मरैला बेथ फीनिक्स के साथ मिलकर हील कैरेक्टर में ढले हुए थे। इस बीच उन्होंने एक प्रोमो में कहा था कि सेंटा क्लॉज असली नहीं होता।
इससे पहले मरैला आगे कुछ बोल पाते तभी जॉन सीना ने एंट्री ली। इसी दौरान सैंटिनो ने जॉन सीना को 'जॉन चीना' कहकर पुकारा, जिससे क्राउड के साथ-साथ जॉन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे।
मिज़ की तारीफ की
![जॉन सीना vs द मिज़](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/0bb59-15973912160587-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/0bb59-15973912160587-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/0bb59-15973912160587-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/0bb59-15973912160587-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/0bb59-15973912160587-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/0bb59-15973912160587-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/0bb59-15973912160587-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/0bb59-15973912160587-800.jpg 1920w)
रेसलमेनिया 27 के बिल्ड-अप में द मिज़ ने रैंडी ऑर्टन पर मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन कर WWE चैंपियन बने। इसके बाद उनकी जॉन सीना के साथ फ्यूड की शुरुआत हुई।
हालांकि जॉन को रेसलमेनिया के मेन इवेंट में हार मिली लेकिन एक्सट्रीम रूल्स में हुए रीमैच में जॉन चैंपियन बनने में सफल रहे थे। इसी दौरान द चैम्प ट्विटर पर मिज़ की तारीफ करते नहीं थक रहे थे।
जॉन सीना और सीएम पंक ने गाना गाया
![जॉन सीना और सीएम पंक](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/289ac-15973915328676-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/289ac-15973915328676-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/289ac-15973915328676-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/289ac-15973915328676-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/289ac-15973915328676-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/289ac-15973915328676-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/289ac-15973915328676-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/289ac-15973915328676-800.jpg 1920w)
समरस्लैम 2011 में जॉन सीना, सीएम पंक को हराकर WWE चैंपियन बनने में असफल साबित हुए थे। इस दुश्मनी के दौरान दोनों ने कई यादगार प्रोमो भी दिए, जिन्होंने इस स्टोरीलाइन को फैंस के लिए यादगार बना दिया था।
इसी दौरान एक WWE शो में जॉन और पंक ने फैंस के सामने 'Country Roads' नाम का गाना गाया और हजारों फैंस से दोनों की खूब सराहना भी की गई थी। WWE टीवी पर एक-दूसरे के सबसे बड़े दुश्मन रहे सुपरस्टार्स के बीच ऐसा लम्हा एक बेहद दुर्लभ सी घटना रही थी।
ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो कंपनी की सभी बात मानते हैं
रोमन रेंस की तारीफ की
![रोमन रेंस vs जॉन सीना](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/36e9b-15973929603028-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/36e9b-15973929603028-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/36e9b-15973929603028-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/36e9b-15973929603028-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/36e9b-15973929603028-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/36e9b-15973929603028-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/36e9b-15973929603028-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/36e9b-15973929603028-800.jpg 1920w)
WWE समरस्लैम 2017 से अगले रॉ एपिसोड में जॉन सीना को रोमन रेंस ने कंफ्रंट किया और जॉन के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे लेकिन कुछ ही मिनटों बाद द मिज़ ने एंट्री ली। उस एपिसोड में जॉन और रोमन की टीम को मिज़ और समोआ जो की टीम के खिलाफ जीत मिली।
इसके कुछ दिन बाद सीना की तारीफ करते हुए कहा था कि, "ऑडियंस को अपने काबू में करने के लिए दिल मजबूत होना चाहिए। हाल के प्रोमो ने दर्शा दिया है कि रोमन कितने काबिल हैं।"
ब्रे वायट के लिए दिया भावुक संदेश
![जॉन सीना vs ब्रे वायट](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/7640e-15973933640523-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/7640e-15973933640523-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/7640e-15973933640523-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/7640e-15973933640523-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/7640e-15973933640523-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/7640e-15973933640523-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/7640e-15973933640523-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/7640e-15973933640523-800.jpg 1920w)
ब्रे वायट एलिमिनेशन चैंबर 2017 में अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियन बने थे। लेकिन उससे अगले ही स्मैकडाउन एपिसोड में उन्हें जॉन सीना और एजे स्टाइल्स के खिलाफ टाइटल डिफेंड करना था।
मैच के शुरू होने से पहले ही ल्यूक हार्पर ने वायट पर अटैक किया लेकिन अंत में वो इससे उबरकर मैच जीतने में सफल रहे। इसके बाद जॉन ने वायट के लिए भावुक संदेश देते हुए कहा था कि, "अब तुम एक असली चैंपियन बन चुके हो।"