डब्लू डब्लू ई (WWE) ने अपने इस साल के पहले पीपीवी रॉयल रंबल को लेकर तैयारी शुरू कर दी हैं। इस बार रॉयल रंबल में WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर भी नज़र आएंगे। वो इस बार रॉयल रंबल में पहले स्थान पर प्रवेश करेंगे। इसके अलावा सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस जैसे कई बड़े नाम भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि इस बार उन्हें एक रोमांचक रॉयल रंबल देखने को मिलेगी।
आपको बता दें कि पिछली बार सैथ रॉलिंस ने रॉयल रंबल में जीत हासिल की थी। जिसके बाद उन्होंने लैसनर को रेसलमेनिया इवेंट में हराया था। तो आइये जानते उन स्टार्स के बारे में जिन्होंने नंबर 1 या नंबर 2 पर आकर इतिहास रच दिया:
# 5 रॉयल रंबल 2016: रोमन रेंस ने अपनी वर्ल्ड चैंपियनशिप दांव पर लगाई थी
2016 की रॉयल रंबल के दौरान रोमन रेंस ने अपने टाइटल डिफेंड किया था। इस दौरान वो नंबर 1 स्टार के रूप में इसमें शामिल हुए थे। हालांकि वो इस रॉयल रंबल में जीत हासिल नहीं कर पाए थे और ट्रिपल एच ने अपने करियर में दूसरी बार जीत हासिल की थी और वो रेसलमेनिया में चैंपियन के रूप में गए थे। ट्रिपल एच ने ही रोमन रेंस को रॉयल रंबल से एलिमिनेट किया था।
ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों ड्रू मैकइंटायर ने Raw में एजे स्टाइल्स और रैंडी को हराया
गौरतलब है कि 1992 की रॉयल रंबल के दौरान भी WWE चैंपियनशिप को दांव पर लगाया गया था लेकिन उस दौरान कोई भी चैंपियन नहीं था। तब महान रिक फ्लेयर ने टाइटल अपने नाम किया था। वहीं ये पहली बार हुआ था कि जब किसी वर्ल्ड चैंपियन ने अपना टाइटल रॉयल रंबल के दौरान डिफेंड किया हो।