5 स्टोरीलाइंस जिन्हें WWE ने अचानक ड्रॉप कर दिया था

WWE स्टोरीलाइंस
WWE स्टोरीलाइंस

RVD का लंबा WWE चैंपियनशिप सफर

RVD
RVD

रॉब वैन डैम WWE लैजेंड होने के साथ-साथ प्रो रेसलिंग के सबसे सम्मानित और चहेते सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। One Night Stand 2006 के मेन इवेंट में RVD, जॉन सीना को हराकर WWE चैंपियन बने थे।

पहले प्लान तैयार किया गया था कि वो लंबे समय तक चैंपियन बने रहने वाले हैं। लेकिन असल जिंदगी में घटी एक घटना के कारण कंपनी ने कुछ समय बाद ही उन्हें हार के लिए बुक कर दिया था। RVD को ड्रग्स के सेवन के कारण गिरफ्तार भी किया गया था।

ये भी पढ़ें: 3 मौके जब WWE सुपरस्टार्स ने रेसलिंग करने से इंकार कर दिया

मुहम्मद हसन नहीं बन पाए WWE चैंपियन

मुहम्मद हसन
मुहम्मद हसन

मुहम्मद हसन को WWE इतिहास के सबसे नापसंद किए जाने वाले सुपरस्टार्स में गिना जाता है। स्मैकडाउन के एक एपिसोड में उन्होंने मास्क पहनकर आए अपने साथियों के साथ मिलकर द डेड मैन पर अटैक कर दिया।

इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता था कि ये सैगमेंट लंदन में में हुए हमले की याद दिला रहा था। उस समय WWE हसन को कंपनी के इतिहास का सबसे युवा चैंपियन बनाना चाहती थी लेकिन ग्रेट अमेरिकन बैश के बाद उन्हें ब्रेक पर भेज दिया गया था।