5 मौके जब WWE सुपरस्टार्स और UFC फाइटर्स ने एक दूसरे को मैच के लिए चैलेंज किया

रोमन रेंस, ब्रॉक लेसनर और डेनियल कॉर्मियर
रोमन रेंस, ब्रॉक लेसनर और डेनियल कॉर्मियर

WWE और UFC के बीच एक लंबा इतिहास है। ज्यादातर मामलों में ऐसा देखा जाता है कि UFC फाइटर WWE में शामिल होकर प्रोफेशनल रेसलिंग में अपने करियर की शुरुआत करते हैं। हालांकि कई बार ऐसा भी देखा जा चुका है कि एक WWE सुपरस्टार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में अपने करियर की शुरुआत करते हैं।

Ad

ब्रॉक लैसनर, रोंडा राउजी, कैन वेलैस्केज़, और मैट रिडल यह सभी बड़े नाम UFC में भी काम कर चुके हैं। यह सब वह नाम है जिन्होंने WWE में आने से पहले UFC में काम किया। लेकिन WWE से UFC में जाने वाले सबसे बड़े सुपरस्टार सीएम पंक थे। सीएम पंक वह सुपरस्टार थे, जिन्हें UFC में जाने से पहले मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का कोई अनुभव नहीं था।

कभी-कभी यह भी देखा जाता है कि WWE सुपरस्टार और UFC फाइटर एक दूसरे को फाइट के लिए चैलेंज करते हैं। आज हम पांच ऐसी ही मौकों के बारे में जानेंगे जब, WWE सुपरस्टार और UFC फाइटर ने एक दूसरे को चैलेंज किया।

यह भी पढ़ें: WWE को मिला दूसरा रोमन रेंस, 43 साल के दिग्गज का चौंकाने वाला खुलासा

#5) WWE हॉल ऑफ फेमर बुकर टी और डेनियल कॉर्मियर

बुकर टी
बुकर टी

अपने हॉल ऑफ फेम पॉडकास्ट के एक एडिशन के दौरान बुकर टी ने डेनियल कॉर्मियर के प्रति अपनी निराशा व्यक्त की। पूर्व WWE चैंपियन ने सोशल मीडिया के माध्यम से डेनियल कॉर्मियर को ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के खिलाफ मैच के लिए चुनौती दी।

Ad

youtube-cover
Ad
मैं डेनियल कॉर्मियर को चुनौती देता हूं क्योंकि वह अब जिम और मेरे साथ काम करने के लिए बात कर रहा है। डेनियल कॉर्मियर MMA के बाहर कुछ भी नहीं है। वह मेरे साथ फाइट के लिए मेल नहीं खाता है।

WWE हॉल ऑफ फेमर ने आगे दावा किया कि कॉर्मियर पाउंड-फॉर-पाउंड रेटिंग में भी किसी भी रूप में उनसे मेल नहीं खाते हैं।

यह भी पढ़ें: "मैं WWE में कभी भी वापसी नहीं करूंगा"

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं

#4. पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने कॉल्बी कोविंगटन को चेतावनी दी

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर
WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर

यह बहुत पुरानी बात नहीं है जब पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने UFC फाइटर कॉल्बी कोविंगटन को चेतावनी दी थी। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान कोविंगटन ने दावा किया कि वह रेसलिंग को फिर से महान बनाने जा रहे है। उनकी इस बात ने ड्रू मैकइंटायर का ध्यान आकर्षित किया।

Ad

youtube-cover
Ad

पूर्व WWE चैंपियन ने कोविंगटन के बयान का जवाब देते हुए, उन्हें UFC 245 में उनके कामरू उस्मान के खिलाफ करारी हार का जिक्र किया। मैकइंटायर ने यह भी कहा कि वह कोविंगटन के जबड़े को उसी तरह तोड़ने वाले थे, जैसे उस्मान ने किया था।

मैं उनके सिर को तोड़ दूंगा। मैं उसका जबड़ा तोड़ दूंगा जैसे कामरू उस्मान ने किया था। मैं कोविंगटन के खिलाफ मैच के लिए तैयार हूं।

youtube-cover
Ad

#3. ब्रॉक लैसनर और डेनियल कॉर्मियर के बीच जबरदस्त तकरार

ब्रॉक लेसनर और डैनियल कॉर्मियर
ब्रॉक लेसनर और डैनियल कॉर्मियर

ब्रॉक लैसनर UFC हेवीवेट चैंपियन भी रहे हैं। 2016 में ब्रॉक लैसनर ने अपनी आखिरी UFC फाइटर मार्क हंट के खिलाफ लड़ी। UFC 226 में दो साल बाद डेनियल कॉर्मियर ने UFC हेवीवेट खिताब जीतने के बाद ब्रॉक लैसनर को मच के लिए चुनौती दी।

Ad

youtube-cover
Ad

ब्रॉक लैसनर उस मैच के समय स्टेडियम में मौजूद थे, और उन्होंने डेनियल कॉर्मियर की फाइट के लिए चुनौती को स्वीकार किया। जिसके बाद ब्रॉक लैसनर के UFC में वापसी की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। हालांकि ब्रॉक लैसनर बनाम डेनियल कॉर्मियर कभी नहीं हुआ।

#2. WWE पर टिप्पणियों के लिए ड्रू मैकइंटायर ने कॉनर मैकग्रेगर को जवाब दिया

UFC स्टार कॉनर मैकग्रेगर
UFC स्टार कॉनर मैकग्रेगर

कुछ महीने पहले WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने कॉनर मैकग्रेगर को प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री की तरफ आकर्षित करने की कोशिश की थी। क्योंकि कॉनर मैकग्रेगर ने MMA से फिर से रिटायरमेंट की घोषणा की थी।

Ad

दरअसल कॉनर मैकग्रेगर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से WWE के अध्यक्ष विंस मैकमैहन को चुनौती देने का प्रयास किया। जिसके बाद ड्रू मैकइंटायर इसका जवाब देते हैं।

यह मैसेज ड्रू मैकइंटायर द्वारा कॉनर मैकग्रेगर को ट्विटर पर भेजा गया था:

Ad

मैकग्रेगर की चुनौती के जवाब में मैकइंटायर ने उनपर निशाना साधते हुए उनकी नैट डियाज और खबीब नूरमगोमेदोव के खिलाफ हार को याद दिलाया, और उन्हें अपने बिजनेस में ध्यान देने की सलाह दी।

#1. पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर ने कॉनर मैकग्रेगर को कड़ी चेतावनी दी

WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर
WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर और UFC सुपरस्टार कॉनर मैकग्रेगर दोनों ने ही MMA में काफी सफलता पाई है। लेकिन ब्रॉक लेसनर ने सैम रॉबर्ट्स के साथ एक इंटरव्यू में कॉनर मैकग्रेगर को एक बच्चा बताया।

Ad
मेरी तुलना में कॉनर मैकग्रेगर एक बच्चा है, और बच्चे वीडियो गेम खेलते हुए अच्छे लगते हैं। मैं 290 पाउंड का हूं, और वह 145 पाउंड का एक बच्चा है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications