WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। वह वर्तमान में सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार है। हाल ही में स्मैकडाउन (SmackDown) सुपरस्टार टमिना (Tamina) का मानना है कि शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) WWE में रोमन रेन्स का विमेंस वर्जन है।रोमन रेंस ने अगस्त 2020 यूनिवर्सल चैम्पियनशिप जीती। तब से वो अबतक इसे हारे नहीं है। इन्होंने WrestleMania 37 में ऐज और डेनियल ब्रायन के खिलाफ भी अपनी यूनिवर्सल चैम्पियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया।टमिना ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया, उन्होंने कहा कि शार्लेट फ्लेयर WWE में विमेंस रोमन रेंस हैं।यदि आप मुझसे पूछे कि Raw और SmackDown दोनों में विमेंस लॉकर रूम का रोमन रेंस कौन है तो, शायद वह शार्लेट फ्लेयर होगी। शार्लेट फ्लेयर को आप विमेंस रोमन रेंस कह सकते हैं, क्योंकि वह कई पॉइंट पर रोमन रेंस की बराबरी करती है। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से यह साबित किया है कि वह कौन है।शार्लेट फ्लेयर की तुलना रोमन रेंस से करने वाला टमिना का ऊपर दिया वीडियो जरूर देखें। साथ ही उन्होंने कई अन्य विषयों पर फिर बात की।यह भी पढ़ें: रोमन रेंस ने कंपनी में हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले मात्र दूसरे रेसलर बनेरोमन रेंस की तुलना में WWE में शार्लेट फ्लेयर की उपलब्धियांविमेंस सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयररोमन रेंस ने लगभग सभी खिताब जीते हैं। साथ ही शार्लेट फ्लेयर भी WWE के इतिहास में सबसे सफल विमेंस रेसलर्स में से एक हैं।शार्लेट फ्लेयर चार बार की RAW विमेंस चैंपियन, पांच बार की SmackDown विमेंस चैंपियन, दो बार की NXT विमेंस चैंपियन हैं। साथ ही 2020 में उन्होंने Royal Rumble और विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती।#TheQueen is back. POWER move by @SonyaDevilleWWE...#WWERaw @MsCharlotteWWE pic.twitter.com/I6ks4WOdtp— WWE (@WWE) April 27, 2021She got her 3-count.@MsCharlotteWWE is victorious against @WWE_MandyRose on #WWERaw! pic.twitter.com/NxiIasPGoo— WWE (@WWE) April 27, 2021हाल ही में उन्होंने Raw एपिसोड में मैंडी रोज के खिलाफ जीत हासिल की।यह भी पढ़ें: रोमन रेंस का बहुत बड़ा खुलासा, बताया कंपनी को छोड़ने के बाद क्या करेंगे?WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं