पिछले साल मिक फोली ने एक ऐसी डब्लू डब्लू ई (WWE) चैंपियनशिप लॉन्च की थी जिसे कभी भी और किसी भी समय डिफेंड किया जा सकेगा और इसका नाम रखा गया 24/7 चैंपियनशिप। हालांकि फैंस को इसका डिज़ाइन तो पसंद नहीं आया लेकिन इसकी स्टोरीलाइंस जरूर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल साबित हुई थीं।
अभी तक आर-ट्रुथ, ड्रेक मेवरिक, EC3 और जिंदर महल समेत कई अन्य सुपरस्टार्स इस टाइटल को अपने नाम कर चुके हैं। लेकिन अब धीरे-धीरे ये करीब एक साल पुराना टाइटल कहीं ना कहीं अपनी अहमियत खोता जा रहा है।
ये भी पढ़ें: 3 बड़े कीर्तिमान जो ब्रॉक लैसनर रेसलमेनिया 36 में बना सकते हैं
फिलहाल रिडिक मॉस 24/7 चैंपियन हैं जिन्होंने मोजो राउली को पिन कर इसे अपने नाम किया था। अब ये मानने वाली बात है कि जबसे मोजो राउली इस टाइटल फ्यूड में शामिल हुए हैं तभी से फैंस की इसके प्रति दिलचस्पी कम होने लगी है। इसलिए इस आर्टिकल में हम ऐसे 5 तरीके आपके सामने रख रहे हैं जिसे WWE एक बार फिर इस टाइटल को बड़ा पुश दे सकती है।
# कॉमेडी सैगमेंट्स
इस चैंपियनशिप को फैंस के लिए मनोरंजक बनाने में ड्रेक मेवरिक और आर-ट्रुथ की अहम भूमिका रही है। दोनों बेहतर ढंग से अपनी जिम्मेदारियों को समझ रहे थे, कॉमेडी सैगमेंट्स देखने को मिल रहे थे जिससे फैंस को भी उन्हें देखने में मजा आ रहा था।
लेकिन राउली के आने के बाद सीरियस सैगमेंट देखने को ज्यादा मिले हैं। वहीं रिडिक मॉस अभी इस स्टोरीलाइन में नए चेहरे के रूप में सामने आए हैं इसलिए उनसे ज्यादा उम्मीद करना फिलहाल गलत होगा।
इसलिए सैगमेंट्स में ह्यूमर और कॉमेडी के शामिल होने से हो सकता है कि 24/7 टाइटल को एक नई शुरुआत मिल सके।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं
# रुसेव को चैंपियन बनाया जाए
रॉ में जब रुसेव की वापसी हुई तो संभावनाएं बढ़ने लगी थीं कि उन्हें बहुत बड़ा पुश मिलने वाला है लेकिन उनकी बॉबी लैश्ले और लाना के साथ स्टोरीलाइन ने सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस फ्यूड से उन्हें कुछ हासिल होने के बजाय नुकसान ही पहुंचा है।
अगर WWE, 24/4 चैंपियनशिप को सीरियस कैटेगरी में शामिल करना चाहती है तो रुसेव को चैंपियन बनाने की रणनीति सफल साबित हो सकती है। वैसे भी उनके लिए WWE के पास कोई बड़ा प्लान मौजूद नहीं है।
ये भी पढ़ें: 3 सुपरस्टार्स जिनका रेसलमेनिया 36 में रोमन रेंस के साथ मैच बिल्कुल नहीं होना चाहिए
# अधिक बेबीफेस सुपरस्टार्स को शामिल किया जाए
WWE को ये बात समझनी होगी कि 24/7 टाइटल को हील और बेबीफेस सुपरस्टार के बीच दुश्मनी की जरूरत नहीं है। फैंस को केवल एक ऐसा कैरेक्टर चाहिए जो उनका मनोरंजन कर सके और मोजो राउली अभी तक ऐसा करने में नाकाम साबित हुए हैं।
यदि रुसेव चैंपियन बने तो उनका EC3, अकिरा तोज़ावा और सेड्रिक एलेक्जेंडर जैसे सुपरस्टार्स के साथ मैच होना चाहिए। ये सभी मिलकर इस टाइटल को एक नई अहमियत प्रदान कर सकते हैं।
# 24/7 नियमों को समाप्त नहीं किया जाना चाहिए
![सेड्रिक एलेक्जेंडर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/5431e-15822694206021-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/5431e-15822694206021-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/5431e-15822694206021-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/5431e-15822694206021-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/5431e-15822694206021-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/5431e-15822694206021-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/5431e-15822694206021-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/5431e-15822694206021-800.jpg 1920w)
24/7 रूल्स ही इस चैंपियनशिप को दूसरे टाइटल्स से अलग साबित करते हैं, जिनसे ये अंदाजा लगाना मुश्किल होता है कि आखिर कब और किस समय कौन नया चैंपियन बन जाएगा। लेकिन पिछले कुछ समय से 24/7 चैंपियनशिप दूसरी जगहों के बजाय रिंग में डिफेंड होती ज्यादा दिखाई दे रही है।
24/7 नियमों के सस्पेंशन से फैंस की इसके प्रति दिलचस्पी कम होती जा रही है। बेहतर होगा कि WWE, इसके नियमों के साथ ज्यादा छेड़छाड़ ना करे।
ये भी पढ़ें: फैंस के 5 सबसे चहेते सुपरस्टार्स को WWE में कौन लाया था
# अधिक महिला सुपरस्टार्स को शामिल किया जाए
शुरुआती दिनों में ऐसा देखा जा रहा था कि 24/7 चैंपियनशिप को केवल पुरुष रेसलर्स के लिए ही बनाया गया है लेकिन कैली कैली ने चैंपियन बनकर इस बात को गलत साबित कर दिया था। उसके बाद कार्मेला और टैमिना भी चैंपियन रह चुकी हैं।
सोचिए अगर रुसेव चैंपियन बनते हैं तो लाना को उनके खिलाफ देखना काफी दिलचस्प लम्हा होगा। उनके अलावा जिन्हें ऑन-स्क्रीन आने का कम समय मिलता है वो इस टाइटल फ्यूड में शामिल हो सकती हैं।