Create

5 WWE विमेंस सुपरस्टार्स जिन्होंने द अंडरटेकर के रेसलिंग करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

द अंडरटेकर
द अंडरटेकर

WWE द्वारा 1990 में आयोजित सर्वाइवर सीरीज़ पीपीवी के अंदर द अंडरटेकर(The-Undertaker) ने डेब्यू किया था। इन्होंने विंस मैकमैहन कंपनी में लगभग 30 साल तक काम किया और अपने रेसलिंग करियर में इन्होंने कई शानदार मैच दिए लेकिन इस दिग्गज सुपरस्टार अब रेसलिंग से आधिकारिक रूप से संन्यास ले लिया है। इस बात की घोषणा उन्होंने द लास्ट राइड नामक डॉक्यूमेंट्री में की और इस बारें में WWE ने भी ट्वीट कर इस बारें में जानकारी दे दी है।

ये भी पढ़ें: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस से जुड़ी 5 बैकस्टेज कहानियां जो आपको जरूर जाननी चाहिए

इस आर्टिकल में हम उन 5 विमेंस रेसलर्स के बारें में बात करेंगे जिन्होंने अंडरटेकर के रेसलिंग करियर में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

5- विकी गुरेरो

विकी गुरेरो
विकी गुरेरो

विकी गुरेरो और द अंडरटेकर के बीच की स्टोरीलाइन को सभी फैंस ने बहुत पसंद किया था। इस स्टोरीलाइन में एक बार स्मैकडाउन ब्रांड के एक एपिसोड में अंडरटेकर ने विकी गुरेरो को टोम्बस्टोन पाइलड्राइवर दे दिया था। कुछ महीनों बाद जब अंडरटेकर और ऐज के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए फ्यूड चल रही थी। तब विकी ने ऐज यह टाइटल जीतने में मदद की थी। इसके बाद इस स्टोरीलाइन में बहुत से शानदार पल देखने को मिले थे।

ये भी पढ़ें: 5 रियल लाइफ WWE कपल जिन्होंने कभी एक स्टोरीलाइन में साथ काम नहीं किया

4- पूर्व WWE सुपरस्टार लीटा

लीटा
लीटा

लीटा WWE के इतिहास की सबसे प्रसिद्ध विमेंस रेसलर्स में से एक है और इन्होंने अपने रेसलिंग करियर में कई शानदार मैच दिए है। 2001 में केन और अंडरटेकर की टैग टीम को द ब्रदर्स ऑफ डिस्ट्रक्शन के नाम से जाना जाता था। इस टैग टीम ने एक बार लीटा को ट्रिपल एच और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन से बचाया था। इसके बाद भी कई बार लीटा ने अंडरटेकर साथ स्टोरीलाइन में काम किया था।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जो रियल लाइफ में ट्रिपल एच के दोस्त हैं और 3 जिन्हें वह पसंद नहीं करते हैं

3- सारा

सारा
सारा

WWE सुपरस्टार द अंडरटेकर और पूर्व पत्नी सारा साल 2000 की शुरुआत में एक साथ स्टोरीलाइन में शामिल थे। कुछ समय बाद विंस ने WCW कंपनी खरीद ली थी और इस कंपनी के टॉप सुपरस्टार डायमंड डैलास पेज ने विंस की कंपनी में डेब्यू किया था। डायमंड डलास पेज को कंपनी ने डेब्यू के बाद अंडरटेकर के साथ स्टोरीलाइन में शामिल किया था।

इस दौरान इस WCW सुपरस्टार ने कई बार अंडरटेकर की पत्नी का पीछा भी किया था और इसके बाद 2002 में ब्रॉक लैसनर ने अंडरटेकर की पत्नी सारा को लॉकर रूम में धमकी थी। इसके बाद इन दोनों रेसलर्स के बीच जबरदस्त फ्यूड देखने को मिली थी।

2- पूर्व WWE सुपरस्टार मिस एलिजाबेथ

मिस एलिजाबेथ
मिस एलिजाबेथ

अंडरटेकर ने WWE के अंदर एक हील सुपरस्टार के रूप में डेब्यू किया था। 1992 में जेक 'द स्नेक' रॉबर्ट्स और अंडरटेकर एक साथ मिलकर काम कर रहे थे। एक बार रॉबर्ट्स चेयर की मदद से रैंडी सैवेज और मिस एलिजाबेथ पर अटैक करने वाले थे लेकिन अंडरटेकर ने उन्हें रोक दिया था। इसके बाद अंडरटेकर फैंस के बीच लोकप्रिय हो गए थे।

1- स्टैफनी मैकमैहन

विंस की बेटी
विंस की बेटी

स्टैफनी मैकमैहन ने WWE के मेन रोस्टर में विंस मैकमैहन की मासूम बेटी के गिमिक के साथ डेब्यू किया था। एक बार अंडरटेकर ने विंस मैकमैहन की बेटी का अपहरण कर लिया था और उससे जबरदस्ती शादी करने का प्रयास किया था लेकिन स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन स्टैफनी को बचा लिया था। इस स्टोरीलाइन के अंत में पता चला था कि इस पूरी स्टोरीलाइन के पीछे विंस मैकमैहन का हाथ था।

Quick Links

Edited by Ankit
Be the first one to comment