#2 हल्क होगन
हल्क होगन क्लीन बेबीफेस थे, जिनके ईर्द गिर्द विंस मैकमैहन ने 80 के दशक में WWF ब्रांड को बनाया। ‘से योर प्रेयर्स एंड ईट योर विटामिन’ सुपरस्टार ने रेसलिंग फैन्स के बीच एक लैजेंडरी स्टेटस बना लिया था। जब 90 के दशक में उन्होंने WWF से दूरियां बना ली थी, तभी वो अपने करियर पर विराम लगा सकते थे। उन्होंने हॉलीवुड में अपना करियर आजमाने की कोशिश की। हल्क होगन WWF के प्रतिद्वंदी WCW के साथ जुड़े। उनका व्यक्तित्व पहले जैसा ही रहा। डोमिनेंट बेबीफेस को इविल फेस पर हमेशा जीत मिली। होगन लाखों फैन्स के रोल मॉडल बन गए। और ये 1996 के बैश ऑफ द बीच तक चला। वो दिन प्रो रेसलिंग की दुनिया में दर्ज हो गया जब द आउटसाइडर्स ने हल्क होगन को स्टेबल के आखिरी सदस्य के तौर पर इंटरड्यूस किया और ये लेजेंडरी न्यू वर्ल्ड ऑर्डर बन गया। न्यू वर्ल्ड ऑर्डर बिना हल्क होगन के उस ऊंचाई को नहीं छू पाता, जिस ऊंचाई तक वो गया था। एरिक बिशफ ने बेबीफेस होगन को हील बनने के लिए मनाया। हॉलीवुड परसोना रेसलिंग की दुनिया का सबसे बड़ा टर्न माना जाता है। ये मूव होगन के कैरेक्टर में जान लाया। वो उस 1 डायमैंशन और विलेन एनडब्लूओ के तौर पर काफी बोरिंग हो गया था। रेटिंग्स के मामले में WCW ने WWF को पीछे छोड़ दिया था। करीब आधे दशक तक हॉलीवुड परसोना में रहने वाले हल्क होगन 2002 में WWE के लिए फेस बने। होगन को लेकर क्राउड का रिसपोंस इतना जबरदस्त था कि विंस मैकमैहन को ट्रिपल एच को हराकर ताज 54 साल के होगन को देना पड़ा। हल्क बतौर हील और फेस दोनों तरह से ही काफी कारगर थे।