कई सुपरस्टार्स को WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद डेब्यू करने के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है। कुछ सुपरस्टार्स WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के एक साल के अंदर ही डेब्यू कर लेते हैं जबकि कुछ दूसरे सुपरस्टार्स को पहले अपना कैरेक्टर डेवलप करके अपना इमेज पूरी तरह बदलना होता है। वहीं, विमेंस स्टार्स को कंपनी में अपनी जगह बनाने के लिए ज्यादा कड़ी मेहनत करनी होती है।ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों WWE लैजेंड ऐज को 2021 Money in the bank कॉन्ट्रैक्ट जीतना चाहिएयही कारण है कि इस वक्त विमेंस रोस्टर में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनमें डेब्यू से लेकर वर्तमान समय में लुक में काफी बदलाव आ चुका है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कुछ विमेंस स्टार्स ने करियर के दौरान अपने लुक के साथ काफी प्रयोग किया था। इस आर्टिकल में हम 5 ऐसे विमेंस स्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिनका डेब्यू के बाद से ही वर्तमान समय में लुक में काफी बदलाव आ चुका है।5- WWE Raw विमेंस चैंपियन रिया रिप्लीCrazy how much Rhea Ripley has changed since her debut in 2017 pic.twitter.com/VYEXfoobvt— 𝙒𝙧𝙚𝙨𝙩𝙡𝙚𝙡𝙖𝙢𝙞𝙖 (@wrestlelamia) May 19, 2021रिया रिप्ली ने 20 साल की उम्र में मे यंग क्लासिक के जरिए WWE में डेब्यू किया था। उस वक्त उनके बाल सुनहरे और लंबे हुआ करते थे। उस वक्त रिया रिप्ली की अकसर शार्लेट से तुलना की जाती थी इसलिए रिया ने अपने लुक में बदलाव करने का मन बना लिया था। इसके अगले साल जब रिया रिप्ली इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने आई तो उन्होंने अपने बालों का रंग बदल लिया था।ये भी पढ़ें: 5 तरीके जिनसे WWE फैंस की वापसी के बाद उन्हें चौंका सकती हैइसके साथ ही उन्होंने अपना कॉस्टयूम भी बदल लिया था और वह आज भी इसी तरह का कॉस्टयूम पहनती हैं। यही नहीं, आगे चलकर रिया ने अपने बाल भी छोटे करा लिए और इस वजह से विमेंस रोस्टर के बाकी सुपरस्टार्स से अलग दिखाई देने लगी। अगर वर्तमान समय के रिया रिप्ली की तुलना 2017 के रिया रिप्ली से किया जाए तो इन दोनों में जमीन-आसमान का अंतर है।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!